Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 16 मार्च 2016

विज्ञान से सम्बंधित सामान्य ज्ञान



विज्ञान से सम्बंधित सामान्य ज्ञान




1. किस जगत के जीव प्रोकैरियोटी हैं?
A. मोनेरा
B. प्लांटी
C. फंजाई
D. एनीमेलिया
उत्तर - A. मोनेरा

2. मत्स्य वर्ग का जन्तु है -
A. जेलीफ़िश
B. सितारा मछली
C. ह्वेल मछली
D. समुद्री घोड़ा
उत्तर - D. समुद्री घोड़ा

3. राइबोसोम किसकी सतह पर पाये जाते हैं?
A. कोशिका कला
B. कोशिका भित्ति
C. अन्तर्द्रव्यि जलिका
D. गुणसूत्र
उत्तर - C. अन्तर्द्रव्यि जलिका

4. कौन से जन्तु केवल समुद्री है?
A. मोर, तितली
B. मछली, सर्प
C. मधुमक्खी, स्पंज
D. सीपिया, तारामीन
उत्तर - D. सीपिया, तारामीन

5. मत्स्य वर्ग का जन्तु नही है -
A. रोहू
B. शार्क
C. समुद्री घोड़ा
D. सितारा मछली
उत्तर - D. सितारा मछली

6. माइटोकांड्रिया में ऊर्जा किस रूप में बनती है?
A. ए० टी० पी०
B. मण्ड
C. एंजाइम
D. डी० एन० ए०
उत्तर - A. ए० टी० पी०

7. कौन परजीवी नही है?
A. प्लेनेरिया
B. एंट अमीबा
C. फीताकृमि
D. पिन-कृमि
उत्तर - A. प्लेनेरिया

8. समुद्री घोड़ा का वर्ग है-
A. स्तनधारी
B. मत्स्य
C. सरीसृप
D. पक्षी
उत्तर - B. मत्स्य

9. निम्नलिखित में से किस कोशिकांग में मण्ड कण उपस्थित होते हैं?
A. माइटोकांड्रिया
B. क्लोरोप्लास्ट
C. लाइसोसोम
D. राइबोसोम
उत्तर - B. क्लोरोप्लास्ट

10. प्रावार लक्षण है -
A. प्रोटोजोआ का
B. मोलस्का का
C. एनिलिडा का
D. पाईसीज का
उत्तर - B. मोलस्का का

11. सभी कार्डेटों में पाये जाते हैं -
A. बाह्य कंकाल
B. उपांग
C. खोपड़ी
D. अक्ष-कंकाल
उत्तर - D. अक्ष-कंकाल

12. कोशिका में पाया जाने वाला सबसे छोटा कोशिकांग है -
A. लाइसोसोम
B. तारकाय
C. राइबोसोम
D. केन्द्रक
उत्तर - C. राइबोसोम

13. किस जन्तु में खंड नही पाये जाते?
A. मक्खी
B. मच्छर
C. सितारा मछली
D. जोंक
उत्तर - C. सितारा मछली

14. 'वर्गीकरण विज्ञान' के जन्मदाता वैज्ञानिक का नाम है -
A. लैमार्क
B. मेडल
C. लीनियस
D. डार्विन
उत्तर - C. लीनियस

15. कौन सा जन्तु द्विलिंगी होता है?
A. मेंढक
B. केंचुआ
C. तिलचट्टा
D. एस्केरिस
उत्तर - B. केंचुआ

16. अमीबा किस संघ का जन्तु है?
A. सरीसृप
B. पेरिफेरा
C. मोलस्का
D. प्रोटोजोआ
उत्तर - D. प्रोटोजोआ

17. पेंचिश नामक रोग फैलाता है-
A. एस्केरिस 
B. एंटअमीबा
C. टेपवर्म
D. हुकवर्म
उत्तर - B. एंटअमीबा

18. तिलचट्टे में कितनी टाँगे पायी जाती है?
A. छः
B. आठ
C. चार
D. पाँच
उत्तर - A. छः

19. संघ प्रोटोजोआ का जन्तु है-
A. केचुआ
B. मक्खी
C. पैरामिशियम
D. स्पंज
उत्तर - C. पैरामिशियम

20. अमीबा में प्रचलन होता है-
A. प्रवर्ध द्वारा
B. पाद द्वारा
C. कूटपाद द्वारा 
D. पक्षमभिका द्वारा
उत्तर - C. कूटपाद द्वारा

21. आर्थोपोडा संघ का जन्तु है -
A. बिच्छू
B. हाइड्रा
C. ऑक्टोपस
D. केचुआ
उत्तर - A. बिच्छू

22. पैरामिशियम को निम्न संघ में रखते हैं-
A. प्रोटोजोआ
B. पोरिफेरा
C. सीलेन्ट्रेटा
D. मोलस्का
उत्तर - A. प्रोटोजोआ

23. मूंगे का निर्माण करने वाले जन्तु को किस संघ में वर्गीकृत किया गया है, वह है -
A. पोरिफेरा
B. एनिलिडा
C. सीलेन्ट्रेटा
D. इकाईनोडर्मेटा
उत्तर - C. सीलेन्ट्रेटा

24. एक-कोशिकीय जन्तुओं का संघ है-
A. प्रोटोजोआ
B. पोरिफेरा
C. कार्डेटा
D. ऑर्थोपेडा
उत्तर - A. प्रोटोजोआ

25. संघ प्रोटोजोआ का जन्तु है-
A. बिच्छू
B. पैरामिशियम
C. केचुआ
D. ल्युकोसोलेनिया
उत्तर - B. पैरामिशिय
















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon