Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 29 नवंबर 2016

General Knowledge science

GK Questions Answers

प्रश्न 1. गति क्या है? गति के विभिन्न प्रकारों पर टिप्पणी करें।
उत्तर यदिवस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन हो रहा है, तो वस्तु गति अवस्था में कहलाती है। गति तीन प्रकार की होती है।
(i) सरल रेखीय स्थानान्तरीय गति।
(ii) वृत्तीय घूर्णन गति।
(iii) दोलनीय कंपनिक गति।

प्रश्न2. रेत पर चलना कठिन क्यों होता है?
उत्तर रेतपर चलना कठिन होता है क्योंकि जब पैरों द्वारा रेत पर बल लगाया जाता है, तो रेत पीछे की ओर विस्थापित हो जाती है, जिससे वह प्रतिक्रिया स्वरूप उतना बल प्रदान नहीं कर पाती है। यह न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम का अनुसरण करता है।

प्रश्न3 पहाड़ गर्मियों में भी ठंडे क्यों रहते हैं?
उत्तर इसकाकारण पहाड़ों की सतह का समतल होना तथा अधिकतर भाग छाया से ढंके रहना है। दूसरा, पहाड़ों पर सूर्य की किरणें सीधी पड़कर तिरछी पड़ती हंै। इस कारण वे अधिक क्षेत्रफल पर फैल जाती हैं। इस प्रकार समतल की अपेक्षा पहाड़ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर कम ऊष्मीय ऊर्जा आपतित होती है। अतः पहाड़ गर्मियों में भी ठंडे रहते हैं।

General Knowledge science


प्रश्न4. SONAR (सोनार) क्या है?
उत्तर सोनारशब्द साउण्ड नेवीगेशन एंड रेंजिंग से बना है। सोनार एक ऐसी युक्ति है, जिसमें जल में स्थित पिण्डों की दूरी, जल के अन्दर मछलियों के समुदाय, शत्रुओं की पनडुब्बी आदि का पता लगाने में पराश्रव्य तरंगों का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 5. सागरीय तापीय ऊर्जा क्या है?
उत्तर सागरकी सतह के जल तथा गहराई के जल के ताप में अंतर के कारण उत्पन्न ऊर्जा को सागरीय ताप ऊर्जा कहते हंै।

प्रश्न6. विशिष्ट ऊष्मा किसे कहते हैं?
उत्तर किसीपदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप 10C बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा को पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा कहते हैं।

प्रश्न7. विद्युत विभव किसे कहते हैं?
उत्तर एकांकआवेश को अनन्त से विद्युत क्षेत्र के एक बिन्दु तक लाने में किया गया कार्य विद्युत विभव कहलाता है। इसका मात्रक वोल्ट (V) होता है।

प्रश्न8. विद्युत सामर्थ्य क्या है?
उत्तर विद्युतक्षेत्र में एकांक समयावधि के लिए किए गए कार्य को विद्युत सामर्थ्य कहते हैं। इसका SI मात्रक वाॅट (W) होता है।

Gk quiz

प्रश्न9. अर्द्ध आयु को समझाइए?
उत्तर किसीरेडियोएक्टिव पदार्थ की आधी मात्रा विघटित होने में लगने वाला समय पदार्थ की अर्द्ध आयु होती है। जैसे- यूरेनियम-236 की अर्द्ध आयु 4.51×109 वर्ष होती है।

प्रश्न10. द्रव्यमान क्षति क्या होती है?
उत्तर नाभिकमें उपस्थित न्यूट्राॅनों एवं प्रोटाॅनों के द्रव्यमानों का योग नाभिक के वास्तविक द्रव्यमान से अधिक होता है। इस द्रव्यमान के अंतर को द्रव्यमान क्षति कहते हैं।


प्रश्न11. लोलक घड़ी को मैदान से पहाड़ पर ले जाने पर धीमी क्यों हो जाती है?
उत्तर ऊंचाईबढ़ने से गुरुत्वीय त्वरण (g) के मान में कमी होती है, जिससे लोलक घड़ी के पेण्डुलम का आवर्तकाल बढ़ जाता है और घड़ी धीमी हो जाती है।

प्रश्न12. डाॅप्लर प्रभाव के उपयोग बताइए?
उत्तर (i)गतिमान पिण्डों (हवाई जहाज, पनडुब्बी आदि)
राडार, सोनार आदि की चाल ज्ञात करने में।
(ii) तारों एवं गैलेक्सी की चाल ज्ञात करने में।
(iii) सूर्य की घूर्णन चाल ज्ञात करने में।
(iv) चिकित्सा विज्ञान में-सोनोग्राफी, इकोकाॅर्डियोग्राम आदि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon