Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2016

भारतीय अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था


1. द्वितीय पंचवर्षीय योजना, निम्न में से किसके द्वारा निर्मित मॉडल पर आधारित थी?
a. जवाहर लाल नेहरू
b. पी.सी.महलनोबिस
c. श्रीमन नारायण अग्रवाल
d. इनमे से कोई नहीं
2. निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. बॉम्बे योजना 1944 ई. में प्रस्तुत की गयी थी|
b. बॉम्बे योजना का निर्माण जेआरडी टाटा और उनके सहयोगियों ने किया था|
c. जन-योजना का प्रस्ताव एम.एन.रॉय ने तैयार किया था|
d. सर्वोदय योजना का प्रस्ताव विनोबा भावे ने तैयार किया था|
3. हिन्दू वृद्धि दर किस दर पर मापी गयी थी ?
a. 6% प्रतिवर्ष
b. 7% प्रतिवर्ष
c. 1% प्रतिवर्ष
d. 3.4% प्रतिवर्ष
4. निम्न में से कौन सा कथन सही है?
a. 1991 की औद्योगिक नीति से पहले भारत में सार्वजनिक क्षेत्र को अधिक महत्व दिया गया था?
b. स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में मुक्त व्यापार नीति को लागू कर दिया गया था?
c. स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में विनिवेशीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी थी?
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
5. 1991 की आर्थिक सुधारों के लागू होने से पूर्व भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति से सम्बंधित निम्न कथनों में से कौन सा सही नहीं है ?
a. भारत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद का 60% कर्ज था |
b. महंगाई दर अत्यधिक उच्च स्तर पर पहुँच चुकी थी |
c. विदेशी मुद्रा भंडार अत्यधिक उच्च स्तर पर था |
d. इनमे से कोई नहीं
6. वर्त्तमान में कुल कितने उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं?
a. 5
b. 7
c. 8
d. 3
7. वर्त्तमान में कुल कितने उद्योगों पर लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू होती है?
a. 18
b. 3
c. 10
d. 9
8. भारत में निम्न में से किस क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति है?
a. रक्षा
b. औषधि व फार्मास्युटिकल्स
c. बैंकिंग
d. बीमा
9. भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी ?
a. राव-मनमोहन मॉडल
b. महलनोबिस मॉडल
c. हैरोड-डोमर मॉडल
d. इनमे से कोई नहीं
10. निम्न में से किसे अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण व विकास बैंक (IBRD) नाम से भी जाना जाता है?
a. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
b. भारतीय रिजर्व बैंक
c. विश्व व्यापर संगठन
d. विश्व बैंक
Question
Answer
1
b
2
d
3
d
4
a
5
c
6
d
7
a
8
b
9
c
10
d

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon