Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

SSC General Knowledge in hindi

SSC General Knowledge in hindi

एसएससी परीक्षा में सफलता पाने के लिए ऐसे करें तैयारी?
यदि आप एसएससी की परीक्षा पास करना चाहते हैं, तो आपको एसएससी परीक्षा की तैयारी के लिए पहले योजना बनानी चाहिए और उसी के अनुरूप तैयारी करनी चाहिए, तो आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते है। यहाँ पर आपको एसएससी परीक्षा (SSC Exam) से सम्बंधित सभी आवश्यक जानकारियों से परिचित कराया जा रहा है ,जो आपकी एसएससी परीक्षा की तैयारी करने में लाभदायक सिद्ध होगी।

एसएससी (SSC) किसे कहते है या एसएससी क्या है?

एसएससी यानी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (कर्मचारी चयन आयोग) जिसकी स्थापना 1977 में हुई थी यह एक बोर्ड है जो केंद्र सरकार के मंत्रालयों और अन्य विभागों में ग्रुप बी एवं सी के लिए कर्मचारियों का चयन करता हैं, ठीक वैसे ही जैसे आईबीपीएस सरकारी बैंकों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है। अगर आप केंद्र सरकार के अधीन सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप एसएससी देकर अपना यह सपना सच कर सकते हैं।

एसएससी में क्या-क्या होता है?

एसएससी (SSC) एक सिलेक्शन बोर्ड है और हर वर्ष अपनी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे: CGL, CHSL, Steno, JE, CAPF, JHT आदि संचालित करता हैं जिसके माध्यम से छात्र अपनी योग्यता अनुसार अपना एग्जाम देकर भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी कर सकता हैं।
सीजीएल: सीजीएल यानि कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवेल एग्जामनेशन जो किसी भी स्नातक के बाद दी जा सकती हैं| इस परीक्षा को पास करने के बाद आप कुछ इस तरह के पदों पर कार्य कर सकते हैं जैसे खाद्य अधिकारी, आयकर अधिकारी, ऑडिटर आदि।
सीएचएसएल: सीएचएसएल (कम्बाइंड हायर सेकेंडरी लेवेल एग्जामनेशन) यह परीक्षा उन छात्रों के लिए संचालित की जाती हैं जो 12वी के बाद नौकरी करना चाहते हैं इस एग्जाम को देने के बाद आप एलडीसी, क्लर्क इस तरह के पद पर कार्य कर सकते हैं।
स्टेनो: स्टेनोग्राफी आशुलिपि में कैरियर बनाने वाले छात्र यह परीक्षा दे सकते हैं।
जेई: जेई यानी जूनियर इंजिनियर यह एग्जाम देकर भारत सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजिनियर की पोस्ट पर काम करने का मौका मिल सकता हैं. इस पोस्ट के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होता हैं।
सीएपीएफ: सीएपीएफ यानि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स होता है जैसा की इसके नाम से ही समझ में आता है की केंद्र सरकार में सशस्त्र पुलिस बल में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर आदि के लिए यह एग्जाम क्लियर करना होती हैं।
जेएचटी: जेएचटी जुनियर हिंदी ट्रांसलेशन इस परीक्षा को पास करने के बाद आप हिन्दी अनुवादक के पद पर कार्य करने का मौका पा सकते हैं इसके लिए आपकी हिन्दी और इंग्लिश दोनों पर मजबूत पकड़ होना अनिवार्य हैं।
एसएससी परीक्षा का एग्जाम पैटर्न कैसा होता है?

एसएससी एक प्रतियोगी परीक्षा संचालित कर्ता है और यह ऊपर बताई गई कई परीक्षा लेता हैं तो इसका एग्जाम पैटर्न भी दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसा ही होता है जिसमे गणित,
अंग्रेजी, रीजनिंग के ही प्रश्न पूछे जाते हैं जिनका स्तर ऊपर बताई गई परीक्षाओं में अनुसार भिन्न हो सकता हैं।
एसएससी परीक्षा के लिए योग्यता और उम्र सीमा क्या होती है?
यदि स्टूडेंट्स किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से किसी भी विषय में बारहवीं पास हैं, तो वे आवेदन कर सकते हैं। जहां तक उम्र सीमा की बात है, तो न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित है। 5 वर्ष (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति), 3 वर्ष (पिछड़ा वर्ग) की छूट है।
किस तरह की होगी परीक्षा- एसएससी परीक्षा (संयुक्त स्नातक स्तरीय)
एसएससी (संयुक्त स्नातक स्तरीय) परीक्षा प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। टीयर I और टीयर II में लिखित परीक्षा ली जाती है जबकि टीयर III में व्यक्तित्व परीक्षा के साथ साक्षात्कार/ कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा/ कौशल परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन टीयर I और टीयर II में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार साक्षात्कार/ कौशल परीक्षा/ कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (जहां लागू हो)/ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वर्णनात्मक/ऑनलाइन परीक्षा के चरण से गुजरते हैं । इसके बाद आयोग द्वारा प्रत्येक श्रेणी के पद के लिए अखिल भारतीय मेधा सूची जारी किया जाता है जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होते हैं जो वर्णनात्मक/ऑनलाइन परीक्षा सफल हुए हो।
एसएससी परीक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रसंग:

सामान्य ज्ञान प्रसंग सम्बन्धित विषय
विश्व की प्रमुख पर्वत-श्रेणियाँ/शिखर भूगोल

विश्व की प्रमुख नहरें भूगोल

प्रमुख खनिज एवं उत्पादक देश विश्व

प्रमुख भोगोलिक खोजें भूगोल

भारत की झीलें एवं संबंधित राज्य भूगोल

महाजनपदों की राजधानी एवं क्षेत्र भारत

प्रमुख राजवंश, संस्थापक एवं राजधानी भारत

महत्वपूर्ण सीमा-रेखाएँ भूगोल

सौरमंडल: कुछ महत्वपूर्ण तथ्य विज्ञान

प्रमुख फसलें एवं उत्पादक देश विश्व

भारतीय प्रदेश की आदिम जातियाँ भारत

भारतीय संविधान की अनुसूचियाँ भारत

प्रमुख देशों के राष्ट्रीय खेल विश्व

खनिज एवं सर्वाधिक उत्पादक राज्य भारत
.
नदियों के उद्गम-स्थल एवं मुहाना भूगोल

क्षेत्रीय परिषद् एवं सम्मिलित राज्य भारत

भारतीय अर्थव्यवस्था: प्रमुख तथ्य भारत

राजनीतिक दल एवं उसके चुनाव चिन्ह राजनीति

प्रमुख स्थल एवं उसके वास्तुकार भूगोल

विश्व की प्रमुख जलसंधियाँ भूगोल

भारत के प्रमुख पर्वतीय नगर भूगोल

प्रमुख व्यक्तियों से संबंधित स्थान भूगोल

प्रमुख महासागरीय जलधाराएँ भूगोल

भारत के प्रमुख शोध संस्थान भारत

विश्व में प्रथम (विभिन्न वर्गों में) विश्व

प्रमुख वचन एवं नारे भारत

खेल एवं खिलाडियों की संख्या खेल

देश/ राजधानी/ मुद्राएँ विश्व

प्रमुख क्षेत्र एवं उनके जनक भारत

महान कार्यों से संबंधित व्यक्ति विश्व

प्रमुख क्रांति एवं संबंधित क्षेत्र इतिहास

भारतीय राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानी भारत

प्रमुख संसद का नाम विश्व

मुगलकालीन निर्माण कार्य इतिहास

भारत के प्रमुख नगर एवं संस्थापक भारत

भारत के गर्वनर जनरल भारत

बेरोजगारी उन्मूलन की शुरुआत इतिहास

खेल के परिसरो के नाम खेल






भारत के प्रमुख बन्दरगाह भारत

प्रमुख उपकरण एवं कार्य विज्ञान

प्रमुख विटामिनों के रासायनिक नाम विज्ञान

कुछ विश्वस्तरीय रोचक उपनाम विज्ञान

प्रमुख पशु एवं उनकी नस्लें विज्ञान

फल एवं उनके खाने योग्य भाग विज्ञान

प्रमुख राज्य के लोकनृत्य भारत

विटामिनों की कमी होने वाले रोग विज्ञान

प्रमुख जंतुओं का औसत जीवन काल विज्ञान

प्रमुख रोग एवं उससे प्रभावित फसल विज्ञान

चिकित्सा संबंधी खोज एवं आविष्कार विज्ञान

प्रमुख रोग एवं उससे प्रभावित अंग विज्ञान

प्रमुख जंतुओं की गर्भावधि विज्ञान

प्रमुख भौतिक राशियों के मात्रक विज्ञान

मात्रकों के एक पद्धति दूसरे मान विज्ञान

विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ विज्ञान

पदार्थ एवं उनके रासायनिक नाम विज्ञान

प्रमुख धातुएँ एवं उनके अयस्क विज्ञान

प्रमुख यंत्रों/उपकरणों के आविष्कार विज्ञान

विश्व के प्रमुख समाचार-पत्र विश्व

भारतीय सेनाओं के कमाण्ड और मुख्यालय भारत

प्रमुख राज्यों के स्थापना वर्ष भारत

प्रमुख देशों की राष्ट्रीय स्मारक विश्व

प्रमुख देशों की समाचार एजेंसियाँ विश्व

भारतीय तेल शोधनशालाएँ भारत

प्रमुख चिन्ह एवं प्रतीक विश्व

प्रमुख पुरस्कार/सम्मान एवं क्षेत्र पुरस्कार

विश्व की प्रमुख गुप्तचर संस्थाएँ विश्व

भारतीय प्रतिरक्षा: प्रमुख तथ्य भारत

नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय पुरस्कार

विश्व में प्रथम महिला विश्व

प्रसिद्ध व्यक्ति एवं उनके गुरु विश्व

प्रमुख देशों के सरकारी दस्तावेज विश्व

विभिन्न देशों के राष्ट्रीय चिन्ह विश्व

भारत की प्रमुख परमाणु ऊर्जा संस्थाएं भारत

प्रमुख उत्प्रेरकों के कार्य विज्ञान

विश्व में सबसे बड़ा/छोटा/लम्बा/ऊँचा विश्व

भारत में सबसे बड़ा/छोटा/लम्बा/ऊँचा भारत

भारत में प्रथम (विभिन्न वर्गों में) भारत

प्रमुख समिति एवं आयोग भारत

प्रमुख धर्म, पूजा-स्थल एवं पुस्तक धर्म

प्रमुख औषधिय एवं उनके स्रोत विज्ञान

संयुक्त राष्ट्रसंघ : महत्वपूर्ण तथ्य विश्व

भारतीय महिलाओं में प्रथम भारत

भारत की पंचवर्षीय योजनाएँ भारत

मुगल शासक एवं उनके शासन काल इतिहास

प्रमुख देशों के सर्वोच्च सम्मान विश्व

मिश्रधातुएँ एवं उनके घटक विज्ञान                    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon