Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

Rajasthan GK in Hindi,GK Questions Answers


GK Questions Answers
प्रश्न 1. जीज-ए-मुहम्मदशाही
उत्तर – 1733 में सवाई जयसिंह द्वारा अन्वेषित यंत्रों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर निर्मित ग्रह नक्षत्रों की सारणी।

प्रश्न2 बिजूका
उत्तर – राजस्थान में किसानों द्वारा अपनी फसल पक्षियों एवं जानवरों से बचाने िलए खेत में लगाया गया पुरुष/महिला का पुतला।

General Knowledge Question Answer


प्रश्न3. पवाड़े
उत्तर किसी विशिष्ट वीरपुरुष द्वारा किए गए कृत्यों का गुणगान पवाड़ा कहलाता है। जैसे-पाबू जी केे पवाड़े।

प्रश्न4. महाराणा कुंभा द्वारा अधिगृहीत विभिन्न उपाधियां बताइए?
उत्तर महाराणा कुंभा अभिनव भरताचार्य, हालगुरु, छापगुरु, दानगुरु, हिन्दू सुरताण, राणो रासो, परमगुरु, राजगुरु आदि उपाधियों से अलंकृत थे।

प्रश्न5. हिन्दूपत
उत्तर मेवाड़ के महाराणा संग्राम सिंह (सांगा) को हिन्दू धर्म का संरक्षक एवं उद्धारक होने के कारण हिन्दूपत कहा गया।


प्रश्न6. ‘तीस वर्षीय युद्ध’
उत्तरअजीत सिंह को जोधपुर का शासक बनाने हेतु मुगलों के विरोध में दुर्गादास के नेत्तृत्व में मारवाड़ के राठौड़ों द्वारा किया गया संघर्ष।

प्रश्न7. सम्प सभा
उत्तर भीलोंके सामाजिक एवं नैतिक उत्थान के उद्देश्य से 1883 में मानगढ़ (बांसवाड़ा) में गुरु गोविन्द गिरी द्वारा स्थापित सभा।

प्रश्न8. खरीता
उत्तर एक शासक द्वारा अन्य को विवाह नियंत्रण, शोक संदेश, कुशल समाचार अथवा सुरक्षा व्यवस्था हेतु निवेदन के लिए भेजा जाने वाला शाही पत्र।

प्रश्न9. कुंभा द्वारा अर्जित विभिन्न उपलब्धियों पर टिप्पणी कीजिए?
उत्तर महाराणा कुम्भा ने प्रारम्भ में स्थानीय पड़ौसी राज्यों को जीतकर शक्ति बढ़ाई और मेवाड़ की सुरक्षा के लिए आबू सिरोही पर अधिकार किया। मेवाड़-मारवाड़ संधि, सारंगपुर युद्ध में विजय, मालवा गुजरात की संयुक्त सेना को हराकर विजयी हुए। विजय स्तम्भ, कुम्भलगढ़ दुर्ग, कुम्भ स्वामी मंदिर का निर्माण करवाया। महान कवि संगीत क्षेत्र में ज्ञानी कुंभा ने संगीतराज, संगीत मीमांसा, सूड प्रबंध, संगीत ग्रंथों की रचना की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon