Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

Gk Question Answer,General Knowledge Question Answer


Gk Question Answer



डेंगू एक बुखार है, जो उत्पन्न होता है तथा दूसरे मनुष्य में पहुँचता है :
A. वायरस और मादा एडीज मच्छर द्वारा
B. बैक्टीरिया और मादा क्यूलेक्स मच्छर द्वारा
C. फंगस और मादा एडीज मच्छर द्वारा
D. प्रोटॉजोअॅन और मादा ऐनोफिलीज मच्छर द्वारा
Answer : A. वायरस और मादा एडीज मच्छर द्वारा

अमीर खुसरो निम्नलिखित में से किसके शासनकाल से सम्बन्धित थे ?
A. अलाउद्दीन खिलजी
B. मुहम्मद बिन तुगलक
C. इब्राहिम लोदी
D. फिरोज शाह
Answer : A. अलाउद्दीन खिलजी

मोहनजोदड़ो निन्मलिखित में

से कहाँ स्थित है ?
A. भारत के गुजरात राज्य में
B. भारत के पंजाब राज्य में
C. पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में
D. अफगानिस्तान में
Answer : C. पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत में

नागार्जुन सागर बाँध भारत के किस राज्य में स्थित है ?
A. तमिलनाडु
B. आन्ध्र प्रदेश
C. कर्नाटक
D. उड़ीसा
Answer : B. आन्ध्र प्रदेश

‘विश्व एड्स दिवस’ निम्नलिखित में से किस तारीख को मनाया जाता है ?
A. 12 जनवरी
B. 1 अप्रैल
C. 1 मई
D. 1 दिसम्बर
Answer : D. 1 दिसम्बर


General Knowledge Question Answer


निम्नलिखित में से कौन विद्युत् उत्पादन के क्षेत्र से सम्बन्धित है ?
A. एम.एम.टी.सी.
B. एम.टी.एन.एल.
C. एन.सी.एल.
D. एन.एच.पी.सी.
Answer : D. एन.एच.पी.सी.

अजन्ता की गुफाएँ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित हैं ?
A. रामायण
B. महाभारत
C. जातक कथायें
D. पंचतंत्र कहानियाँ
Answer : C. जातक कथायें
निम्नलिखित में से कौन सा साँप जहरीला नहीं है ?
A. कोबरा
B. वाइपर
C. कोरल-स्नेक
D. अजगर
Answer : D. अजगर

भारतीय टाइगरों को बचने के लिए ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ किस वर्ष प्रारम्भ किया गया था ?
A. 1971
B. 1973
C. 1977
D. 1991
Answer : B. 1973

एनीमोमीटर’ से निम्नलिखित में से किस का मापन किया जाता है ?
A. पानी के बहाव की गति
B. पानी की गहराई
C. पवन वेग
D. प्रकाश की तीव्रता
Answer : C. पवन वेग

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon