Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

GK Computer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
GK Computer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

Computer knowledge



1. प्रोसेस्ड डेटा को क्या कहते हैं? – आउटपुट
2. सीपीयू के एएलयू में होते हैं – रजिस्टर
3. प्रोसेसर के तीन मुख्य भाग होते हैं – ALU,कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर
4. माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है – माइक्रोचिप
5. माइक्रो प्रोसेसर किस पीढ़ी का कंप्यूटर है? –चतुर्थ
6. कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है? – चार्ल्स बैवेज
7. चुम्बकीय डिस्क पर किस पदार्थ की परत होती है? – आयरन ऑक्साइड
8. एक्सपैंशन कार्ड में इन्सर्ट किए जाते हैं – स्लॉट
9. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेन्ट वाले थिन प्लेट या बोर्ड को कहते हैं – सर्किट बोर्ड
1o. वह सर्किट बोर्ड जिसमें सीपीयू और अन्य चिप होते हैं, उसे कहा जाता है – मदरबोर्ड
11. विशेष प्रकार के संगीत उपकरणों को साउंड कार्डों से कौन-सा पोर्ट जोड़ता है? – MIDI
12. पास्कल है – कंप्यूटर की एक भाषा
13. प्रोग्रामन हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा कौन है? – फोरट्रॉन
14. वे वड्र्स जिन्हें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ने अपने स्वयं के उपयोग हेतु अलग रखा है – रिजर्वड वड्र्स
15. प्रोग्राम हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा – फोरट्रॉन
16. वे वड्र्स जिन्हें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज ने अपने स्वंय के उपयोग हेतु अलग रखा है – रिजर्वड वड्र्स
17. प्रोग्राम हेतु विकसित की गई सर्वप्रथम भाषा –फोरट्रॉन
18. किसी प्रोग्राम का चित्र के रूप में प्रदर्शन कहलाता है – फ्लोचार्ट
19. कंप्यूटर भाषा FORTRAN किस क्षेत्र में उपयोगी है? – विज्ञान
20. कंप्यूटर भाषा COBOL किसके लिए उपयोगी है? – व्यावसायिक कार्य
21. मशीन लैंग्वेज प्रयोग करती है – न्यूमैरिक कोड
22. मल्टीमीडिया वेबपेज वेबसाइट और वेब आधारित एप्लिकेशन विकसित करने के लिए
सबसे लोकप्रिय लैंग्वेज होती है – जावा
23. इंटरनेट में प्रयुक्त कंप्यूटर लैंग्वेज है – जावा
24. यूनिक्स नामक ऑपरेटिंग प्रणाली विशेष रूप में प्रयोग में लाई जाती है – वेब सर्वर्स में
25. किस प्रिंटर द्वारा एक स्ट्रोक में एक अक्षर प्रिंट होता है? – डाट मैट्रिक्स प्रिंटर
26. कम्पाइलर कंप्यूटर की किस प्रकार की भाषा है? – निम्नस्तरीय भाषा
27. कौन-सा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवयेर को नियंत्रित करता है? – सिस्टम
28. कंप्यूटर में काम करने के लिए किस सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है? – एप्लिकेशन
29. स्प्रेडशीट में जिस प्वाइंट पर कॉलम और रोइंटरसेक्ट करते हैं, उसे क्या कहते हैं? – Cell
30. ट्रैकबॉल किसका उदाहरण है? – प्वाइंटिंग डिवाइस
31. यदि आपका कंप्यूटर खुद को रीबूट करता रहता हैं तो संभावना है कि – इसमें वायरस हैं
32. कमांडो की वे सूचियां जो स्क्रीन पर प्रकट होती हैं – मीनू
33. हार्ड डिस्क से डिलीट की गई फाइलें कहाँ भेजी जाती हैं? – रीसाइकिल बिन
34. E.D.P. क्या है? – इलेक्ट्रॉनिक डेटा प्रोसेसिंग





सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


शुक्रवार, 26 अगस्त 2016

Computer Samanya Gyan


INPUT OUTPUT DEVICES
इनपुट और आउटपुट डिवाइस-

INPUT DEVICE (इनपुट डिवाइस)






इनपुट डिवाइस एक बिद्युत यांत्रिक युक्ति है। जो डाटा और अनुदेशों को स्वीकार करके कंप्यूटर के प्रयोग के लायक बनाता है।

कुछ प्रमुख इनपुट डिवाइस इस प्रकार हैं-

1. KEYBOARD (कीबोर्ड)






कीबोर्ड का प्रयोग कंप्यूटर में डाटा डालने के लिए किया जाता है। कीबोर्ड मुख्य इनपुट डिवाइस है।

2. MOUSE (माउस)






माउस को इनपुट डिवाइस के श्रेणी में रखा जाता है। इसे पॉइंटिंग डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है।ग्राफिकल यूजर इंटेरफेस (GUI) के प्रयोग से इसका महत्व बढ़ गया है। एक माउस में 2 या 3 बटन हो सकते हैं। क्रमशः दायां , बायां , और मध्य बटन।
इसके निचे एक रबर का बॉल लगा रहता है। जब माउस को किसी समतल सतह पर या माउस पैड पर हिलाया जाता है तो यह रबर का बाल घूमता है। तथा उसकी गति और दिशा मॉनिटर पर माउस पॉइंटर की गति और दिशा में परिवर्तित हो जाती है।



3.JOYSTICK (ज्वास्टिक)






ज्वास्टिक एक इनपुट डिवाइस है। जो ट्रैकबाल की तरह कार्य करता है। बाल के साथ एक छड़ी लगा दी जाती है जिससे बाल को आसानी से घुमाया जा सकता है। इसका उपयोग वीडियोगेम खेलने व् सिमुलेटर प्रशिक्षण आदि में किया जाता है।

4. LIGHT PEN (प्रकाशीय पेन)






लाइट पेन को इनपुट डिवाइस के रूप में जाना जाता है। इसका आकार पेन के जैसा होता है। यह एक पॉइंटिंग डिवाइस है। इसकी सहायता से कंप्यूटर स्क्रीन पर लिखा जा सकता है चित्र बनाया जा सकता है व् बारकोड को पढ़ा जा सकता है।

5. BAR CODE READER (बार कोड रीडर)





बार कोड रीडर एक इनपुट डिवाइस है। बार कोड विभिन्न चौड़ाई की काली पट्टियां होती है।
उसकी चौड़ाई और दो पट्टियों के बिच की दुरी के हिसाब से उनमे सूचनाएं रहती हैँ। इन सुचनाओ को बार कोड रीडर की की सहायता से कंप्यूटर में डालकर उत्पाद , वस्तु का प्रकार आदि का पता लगाया जाता है।

6. DIGITAL CAMERA (डिजिटल कैमरा)






डिजिटल कैमरा भी इनपुट डिवाइस की श्रेणी में आता है। इसे कंप्यूटर में जोड़कर इनपुट डिवाइस की तरह प्रयोग किया जाता है। इसमें जो फ़ोटो व् वीडियो होता है उसे कंप्यूटर में भेजा जा सकता है।

7. SCANNER (स्कैनर)






स्कैनर को हम इनपुट डिवाइस के रूप में जानते हैँ। स्कैनर का प्रयोग करके रेखाचित्र और तस्वीर को डिज़िटल चित्र में परिवर्तित कर मेमोरी में सुरक्षित रखा जा सकता है। डिज़िटल चित्र पर कंप्यूटर द्वारा प्रोसेसिंग भी किया जा सकता है। स्कैनर के माध्य्म से डॉक्यूमेंट को स्कैन कराकर कंप्यूटर में लिया जा सकता है।

8. MICR (माइकर)

इसका प्रयोग विशेष चुम्बकीय स्याही से विशेष तरीके से लिखे अक्षरों को कंप्यूटर के जरिये पढ़ने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग बैंको द्वारा चेक/ड्राफ्ट में किया जाता है।

9. OMR (आप्टिकल मार्क रीडर)






OPTICAL MARK READER इनपुट डिवाइस है। जो संकेतो/चिन्हों को पढ़कर उसे कंप्यूटर द्वारा उपयोग के योग्य बनाता है।
इसमें उच्च तीब्रता वाले प्रकाशीय किरणों को कागज पर डाला जाता है। तथा पेन या पेंसिल के निशान से प्ररावर्तित किरणों का अध्ययन कर सही उत्तर का पता लगाया जाता है।
उदाहरण स्वरूप् आजकल वस्तुनिष्ठ उत्तर पुस्तिका को जाचने के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है।

10.MIKE (माइक)







माइक इनपुट डिवाइस के रूप में जाना जाता है।
कंप्यूटर में मल्टीमीडिया के विकाश से आवाज को रिकॉर्ड करने के लिए माइक का प्रयोग किया जाता है।

11. TOUCH SCREEN (टच स्क्रीन)

टच स्क्रीन एक इनपुट डिवाइस है। कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए हुए विकल्पों में से किसी एक को छूकर निर्देश दिए जा सकते है।
टच स्क्रीन का उपयोग ATM और सार्वजनिक सुचना केंद्रों में किया जा रहा है।

OUTPUT DEVICE (आउटपुट डिवाइस)







आउटपुट एक विद्युत यांत्रिक युक्ति है। जो कंप्यूटर से बाइनरी डाटा लेकर उसे उपयोगकर्ता के लिए उपयुक्त डाटा में बदल देता है।

कुछ आउटपुट डिवाइस इस प्रकार हैँ।

1.MONITOR (मॉनिटर)






मॉनिटर एक प्रमुख आउटपुट डिवाइस है। यह सॉफ्ट कॉपी प्रदान करने वाला आउटपुट डिवाइस है। जो डाटा व् सूचनाओ को पदर्शित करता है। कंप्यूटर पर किये जाने वाले कार्य को यह दिखता है।



2. PLOTTER (प्लॉटर)






प्लॉटर आउटपुट डिवाइस के रूप में जाना जाता है। प्लॉटर का उपयोग बड़े बड़े कागज पर उच्च गुणवत्ता वाले रेखाचित्र व् ग्राफ प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग मुख्यतः इंजीनियरिंग , भवन निर्माण , सिटी प्लानिंग , मानचित्र आदि में किया जाता है।

3. PRINTER (प्रिंटर)






प्रिंटर की सहायता से हार्ड कॉपी या स्थाई प्रति प्राप्त किया जाता है। प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है।


4. SCREEN PROJECTOR (स्क्रीन प्रोजेक्टर)






स्क्रीन प्रोजेक्टर एक आउटपुट डिवाइस है।
इसकी सहायता से कंप्यूटर स्क्रीन पर हो रही सभी घटनाओं और चित्रों को बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है। इसका उपयोग मल्टीमीडिया प्रजेंटेशन के लिए किया जाता है।

5. SPEAKER (स्पीकर)






स्पीकर आउटपुट डिवाइस के रूप में जाना जाता है। स्पीकर का उपयोग मल्टीमीडिया के साथ किया जाता है जो ध्वनि के रूप में आउटपुट की सॉफ्ट कॉपी प्रस्तुत करता है।





















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


Computer tips and Tricks

कम्प्यूटर एक इलैक्ट्रोनिक डिवाइस है । जो इनपुट के माध्यम से आंकडो को ग्रहण करता है उन्हे प्रोसेस करता है एवं सूचनाओ को निर्धारित स्थान पर स्टोर करता है ! कम्पयूटर एक क्रमादेश्य मशीन है । कम्पयूटर की निम्नलिखित विशेषताएँ है ।

1)कम्पयूटर विशिष्ठ निर्देशो को सुपरिभाषित ढंग से प्रतिवाधित करता है ।

2)यह पहले संचित निर्देशो को क्रियान्वित करता है ।

वर्तमान के कम्पयूटर इलेक्ट्रानिक और डिजिटल है । इनमे मुख्य रूप से तार ट्रांजिस्टर एवं सर्किट का उपयोग किया जाता है । जिसे हार्डवेयर कहा जाता है । निर्देश एवं डेटा को साफ्टवेयर कहा जाता है । कम्प्यूटर अपने काम-काज, प्रयोजन या उद्देश्य तथा रूप-आकार के आधार पर विभिन्न प्रकार के होते हैं। वस्तुतः इनका सीधे-सीधे अर्थात प्रत्यक्षतः (Direct) वर्गीकरण करना कठिन है, इसलिए इन्हें हम निम्नलिखित तीन आधारों पर वर्गीकृत करते हैं :


1. अनुप्रयोग (Application )

2. उद्देश्य (Purpose )

3. आकार (Size)

1. अनुप्रयोग के आधार पर कम्प्यूटरों के प्रकार

.यद्यपि कम्प्यूटर के अनेक अनुप्रयोग हैं जिनमे से तीन अनुप्रयोगों के आधार पर कम्प्यूटरों के तीन प्रकार होते हैं :

(a) एनालॉग कम्प्यूटर

(b ) डिजिटल कम्प्यूटर

(c) हाईब्रिड कम्प्यूटर

2. उद्देश्य के आधार पर कम्प्यूटरों के प्रकार

कम्प्यूटर को दो उद्देश्यों के लिए हम स्थापित कर सकते हैं- सामान्य और विशिष्ट , इस प्रकार कम्प्यूटर उद्देश्य के आधार पर निम्न दो प्रकार के होते हैं :

(a ) सामान्य-उद्देशीय कम्प्यूटर

(b ) विशिष्ट -उद्देशीय कम्प्यूटर

3. आकार के आधार पर कम्प्यूटरों के प्रकार

आकार के आधार पर हम कम्प्यूटरों को निम्न श्रेणियाँ प्रदान कर सकते हैं –

1. माइक्रो कम्प्यूटर

2. वर्कस्टेशन

3. मिनी कम्प्यूटर

4. मेनफ्रेम कम्प्यूटर

5. सुपर कम्प्यूटर


संयुक्त रूप से नियंत्रण करना (concurrency control)
इस तकनीक का उपयोग, ट्रान्जेक्शन को साथ-साथ रन करने के लिए किया जाता है, यह तकनीक डाटा आइटम को लॉक करने के सिद्धान्त परआधारित है। लॉक एक अवयव(variable) है,जो डाटा आइटम के साथ जुड़ा रहता है एवं यह संभव ऑपरेशन के सापेक्ष आइटम की स्थिति को दर्शाता है। आइटम के सापेक्ष सभी संभव ऑपरेशन अर्थात् वह ऑपरेशन जो डाटा आइटम पर लागू किये जा सकते हैं। सामान्यतः डाटाबेस में प्रत्येक डाटा आइटम के लिए एक-एक लॉक रहता है। लॉक का प्रयोग डाटाबेस आइटम को ट्रान्जेक्शन द्वारा एक साथ एक ही समय में एक्सेस करने के लिए किया जाता है।

1. बाइनरी सिस्टम एक नंबर सिस्टम है जिसका आधार है–
(A) 2 (B) 4 (C) 8 (D) 10
Ans : (A)
2. कंप्यूटर में क्या अवश्य होना चाहिए कि यह ‘बूट हो सके?
(A) कम्पाइलर (B) लोडर (C) ऑपरेटिंग सिस्टम (D) एसेम्बलर
Ans : (C)
3. यह एक्सेल में एक फक्शन कैटेगरी नहीं है–
(A) लॉजिकल (B) डाटा सीरीज (C) फाइनैंशियल (D) टेक्स्ट
Ans : (B)
4. एक्सेल में, यह एक प्रीरिकार्डिड फार्मूलों है जो जटिल गणनाओं के लिए शार्टकट प्रदान करना है।
(A) वैल्यू (B) डाटा सीरीज (C) फंक्शन (D) फील्ड
Ans : (C)
5. कंप्यूटर की निम्न मेमोरी की विशेषता है प्रति बिट स्टोर करने की कम लागत–
(A) प्राइमरी (B) सेकेंडरी (C) हार्ड डिस्क (D) ये सभी
Ans : (B)
6. निम्नलिखित में से कौन–सा एक वह प्रोग्राम है जो उच्च स्तर भाषा को मशीन में बदलता है?
(A) योजक (लिंकर) (B) समुच्चायक (असेंबलर) (C) निर्वचित्र (इंटरप्रेटर) (D) संकलक (कंपालर)
Ans : (D)
7. वर्ड में रिप्लेस आप्शन कहाँ पर उपलब्ध है।
(A) फाइल मेन्यू (B) व्यू मेन्यू (C) एडिट मेन्यू (D) फार्मेट मेन्यू
Ans : (C)
8. कम्प्यूटर हार्डवेयर में जो सिलिका का बना होता है, आंकड़ों की बहुत अधिक मात्रा को भंडार में रख सकता है। वह कहलाता है–
(A) डिस्क (B) चिप (C) मैग्नेटिक टेप (चुम्बकीय टेप) (D) फाइल
Ans : (B)
9. वर्ड में अपने पिछले एक्शन को रिवर्स करने के लिए–
(A) कट कमांड का प्रयोग करें (B) अन–डू कमांड का प्रयोग करें (C) डिलीट की प्रेस करें (D) री–डू कमांड का प्रयोग करें
Ans : (B)
10. सेकेंडरी स्टोरेज से डाटा के लिए रिक्वेस्ट मिलने के बाद वास्तविक डाटा ट्रांसफर के लिए लगने वाले समय को क्या कहते हैं।
(A) डिस्क ट्रांसफर टाइम (B) मूवमेंट टाइम (C) एक्सेस टाइम (D) डाटा इनपुट टाइम
Ans : (A)
11. निम्न में कौन–सा कम्प्यूटर पद नहीं है?
(A) एनालॉग (B) बाइनरी कोड (C) चिप (D) मोड
Ans : (A)
12. कंप्यूटर के लिए ग्राफिकल इमेज और पिक्चर निम्न में से कौन डाल सकता है?
(A) प्लॉटर (B) स्कैनर (C) माउस (D) प्रिंटर
Ans : (B)
13. इंटरनेट पर वस्तुओं के व्यापार की प्रक्रिया को क्या कहते हैं।
(A) ई–सेलिंग–एन–बाइंग (B) ई–ट्रेडिंग (C) ई–फाइनेंस (D) ई–कॉमर्स
Ans : (D)
14. कंप्यूटर का मुख्य सिस्टम बोर्ड क्या कहलाता है।
(A) इंटीग्रेटिड सर्किट (B) मदरबोर्ड (C) प्रोसेसर (D) माइक्रोचिप
Ans : (B)
15. यदि आप विंडोज XP को विडोज 7 में बदल दें तो आप वास्तव में क्या कर रहे हैं।
(A) अपस्टार्ट (B) अपग्रेड (C) अपडेट (D) पैच
Ans : (B)
16. POST का पूर्ण रूप क्या है?
(A) Power on Self Test (B) Program on Self Test (C) Power on System Test (D) Program on System Test
Ans : (A)
17. इंटरनेट रिसोसो± की लोकेशन से कनेक्ट करने के लिए ब्राउजर निम्न में से किसका प्रयोग करता है?
(A) लिंकर (B) प्रोटोकॉल (C) केबल (D) URL
Ans : (D)
18. कंप्यूटर की रीस्टार्ट करने के लिए निम्न कुंजियों के संयोजन का प्रयोग किया जाता है–
(A) डिलीट + कंट्रोल (B) बैकस्पेस + कंट्रोल (C) एस्केप + कंट्रोल (D) कंट्रोल + आल्ट + डिलीट
Ans : (D)
19. कंप्यूटर कंट्रोल करने संबंधी इंस्ट्रक्शंस या प्रोग्रामों को कहते हैं।
(A) सॉफ्टवेयर (B) हार्डवेयर (C) ह्युमनवेयर (D) प्रोग्रामर
Ans : (A)
20. कौन विशिष्टत: फाइल का प्रकार आइडेटिफाई करता है–
(A) फोल्डर (B) पाथ (C) फाइल एक्सटेंशन (D) फाइल नेम
Ans : (C)




1. कम्प्यूटर का हिन्दी नाम क्या है?—अभिकलित्र अथवा संगणक

2. कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है?— चार्ल्स बेबेज

3. विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर का नाम क्या है?— एनीयक

4. भारत में निर्मित पहला कम्प्यूटर का नाम क्या है?—सिद्धार्थ

5. भारत में पहला कम्प्यूटर किस कम्पनी ने बनाया?— इलेक्ट्रॉनिक कार्पोरेशन ऑफ इणिडया

6. इंटीग्रेटेड सर्किट ( IC ) के जनक कौन हैं?— जैक एस. किलबी

7. कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला ‘IC चिप्स’ किसका बना होता है?— सिलिकान

8. भारत की सिलिकान वैली कहाँ स्थित है?— ( बंगलुरू )

9. सी. पी. यू. का पूरा नाम क्या है?— सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट

10. कम्प्यूटर कम्पनी I. B. M. का पूरा नाम बताएं?— इंटरनेशनल बिजनेस मशीन






1. निम्न में से सबसे तेज, सबसे बड़ा और सबसे महंगा कम्प्यूटर कौन सा है?
(A) नोटबुक (B) पर्सनल कम्प्यूटर (C) लैपटाप (D) सुपर कम्प्यूटर
Ans : (D)


2. HTML डॉक्युमेंट बनाने के लिए निम्न में से किसकी जरूरत होती है?
(A) ब्राउजर (B) इंटरनेट (C) टेक्स्ट एडिटर (D) सर्च इंजिन
Ans : (C)


3. कम्प्यूटर ट्रांसलेशन प्रोग्राम के बिना सीधे किस भाषा के समझता है?
(A) BASIC लैंग्वेज (B) एसेम्बली लैंग्वेज (C) हाई लेवल लैंग्वेज (D) मशीन लैंग्वेज
Ans : (D)


4. एक्सेल में बहुत सी वर्कशीटों को सलेक्ट करने के लिए शीट टैब को किल्क करते समय निम्न कुंजी का प्रयोग भी किया जाना चाहिए?
(A) शिफ्ट (B) आल्ट (C) कंट्रोल (D) इन्सर्ट
Ans : (A)


5. निम्न में से कौन–सा सिस्टम यूनिट का भाग है?
(A) मॉनिटर (B) CPU (C) CD-ROM (D) फ्लॉपी डिस्क
Ans : (B)


6. पहले से ऑन कम्प्यूटर को रीस्टार्ट करने को क्या कहते हैं?
(A) लागिंग ऑफ (B) कोल्ड बूटिंग (C) शट डाउन (D) वार्म बूटिंग
Ans : (D)


7. उस फाइल को क्या कहते हैं जो ईमेल से जुड़ी होती है और ईमेल प्राप्त करने वाले को भेजा जाती है?
(A) एनेक्शर (B) एपैंडेज (C) ऐड–ऑन (D) अटैचमेंट
Ans : (D)


8. इंटरनेट पर सर्वर से सूचना प्राप्त करने के कम्प्यूटर के प्रोसैस का अर्थ निम्न में से कौन–सा है?
(A) आउटपुटिंग (B) डाउनलोडिंग (C) इनपुटिंग (D) अपलोडिंग
Ans : (B)


9. इन्स्ट्रक्शनों के उस समूह को क्या कहते हैं जो कम्प्यूटर को बताता है कि क्या करना है?
(A) मेन्टर (B) इन्स्ट्रक्टर (C) कम्पाइलर (D) प्रोग्राम
Ans : (D)


10. एसेम्बली लैंग्वेज क्या है?
(A) मशीन लैंग्वेज (B) हाई–लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (C) लो–लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (D) कंप्यूटर असेम्बल करने के लिए लैंग्वेज
Ans : (C)



1. स्टोरेज की थोड़ी सी जगह में बहुत सी फाइलों को स्टोर करने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग किया जा सकता है?
(A) फाइल एडजेस्टमेंट (B) फाइल कॉपिंग (C) फाइल रीडिंग (D) इनमें से कोई नहीं
Ans : (A)


2. डिस्क को ट्रैकों और सेक्टरों में बाँटने वाली प्रक्रिया क्या कहलाती है–
(A) ट्रैकिंग (B) फॉरमैटिंग (C) क्रैशिंग (D) एलॉटिंग
Ans : (B)


3. यदि एक्सेल वर्कशीट को पावर पांइट प्रेजेंटेशन में इस्तेमाल करने के लिए लिंक करना हो तो निम्न को किल्क करना चाहिए?
(A) एडिट, पेस्ट स्पैशल (B) एडिट, पेस्ट (C) एडिट, कॉपी (D) फाइल, कॉपी
Ans : (C)


4. निम्न में से कौन–सा हार्डवेयर है, सॉफ्टवेयर नहीं?
(A) एक्सेल (B) प्रिंटर ड्राइवर (C) ऑपरेटिंग सिस्टम (D) कंट्रोल यूनिट
Ans : (D)


5. सेलेक्टेड टेक्स्ट को सभी कैपिटल लेटर्स में चेन्ज करने के लिए, चेन्ज केस बटन किल्क कर फिर किसे किल्क करें–
(A) UPPERCASE (B) UPPER ALL (C) Caps Lock (D) लॉक अपर
Ans : (A)


6. माडयूलेटर–डी माडयुलेटर का सामान्य नाम है–
(A) माडेम (B) जाइनर (C) नेटवर्कर (D) कनेक्टर
Ans : (A)


7. कितने किलोबाइट से एक मेगाबाइट बनता है?
(A) 128 (B) 1024 (C) 256 (D) 512
Ans : (B)


8. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(A) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (B) सेल्युलर फोन को (C) इन्टरनेट को (D) बेवसाइट को
Ans : (C)


9. एक्सेल में, एक्टिव सेल का कन्टेन्ट किस में डिस्प्ले होता है।
(A) फुटर बार (B) टूल बार (C) टास्क बार (D) फार्मूला बार
Ans : (D)


10. विंडोज ME में, ME से क्या शब्द बनता है?
(A) Millennium (B) Micro-Expert (C) Macro-Expert (D) Multi-Expert
Ans : (A)















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


मंगलवार, 17 मई 2016

Computer Samanya Gyan




1. पेज पर कितने मार्जिन होते हैं? – चार
2. एक डिजिटल वाच में किस तरह का कंप्यूटर हो सकता है? – इम्बेडेड कंप्यूटर
3. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संयोजन है जो कंप्यूटिंग डिवाइसेज के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाता है – नेटवर्क
4. डम्ब टर्मिनल क्या है? – सेंट्रल कंप्यूटर
5. इंटरनेट का अर्थ है – नेटवर्कों का बड़ा नेटवर्क
6. बैकअप क्या है? – सिस्टम की इनफॉरमेशन की ठीक वैसी ही प्रतिलिपि
7. वर्ड का वह फीचर जो कुछ स्पैलिंगों, टाइपिंग, कैपिटल अक्षरों या व्याकरण की त्रुटियों को अपने आप ठीक कर देता है – ऑटोकरेक्ट
8. स्टोरेज डिवाइस पर जो मुख्य फोल्डर होता है, उसे क्या कहा जाता है? – रूट डाइरेक्टरी
9. वह चीज, जो निर्देशों को सरलता से समझ गई है, कहलाती है – यूजर फ्रेंडली
10. वे विशिष्ट प्रोग्राम जो वेब पर आवश्यक सामग्री को ढूंढ़ने में उपयोगकर्ता की मदद करते हैं, कहलाते हैं – सर्च इंजन
11. वर्ड में किसी डॉक्यूमेंट में किसी विशिष्ट शब्द या मुहावरे को ढूंढ़ने के लिए सबसे सरल और त्वरित तरीका है – फाइंड कमांड का उपयोग करना
12. इंटरनेट पर सर्वर से कंप्यूटर द्वारा सूचना प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया को कहते हैं – डाउनलोडिंग
13. ब्रोशर, पोस्टर और न्यूजलैटर बनाने के लिए किस प्रकार का सॉफ्टवेयर सबसे ज्यादा उपयोगी है? – डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर
14. चैट क्या है? – टाइप की हुई बातचीत जो कंप्यूटर पर घटित होती है
15. अरिथमेटिक ऑपरेशन – में जमा, घटाना, गुणा और भाग शामिल है।
16. स्लाइड शो बनाने के लिए किस एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है? – पावरप्वाइंट
17. जंक ई-मेल का अन्य नाम है? – स्पैम
18. ई-कॉमर्स के जरिए क्या संभव है? – इंटरनेट पर बिजनेस करना
19. वर्तमान डॉक्युमेंट में बदलाव क्या कहलाता है? – एडिटिंग
20. आपस में संबंधित फाइलों का संग्रह क्या कहलाता है? – रिकॉर्ड
21. अपनी स्थिति से हिलाए न जा सकने वाला मॉडेम क्या कहलाता है? – फिक्सड मॉडेम
22. किसी डिवाइस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी कैरेक्टर्स को क्या कहते है? – कैरेक्टर सेट
23. ईमेल एड्रेस याद करने से बचने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए? – एड्रेसबुक
24. मॉडेम का कनेक्शन किसके साथ किया जाता है? – फोनलाइन
25. कंप्यूटर से जुड़े KB का क्या अर्थ है? –किलोबाइट







सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


बुधवार, 2 मार्च 2016

कम्प्यूटर का ज्ञान बैंक परीक्षा हेतु

कम्प्यूटर का ज्ञान बैंक परीक्षा हेतु

1. C, BASIC, COBOL और JAVA जिस भाषा के उदाहरण हैं, उसे कहते हैं – हाई-लेवल 
2. ASCII का पूर्ण रूप होता है – American Standard Code for Information Interchange
3. कंप्यूटर का पितामह कहा जाता है – चार्ल्स बेबेज 
4. सर्वप्रथम आधुनिक कंप्यूटर की खोज हुई – 1946 में 
5. कंप्यूटर के संचालन में प्रयुक्त प्रोग्राम, नियम तथा कंप्यूटर क्रियाओं से संबंधित अन्य लिखित सामग्री को कहा जाता है – सॉफ्टवेयर 
6. कंप्यूटर के मस्तिष्क को कहा जाता है – सी. पी. यू. 
7. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास किसने किया है – जे. एस. किल्बी ने 
8. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप (I.C.) पर किसकी परत होती है? – सिलिकॉन 
9. चुम्बकीय डिस्क पर किस पदार्थ की परत होती है? – आयरन ऑक्साइड 
10. कंप्यूटर में किसी शब्द की लम्बाई किसमें मापते है – बिट 
11. स्टोरेज माध्यम की क्षमता की इकाई है – बाइट 
12. एम एस विंडोज किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है? – GUI 
13. वह कौन-सा डिवाइस है जो दो या अधिक नेटवर्कों का जोड़ता हैं? – गेटवे 
14. कंप्यूटर्स विशिष्टतः किसके साथ कार्य करके, आंकड़ों की सूचना में प्रोसेसिंग करते हैं? – नंबर्स 
15. निर्माण प्रक्रिया में किस मेमोरी चिप को प्रोग्राम किया जाता है? – ROM  
16. एक बाइट का कलेक्शन है – आठ बिट्स 
17. CD-ROM किसका उदाहरण है – इनपुट डिवाइस का 
18. कम्पाइलर है – स्त्रोत प्रोग्राम का ऑब्जेक्ट कोड में अनुवादक 
19. वोलेटिलिटी किसकी प्रोपर्टी है? – रैम 
20. जावा उदाहरण है – उच्चस्तरीय भाषा (लैंग्वेज) 
21. वह हार्डवेयर डिवाइस जिस आमतौर पर कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है, वह है – सीपीयू 
22. जब कंप्यूटर दिए गए अनुदेशों पर कार्य करता है, तो उसे कहा जाता है – प्रोसेसिंग 
23. वह इनपुट डिवाइस, जो सुपर बाजारों में व्यापक रूप से प्रयोग की जाती है – बार कोड रीडर 
24. एक कंप्यूटर प्रोग्राम – अनुदेशों का एक ऐसा सेट है, जो समस्या सुझलाने अथवा कार्य के निष्पादन में, कंप्यूटर को समर्थ बनाता है। 
25. वे टर्मिनल्स जिन्हें पहले कैश रजिस्टर्स कहते थे, प्रायः कॉम्प्लेक्स इन्वेंटरी तथा विक्रय कंप्यूटर प्रणालियों से जुड़े होते हैं – प्वाइंट-ऑफ-सेल 
26. वायरस, ट्रॉजन होर्सेस तथा वर्म्स – कंप्यूटर प्रणाली को हानि पहुंचाने में सक्षम होते हैं। 
27. कंप्यूटर्स डाटा एकत्र करते हैं जिसका अर्थ है कि वे उपयोगकर्ता को अनुमति देते हैं  – इनपुट की 
28. वे कंपोनेंट्स जो आंकड़ों का संसाधन करते हैं, वे स्थित होते हैं – प्रणाली यूनिट 
29. सॉफ्टवेयर का अर्थ है – प्रोग्राम 
30. दस्तावेज प्रिंट करने की शॉर्टकट की है – Ctrl+P 
31. बाइनरी लैंग्वेज में अल्फाबेट का प्रत्येक अक्षर, प्रत्येक अंक तथा प्रत्येक विशेष करेक्टर बना होता है –आठ बिट्स के योग से 
32. वे ग्राफिकल तस्वीरें जो फाइल, फोल्डर इत्यादि जैसे ऑब्जेक्ट को रिप्रेजेंट करती हैं, कहलाती हैं – आइकॉन्स 
33. अपनी लागत और आकार के कारण ये कंप्यूटर अपेक्षाकृत विरल (रेअर) हैं – सुपर कंप्यूटर्स 
34. RAM का पूरा नाम है – रैंडम एक्सेस मेमोरी 
35 .विशिष्ट इनपुट अथवा आउटपुट डिवाइस को शेष कंप्यूटर प्रणाली के साथ कम्युनिकेट करने की अनुमति प्रदान करने हेतु डिजाइन किए गए स्पेशलाइज्ड प्रोग्रामों को कहा जाता है  – ऑपरेटिंग सिस्टम 
36. इस प्रकार का कंप्यूटर सबसे कम शक्तिशाली है फिर भी इसका सर्वाधिक प्रयोग होता है और यह तीव्रतम वृद्धि वाले प्रकार का कंप्यूटर है – मिनी कंप्यूटर 
37. कंप्यूटर संसाधनों के प्रबंधन सें संबंधित विशिष्ट कार्य करने के लिए डिजाइन किए गए प्रोग्रामों को कहा जाता है – ऑपरेटिंग सिस्टम 
38. सर्वाधिक शक्तिशाली कंप्यूटर है – सुपर कंप्यूटर 
39. ऐसी इंटरनेट सेवा जो उपलब्ध संसाधनों को, मल्टीमीडिया इंटरफेस प्रदान करवाती हो, उसे कहते हैं – वर्ल्ड वाइड वेब 
40. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का निर्माण करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है – डॉक्युमेंट्स 
41. ऐसी डिवाइस जो केबल के प्रयोग के बिना ही नेटवर्क से जोड़ती हो, इसे कहा जाता है – वायरलेस 
42. मेन्यू भाग होते हैं – स्टेट्रस बार का 
43. वेबसाइटों को देखने के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले प्रोग्राम को कहते हैं – ब्राउजर 
44. एक ही समय में विभिन्न प्रकार के कितने डॉक्युमेंट्स को आप खुला रख सकते हैं? – इतने अधिक जितने कि आपकी कंप्यूटर मेमोरी होल्ड कर सकती है 
45. GUI का पूर्ण रूप है – ग्राफिकल यूजर इंटरफेस 
46. वेब पेज में वह कौन-सा शबद है जिसे क्लिक किया जाए, तो दूसरा डॉक्यूमेंट खुलता है? –  हाइपरलिंक 
47. सीपीयू में होता है – एक कंट्रोल यूनिट और एक अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट 
48. कंप्यूटर बूट नहीं कर सकता यदि, उसमें नहीं होगी – ऑपरेटिंग प्रणाली 
49. रीड ओनली मेमोरी (ROM) की कौन-सी विशेषता उसे उपयोगी बनाती है ? – ROM में डाटा को खतरा नहीं होता, बिजली न होने पर भी वह उसमें रहता है 
50. कंप्यूटर नेटवर्क में कौन-से प्रकार का संसाधन सामान्यतः शेयर किया जाता है – प्रिंटर्स






















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


इंटरनेट की प्रमुख वेबसाइट और उनकी जन्मतिथि



इंटरनेट की प्रमुख वेबसाइट और उनकी जन्मतिथि


* Google : Sept 4, 1998
* Facebook : Feb 4, 2004
* YouTube : Feb 14, 2005
* Yahoo ! : March 1994
* Baidu : Jan 1, 2000
* Wikipedia : Jan 15, 2001
* Windows Live : Nov 1, 2005
* Amazon com : 1994
* Tencent QQ : February 1999
* Twitter : March 21, 2006.






















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016

विंडोस कीबोर्ड शोर्टकट


विंडोस कीबोर्ड शोर्टकट

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡
CTRL+C = कॉपी
CTRL+X = कट
CTRL+V = पेस्ट
CTRL+Z = अन्डू
DELETE = डिलीट
SHIFT+DELETE = डिलीट (बिना
रिसाईकिल
बिन रखे)
F2 = रिनेम
CTRL+RIGHT ARROW = कर्सर को अगले
शब्द के शुरू में रखता है
CTRL+LEFT ARROW = कर्सर पिछले शब्द
के शुरू में रखता है.
CTRL+DOWN ARROW = कर्सर को अगले
पैराग्राफ के शुरू में रखता है .
CTRL+UP ARROW = कर्सर को पिछले
पैराग्राफ के शुरू में रखता है.
CTRL+A = सेलेक्ट आल
F3 = सर्च
ALT+ENTER = सेलेक्टेड आइटम की
प्रोपर्टी
ALT+F4 = एप्लीकेशन विंडो को बंद
करता है
ALT+SPACEBAR = एक्टिव विंडो का
शोर्टकट मेनू
CTRL+F4 = डाकुमेंट विंडो को बंद करता
है
ALT+TAB = खुले हुए आइटम्स के बीच
स्विच
करता है
ALT+ESC = Cycle जिस क्रम में विंडोस
खुले
F4 = एड्रेसबार लिस्ट
CTRL+ESC = स्टार्ट मेनू
F10 = एक्टिवेट मेनूबार
F5 = रिफ्रेश एक्टिव विंडो .
BACKSPACE = बेक
ESC = केंसिल कर्रेंट टास्क
SHIFT जब DVD इन्सर्ट हो = ऑटोरन को
रोकता है
TAB = फोकस आगे बढाना
SHIFT+TAB = फोकस पीछे करना
F1 = हेल्प
Window = स्टार्ट मेनू
window+BREAK = सिस्टम प्रोपर्टी
window+D = डेस्कटॉप
window+M = मिनिमाईज़ आल
window+Shift+M = रिस्टोर आल
window+E = माय कम्प्युटर
window+F = सर्च
CTRL+ window+F = सर्च कम्प्युटर
window+ L = सर्च कम्प्युटर या स्विच
यूजर
window+R = रन डायलोग बॉक्स
window+U = यूटिलिटी मेनेजर
Windows Explorer
END = एक्टिव विंडो का बाटम
HOME = एक्टिव विंडो का टॉप
NUM LOCK+ * = सेलेक्टेड फोल्डर के सभी
सबफोल्डर
NUM LOCK+ numeric keypad (+) =
सेलेक्टेड फोल्डर का कंटेंट
NUM LOCK+numeric keypad (-) =
कोलेप्स सेलेक्टेड फोल्डर
LEFT ARROW = कोलेप्स सेलेक्शन
RIGHT ARROW = डिस्प्ले कोलेप्सड




























सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


Responsive ad

Amazon