Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 18 मई 2016

Geography GK Question



प्र. मैंटल क्रोड की सीमा को निम्र विद्वानों में से किसने पहचाना था?
उ. अंब्रीआ मोहोरोविसिस
प्र. भूपृष्ठ के निचले आधार पर भूकंपीय लहरों की गति में अचानक वृद्धि हो जाती है। इस प्रकार निचले भूपष्ठ तथा ऊपरी मैंटल के मध्य एक असम्बद्धता मैंटल का सृजन होता है। इसकी खोज सर्वप्रथम किसने और कब की थी?
उ. ए. मोहोरोविसिय, 1909
प्र. भूगर्भिक समय में धु्रवों की अपनी स्थिति चट्टानों की वैज्ञानिक विधि से बदल जाती है। इसे क्या कहते हैं?
उ. पोलर वेंडरिंग
प्र. बैसाल्टी लावा शैल भूगर्भ में 32 किलोमीटर की गहराई पर कितने सेल्सिय तापमान पर मिघलेगी?
उ. 1400 डिग्री
प्र. एक चट्टान का निर्माण मूल खनिज के टूटने से होता है जिसमें कोई रासायनिक परिवर्तन नहीं होता है, उसे क्या कहते हैं?
उ. कैटा क्लास्टिक चट्टान
प्र. जब रूपान्तरित शैल के कण कुछ-कुछ परत के रूप में समान्तर अवस्था में पाय जाते हैं तो इस प्रकार की बनावट को क्या कहते हैं?
उ. फोलिएशन
प्र. ऊपान्तरित चट्टानों में एक बनावट होती है। जिसके अंतर्गत खनिज कण लंबे, पतले तथा पैन्सिल के रूप में बाहर निकलने हैं, उस क्या कहते हैं?
उ. लिनिएशन
प्र. साउथ बटन आईलैंड नैशनल पार्क कहाँ पर स्थित है? इसकी स्थापना कब हुई थी?
उ. अंडमान और निकोबार, 1987
प्र. एल मिस्टी ज्वालामुखी कहाँ है?
उ. पेरू
प्र. जहां कई गहर पर्वत के ऊँचे भाग को चारों ओर से काटना शुरू कर देते हैं, वहाँ बीच से एक नुकीली चोटी का निर्माण होता है, उसे क्या कहते हैं?
उ. श्रृंग (हार्न)
प्र. हिम गहर में बर्फ पिघल जाने के बाद पर्वतीय झील का निर्माण होता है, उसे क्या कहते हैं?
उ. हिमज (टार्न)
प्र. पवन से रेत जब एक विस्तृत क्षेत्र में जमा कर दिया जाता है, उसे क्या कहते हैं?
उ. लायस
प्र. हवा के ठंडी होने से उसका घनत्व बढ़ता है जिससे भारी होकर वह नीचे उतरती है? पृथ्वी के घूर्णन के कारण ध्रुवों की ओर जान वाली हवा पूर्व की ओर किस बल के कारण विक्षेपित हो जाती है?
उ. कोरिओलिस बल
प्र. वायव फोटो निम्नलिखित प्रक्षेपों में से किसका एक प्रकार है?
उ. केन्द्रक
प्र. केन्द्रीय भाग पर पहुंचने पर कौन-सी भूकंपीय तरंगें गायब हो जाती र्है?
उ. द्वितीय तरंगें
प्र. आल्पस पर्वत श्रेणी में एक गर्म और शुष्क पवन जो पर्वत श्रेणियों की पवन विमुख ढालों पर विकसित होती है, उसे क्या कहते हैं?
उ. फोहन
प्र. संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा में एक प्रकार की पवन राॅकी पर्वत श्रेणी की पूर्वी ढालों पर उतरती है। यह पवन भी गर्म और शुष्क होती है, इसे क्या कहते हैं?
उ. शिनुक
प्र. आल्पस पर्वत के हिमाच्छादित क्षेत्रों की घाटियों तथा भूमध्य सागर की ओर बढ़ने वाली शीतल, शुष्क और तीव्र गति से बहने वाली पवन को क्या कहते है?
उ. मिस्ट्रल
प्र. किन पठारों को मर्ग या मार्ग कहा जाता है?
उ. जम्मू-कश्मीर में हिमानी निक्षेप से बने छोटे-छोटे पठार। जैसे सोनमर्ग, गुलमर्ग





सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon