Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 10 मार्च 2016

भारत में खनिज



भारत में खनिज 


● देश का पहला लौह-इस्पात कारखाना कब और कहाँ लगा— 1875 ई., कुल्टी (प. बंगाल) 
● भारत में पहला एल्युमीनियम कारखाना कहाँ लगा— 1937 ई., आसनलोन 
● SAIL का पूरा नाम क्या है— स्टील अथॉरटी ऑफ इंडिया लि. 
● सेल की स्थापना कब की गई— 1973 ई. 
● ब्रिटेन के सहयोग से कौन-सा कारखाना निर्मित है— दुर्गापुर (प. बंगाल) 
● रूस के सहयोग से कौन-सा कारखाना निर्मित है— बोकारो (झारखंड) 
● राऊरकेला स्टली कारखाना किस देश के सहयोग से निर्मित है— जर्मनी 
● रूस के सहयोग से दूसरा कौन-सा कारखाना निर्मित है— भिलाई (छत्तीसगढ़) 
● निजी क्षेत्र में स्टील का कौन-सा कारखाना निर्मित है— TISCO (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) 
● टिस्को की स्थापना कब हुई थी— 1907 ई. 
● लौह अयस्क सबसे अधिक किस राज्य में पाया जाता है— झारखंड 
● झारखंड व ओड़िशा राज्यों से देश का कितने % लोहा प्राप्त किया जाता है— 75% 
● किस राज्य से देश का कुल 51% अभ्रक निकाला जाता है— राजस्थान से 
● जवार खदान किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— जस्ता उत्पादन के लिए 
● लिग्नाइट का सबसे अधिक भंडार किस राज्य में है— तमिलनाडु में 
● भिलाई इस्पात संयंत्र किस पंचवर्षीय योजना में स्थापित किया गया— द्वितीय पंचवर्षीय योजना में 
● हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड की स्थापना कब की गई— 1953 ई. 
● बर्नपुर में इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना कब की गई— 1918 ई. 
● कर्नाटक के भद्रावती में मैसूर (बाद में विश्वेश्वरैया) लौह एवं इस्पात कारखाने की स्थापना कब की गई—1923 ई. 
● किस सन् में कुल्टी एवं हीरापुर (1908 में स्थापित) के कारखानों को भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी में मिला दिया गया— 1936 ई. 
● 1937 ई. में किस स्थान पर स्टली कॉरपोरेशन ऑफ बंगाल की स्थापना की गई— बर्नपुर 
● स्टील कॉरपोरेशन ऑफ बंगाल को किस वर्ष भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी में मिला दिया गया—1953 ई. 
● 1953 ई. बर्नपुर, हीरापुर एवं कुल्टी के कारखानों को किस नाम से जाना जाता है— इस्को (IISCO) 
● द्वितीय योजनाकाल में लगाए गए तीन नए कारखानें कौन-से थे— भिलाई, दुर्गापुर एवं राउरकेला 
● भिलाई, दुर्गापुर एवं राउरकेला कारखानों को किस कंपनी के अंतर्गत रखा गया— हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड 
● तीसरी पंचवर्षीय योजना में कौन-से कारखाने की स्थापना का निर्णय लिया गया— बोकारो 
● बोकारो कारखाने में इस्पात का उत्पादन किस वर्ष प्रारंभ हुआ— 1974 ई. 
● वर्तमान समय में दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो, भिलाई, सलेम के कारखाने किस कंपनी के अंतर्गत आते हैं— स्टील अथॉरटी ऑफ इंडिया लि. 
● दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो, भिलाई, सलेम के अलावा और किस जगह लोहा एवं इस्पात के कारखाने स्थापित किये गए हैं— विशाखापट्टनम एवं विजयनगर 
● किन देशों के बाद कच्चे इस्पात के सबसे बड़े उत्पादकों के रूप में भारत का दुनिया में चौथा स्थान है—चीन, जापान और अमेरिका 
● भारत के पास कच्चे तेल का और प्राकृतिक गैस का कितना भंडार है— 757 मिलियन मीट्रिक टन और 1241 बिलियन क्यूबिक मीटर 
● पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र, जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों व गैस का परिवहन, रिफाइनिंग और मार्केटिंग शामिल है, की देश के सकल घरेलू उत्पादन यानि जीडीपी में ● कितनी हिस्सेदारी रखता है— 15% से ज्यादा 
● भारत विश्व का कौन-से नंबर का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है— चौथा 
● भारत में कार्यरत तेल रिफाइनरियों में से निजी क्षेत्र की रिफाइनरियां हैं— दो 
● विश्व के किन प्रमुख देशों के तेल क्षेत्रों में भारत की अधिकतर सरकारी तेल कंपनियों की हिस्सेदारी है—सूडान, मिस्त्र, लीबिया, आइवरी कोस्ट, वियतनाम, म्यांमार, रूस, इराक, कतर व ऑस्ट्रेलिया
● रूस के सखालिन-1 तेल क्षेत्र में भारत की कितने % हिस्सेदारी है— 20% 
● खांडसारी उद्योग के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा लघु उद्योग कौन-सा है— हथकरघा 
● रोजगार क्षमता में हथकरघा उद्योग का स्थान देश में कौन-सा है— दूसरा (कृषि के बाद) 
● देश में सूती वस्त्र का पहला कारखाना फोर्ट ग्लोस्टर (कोलकाता) में कब लगाया गया— 1818 ई. 
● मुंबई में कावसजी डाबर द्वारा सूती वस्त्र का कारखाना कब लगाया गया— 1854 ई. 
● भारत में जूट का प्रथम कारखाना 1854 ई. में प. बंगाल में किस शहर में लगाया गया— रिशरा 
● भारत में ऊन की पहली मिल 1870 ई. में कहाँ स्थापित की गई— कानपुर 
● भारत में कागज उद्योग की पहली मिल पश्चिम बंगाल के सीरामपुर में किस वर्ष में लगाई गई— 1812 ई. 
● भारत का प्रथम रेयॉन कारखाना किस सन् में रायपुरम (केरल) में ट्रावणकोर रेयॉन लि. के नाम से स्थापित हुआ— 1950 ई. 
● सोने का रेशा किस उद्योग को कहा जाता है— जूट उद्योग को 
● भारत में संपूर्ण विश्व का कितने % जूट के सामानों का निर्माण करता है— 35% 
● भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य कौन-सा है— राजस्थान 
● एसोसिएट सीमेंट कंपनी (A.C.C.) की स्थापना कब की गई— 1936
● सर्वप्रथम ऊर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया— 1906 ई., रानीपेट नामक स्थान पर 
● अमोनिया ऊर्वरक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया— 1944 ई., में बैलेगुला नामक स्थान पर 
● भारत में किस प्रकार के ऊर्वरक की खपत सबसे अधिक होती है— नाइट्रोजनी ऊर्वरक 
● भारत किस उर्वरक के लिए आयात पर निर्भर है— पोटाश ऊर्वरक के लिए 
● भारत में किस स्थान पर टेलीफोन उद्योग सर्वाधिक है— बैंगालुरु और रूपनारायणपुर 
● भारत के किस राज्य से दो-तिहाई रेशम प्राप्त होता है— कर्नाटक से 
● भारत के किस नगर में चर्म उद्योग सबसे अधिक है— कानपुर (उत्तर प्रदेश) 
● भारत में वायुयान निर्माण का प्रथम कारखाना कब स्थापित किया गया— 1940 में 
● देश का पहला निजी क्षेत्र में कारखाना कहाँ स्थापित किया गया— जमशेदपुर (झारखंड) 
● भारत के किस राज्य में कोयले के विशालतम भंडार सुरक्षित हैं— झारखंड 
● भारत के किस उद्योग पर पूंजी निवेश सबसे अधिक हुआ— लौह इस्पात उद्योग पर 
● सबसे अधिक इस्पात कारखाने किस रेलमार्ग पर है— मुंबई-हावड़ा वाया रायपुर 
● भारत विभाजन के कारण कौन-सा उद्योग सबसे अधिक प्रभावित हुआ— जूट व रूई उद्योग 
● हौजरी उद्योग सर्वाधिक किस राज्य में है— पंजाब 
● रेशम उद्योग सबसे अधिक किस राज्य में है— कर्नाटक 
● कटनी किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— सीमेंट उद्योग के लिए 
● सीमेंट उत्पादन में भारत का दुनिया में कौन-सा स्थान है— द्वितीय 
● सार्वजनिक क्षेत्र में कौन-सा उर्वरक कारखाना है— सिन्दरी (झारखंड) 
● भारत में किस नगर को ‘इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की राजधानी’ कहा जाता है— बैंगालुरू 
● भारत में किस उद्योग में सबसे अधिक महिला कार्य करती हैं— चाय उद्योग 
● नेपानगर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— अखबारी कागज के लिए 
● सर्वप्रथम जूट मिल किसने स्थापित की— जॉर्ज ऑकलैंड 
● इलैक्ट्रिक लोकोमोटिव का निर्माण कहाँ किया जाता है— चितरंजन (वाराणसी) 
● सर्वप्रथम चीनी मिल कहाँ स्थापित की गई— महरौरा (बिहार) 
● प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया था— डिग्बोई (असम) 
● पिम्परी किस उद्योग से संबंधित है— पेंसिलीन उद्योग 
● कौन-से राज्य में रेल के डिब्बों का बड़ी मात्रा में उत्पादन होता हैं— पंजाब व तमिलनाडु 
● उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग कहाँ है— बरेली 
● भारत में सूती कपड़ा उद्योग किस नगर में सर्वाधिक है— अहमदाबाद 
● भारत में पेराई मिल व ताले का उत्पादन कहाँ होता है— अलीगढ़ 
● चुर्क किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है— सीमंट उद्योग
● शीशा उद्योग व काँच उद्योग भारत के किस नगर में सबसे अधिक है— फिरोजाबाद 
● भारत में मैसूर किसके लिए प्रसिद्ध है— रेशम उद्योग 
● तार व केबिल भारत में सबसे अधिक कहाँ बनाए जाते हैं— रूपनारायणपुर (प. बंगाल) 
● भारत में पीतल के बर्तन सबसे अधिक कहाँ बनाए जाते हैं— मुरादाबाद 
● सिनेमा उद्योग भारत के किस नगर में है— मुंबई 
● खजिन पदार्थों की दृष्टि से कौन-सा स्थान सर्वोत्तम हैं— छोटा नागपुर का पठार 
● किस स्थान को भारतीय खनिज भंडार ग्रह कहा जाता है— छोटा नागपुर का पठार 
● भारत में सर्वोत्तम लौह अयस्क कहाँ से प्राप्त होता है— बैलाडीला से 
● कुद्रेमुख लौह खनिज परियोजना भारत के किस राज्य में है— कर्नाटक 
● कर्नाटक राज्य में बाब बूदन की पहाड़ियाँ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— लौह अयस्क 
● भारत में पाया जाने वाला लौह अयस्क किस प्रकार का है— हेमेटाइट 
● जावर और रामपुरा-अगुचा खान किस खनिज से संबंधित है— जस्ता-सीसा 
● पलामू एवं लोहरदंगा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— बॉक्साइड 
● भारत का 55% अभ्रक कौन-सा राज्य होता है— आंध्र प्रदेश 
● कोडरमा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— अभ्रक 
● अभ्रक उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— प्रथम 
● गुजरात में स्थित मोतीपुरा खान से किस प्रकार का पत्थर निकाला जाता है— सफेद संगमरमर 
● झरिया किस खनिज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है— कोयला 
● भारत में मिलने वाला अधिकांश कोयला किस भू-भाग से प्राप्त होता है— गोंडवाना 
● भारत में सर्वप्रथम कोयले का उत्पादन कब और कहाँ किया गया था— रानीगंज 
● न्यूवेली खनन किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है— लिग्नाइट 
● भारत में सबसे अधिक कोयला किस राज्य में पाया जाता है— झारखंड 
● भारत में खनिज तेल भंडार किस प्रकार की चट्टानों में पाये जाते हैं— अवसादी चट्टानों में 
● भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का वास्तविक उत्पादन कहाँ हुआ था— डिग्बोई (असम) 
● O.N.G.C. (तेल व प्राकृतिक गैस आयोग) की स्थापना कब की गई— 1956 ई. 
● काइकालूर खनिज तेल किस नदी घाटी के क्षेत्र में है— कृष्णा-गोदावरी 
● ‘मंगला’ नामक तेल कुँआ किस राज्य में है— राजस्थान 
● भारत की सबसे महत्वपूर्ण यूरेनियम खान कहाँ है— जादूगोड़ा 






















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon