Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 2 मार्च 2016

सामान्य ज्ञान तथ्य

सामान्य ज्ञान तथ्य


इस लेख में सामान्य ज्ञान की रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रस्तुत किया गया है | यह जानकारी न केवल प्रतियोगी छात्रों व स्कूली बच्चों बल्कि उन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी जो सामान्य ज्ञान से संबन्धित नवीन और रोचक जानकारियों से परिचित होना चाहते हैं | इसका उद्देश्य पाठक को भारत और सम्पूर्ण विश्व की अनोखी जानकारियों से परिचित कराना है | ऐसी ही कुछ जानकारियाँ निम्नलिखित हैं :
• ऑस्ट्रिच(शुतुरमुर्ग) विश्व का सबसे बड़ा पक्षी होने के साथ-साथ सबसे बड़े अंडे देने वाला पक्षी भी है | यह 97 किमी./ घंटे की गति से दौड़ सकता है |
                                         ऑस्ट्रिच
• सोमालिया एकमात्र ऐसा अफ्रीकी देश है जहाँ की सम्पूर्ण जनसंख्या सिर्फ एक ही भाषा यानि सोमाली भाषा बोलती है |
• पापुआ न्यू गिनी में पाया जाने वाला ‘हूडेड पिटोहुई’ (‘Hooded Pitohui’) विश्व का एकमात्र ज्ञात जहरीला पक्षी है | इसके पंखों और त्वचा में जहर पाया जाता है |
                                     हूडेड पिटोहुई
• विश्व में सर्वाधिक राजकीय भाषाओं वाला देश दक्षिण अफ्रीका है, जहाँ 11 भाषाओं को राजकीय भाषा का दर्जा प्राप्त है |
• बोकारो (झारखंड) की नेत्रहीन महिला नफ़ीज़ तरीन ने पवित्र क़ुरान के हजारों पन्नों का अनुवाद हिन्दी में ब्रेल लिपि में किया है |
• कैट फैमिली के किसी भी सदस्य (शेर ,टाइगर से लेकर पालतू बिल्ली तक) की जीभ मीठे स्वाद को नहीं पहचान पाती है |
                                        कैट फैमिली
• 1894 ई. में एक पुजारी ने बर्फीली नदी में डूबते हुये जिस चार साल के बच्चे की जान बचायी थी, वह बच्चा ‘हिटलर’ था |
• इंसान द्वारा बनाया गया पहला रेशा ( Fiber) नॉयलॉन (NYLON) है, जिसका नाम न्यूयॉर्क के ‘NY’ और लंदन के ‘LON’ को मिलाकर रखा गया था |
• लेजर तकनीक से किसी की भी इंसान की भूरी आँखों को नीली आँखों में बदला जा सकता है |
• तनाव (Stress) को कम करने के लिए सभी हवाई जहाजों की खिड़कियों के किनारे गोल होते हैं, क्योंकि तनाव के कारण प्रायः हवाई जहाजों की खिड़कियों के किनारे चटक जाते हैं |
Image courtesy: serengeti-tracker.org,sr.photos2.fotosearch.com,1.bp.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon