Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

विज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न, Science GK Questions Answers

विज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न, Science GK Questions Answers


1. पत्तियों में उपस्थित हरे रंग के वर्णक (पिगमेंट) का नाम क्या है?
उत्तर: क्लोरोफिल
2. क्लोरोफिल का संरचनात्मक अवयव क्या है?
उत्तर: मैगनीशियम
3. प्रकाश संश्लेषण क्रिया किस रंग के प्रकाश में अधिकतम होती है?
उत्तर: लाल प्रकाश में
4. किन पदार्थों को प्रकाश संश्लेषण का कच्चा माल कहा जाता है?
उत्तर: जल तथा कार्बनडाइऑक्साइड को
5. प्रकाश संश्लेषण करने वाले सजीवों को क्या कहते हैं?
उत्तर: स्वपोषी
6. पादपों में पोषक तत्वों की संख्या कितनी होती है?
उत्तर: 17
7. पादप पोषक तत्वों वर्गीकरण करने वाले कौन थे?
उत्तर: आर्नोन
8. मिट्टी रहित खेती को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: हाईड्रोपोनिक्स
9. किस रंग के प्रकाश में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया पूरी तरह रूक जाती है?
उत्तर- हरे रंग में
10. प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में कार्बनडाइऑक्साइड किसके द्वारा पौधे की पत्तियों में प्रवेश करती है?
उत्तर- पर्णरन्ध्रों से
11. किस पदार्थ के अणु प्रकाश-संश्लेषण की जैव-रसायनिक क्रिया को प्रारम्भ करते हैं?
उत्तर- क्लोरोफिल के अणु
12.फाइलेरिया रोग किसके कारण होता है?
उत्तर : कृमि
13. पौधे की पत्तियों पर सीधे पोषक घोल का छिड़काव को क्या कहते हैं?
उत्तर: फोलिअर स्प्रे
14. प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक वर्णक का नाम क्या है?
उत्तर: क्लोरोफिल (हरितलवक)
15. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में पौधे कौनसी गैस का उत्सर्जन करते हैं?
उत्तर- ऑक्सीजन
16. वह क्या है जो प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया में भाग नहीं लेता है बल्कि इस अभिक्रिया के लिये इसकी उपस्थिति आवश्यक है?
उत्तर- प्रकाश
17. प्रकाश संश्लेषण क्रिया में मुख्य उत्पाद क्या होता है?
उत्तर- ग्लूकोज
18. प्रकाश संश्लेषण क्रिया में उप-उत्पाद क्या-क्या होते हैं?
उत्तर- ऑक्सीजन और जल
19. हरे वृक्ष प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौनसी गैस को लेते हैं?
उत्तर- कार्बन डाईऑक्साइड
20. प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की क्रिया है?
उत्तर- फोटोकेमिकल क्रिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon