Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 18 मई 2016

Interesting Facts About Hitler



हिटलर के बारे में रोचक तथ्य-
Adolf Hitler की मां क्लारा हिटलर गर्भपात कराने का मन बना चुकी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर Doctor ने इसके लिए मना कर दिया.
आस्ट्रिया में 20 अप्रैल, 1889 में जन्मे जर्मन तानाशाह हिटलर कभी अच्छी पढ़ाई नहीं कर पाया। वह कभी कॉलेज नहीं गये।
बचपन में हिटलर पादरी बनने का सपना देखा करता थे। सिर्फ चार साल की उम्र में एक पादरी ने ही हिटलर को डूबने से बचाया था।
1905 में पढ़ाई छोड़कर पेंटिंग में भाग्य आजमाया, लेकिन उसे ‘School of Art’ और अन्य आर्ट अकादमी में प्रवेश नहीं दिया गया। अंतत: हिटलर ने राजनीति की ओर रुख किया था।
“माँ, तुम मुझे छोडकर क्यों चली गईं माँ…तुम्हें पता है मैं तुमसे कितना प्यार करता हूँ….अब मैं तुम्हारे बिना कैसे जिऊंगा माँ…. तूने बहुत दुख झेले हैं माँ…. मैं भी तुझे कोई सुख नहीं दे पाया… अब तू चैन से सो जा माँ…. सुनसान कब्रिस्तान में एक ताज़ी कब्र के पास बैठकर फूट-फूटकर रोता हुआ यह 18 साल का लड़का हिटलर था..
हिटलर अपनी मां की मौत और Art school से दुसरी बार reject होने के बाद बेघर हो गया था।
प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिकों ने एक घायल जर्मन सैनिक की जान बख्श दी थी। वह खुशनसीब सैनिक Adolf Hitler ही था, लेकिन बाद में इसने ही चुन-चुन के यहूदियों को कत्लेआम किया।
यहूदियों पर इतना अत्‍याचार करने के बाद हिटलर का पहला प्‍यार एक यहूदी लड़की ही थी। मगर हिटलर के पास उस समय इतनी भी हिम्‍मत नहीं थी कि वह उस लड़की से अपने प्‍यार का इजहार कर सकता।
1936 में जब Germany में Olympic हुए थे तब भारत का मुकाबला जर्मनी से हुआ जिसमें हॉकी के जादुगर Major Dhyanchand की वजह से भारत ने जर्मनी को 8-1 से पटखनी दी थी. इस मैच को हिटलर भी देख रहा था और उसने मेजर ध्यानचंद के खेल से प्रभावित होकर उन्हें अपनी सेना में उच्च पद देने ओर जर्मनी की तरफ से खेलने की पेशकश दी. मगर देशभक्त मेजर ध्यानचंद ने यह पेशकश मुस्कुराते हुए ठुकरा दी.
हिटलर की जिंदगी का वह दिन सबसे खुशी भरा था जब, सन 1938 में ‘Times Magzine’ ने हिटलर को “Man Of The Year” का टाइटल दिया था।
हिटलर को चॉकलेट बहुत पसंद थी और वह एक दिन में कम से कम एक किलो चॉकलेट जरूर खा जाता थे.
सन् 1939 में हिटलर को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
Hitler ने England के राष्ट्रपति को विस्फोटक Chocolate से मारने का प्लान बनाया था. मगर वह नाकाम रहा।
शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि हिटलर के पास सिर्फ एक ही अंडकोष था। इसलिए वह कभी पिता नही बन पाया।
हिटलर सेक्स लाइफ को बढ़ाने के लिए बैल के वीर्य से बने इंजेक्शन का इस्तेमाल करता था, ताकि उसकी जवान गर्लफ्रेंड खुश रह सकें।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस से मुलाकात के वक्त जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। उसने अपनी किताब में भारत और भारतीय के बारे में कई आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। जब नेताजी ने हिटलर से इन बातों का उल्लेख करते हुए हिटलर से नाराजगी जताई तो उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने विवादित बाते हटाने का वादा भी किया था।
आधुनिक इतिहास में हिटलर वह पहला इंसान था जिसने धूम्रपान विरोधी अभियान का आगाज किया।
इतना कत्लेआम मचाने के बाद भी हिटलर शुद्ध रूप से शाकाहारी था। इतना ही नहीं, उसने पशु क्रूरता के खिलाफ एक कानून भी बना दिया।
हिटलर पेट फूलने की समस्या से ग्रस्त था। इसके लिए वह 28 तरीके की दवाइयां लेता था।
एडोल्फ हिटलर ने ‘Volkswagen Beetle Car’ बनाने का आइडिया एक यहूदी इंजीनियर के पास से चुराया था।
हिटलर की जाती नीति के कारण लगभग 1करोड़ 10 लाख लोगो की मौत हुई थी. दुसरे विश्व युद्ध के कारण लगभग 6 करोड़ लोगो ने अपनी जान गवाई थी.
हिटलर, ‘Charlie Chaplin’ का बहुत बड़ा प्रशंसक था. चार्ली चैपलिन की मूंछे उसे भा गईं और इस लिए हिटलर भी उन्ही की तरह मूंछे रखने लगा. हिटलर की मूंछो को ‘टुथब्रश मुछें’ कहा जाता है.
हिटलर ड्रग का लती था। वह हर रोज 80 प्रकार का ड्रग का सेवन करता था। उसका स्वास्थ्य काफी गिर गया था और शरीर हर समय कांपता रहता था। वह तो आईड्रॉप में भी दस फीसदी कोकीन मिलाता था।
अगर द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी न हारता तो हिटलर ने परमाणु बम लगभग बना ही लिए थे।
सिकंदर महान, नेपोलियन और हिटलर ये सभी बिल्लियों से बहुत ज्यादा डरते थे।
आम तौर पर यह माना जाता है कि हटलर ने अपनी पत्नी ईवा के साथ एक भूमिगत बंकर में आत्महत्या कर ली थी. और यह इतना बदनसीब था कि अपनी शादी की अगली सुबह भी नही देख पाया था।



सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon