Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

Computer Samanya Gyan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Computer Samanya Gyan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

Computer General Knowledge Questions and Answers


प्रश्न: कम्प्यूटर के इतिहास में प्रथम प्रोग्रामर किसे माना जाता है ?
उत्तर: लेडी एडा लवलेस
प्रश्न: इंटरनेट का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर: विंट सर्फ़
प्रश्न: प्रथम विद्युत कम्प्यूटर का क्या नाम था ?
उत्तर: मार्क-I
प्रश्न: HTML का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: हाइपर टेक्स्ट मारकप लेंगवेज
प्रश्न: URL किसका संक्षिप्त रूप है?
उ० युनिफोर्म रिसोर्स लोकेटर
प्रश्न: प्रथम कम्प्यूटर गेम कौन सा था ?
उत्तर: स्पेसवार (प्रोग्रामर- स्टीव रसल)
प्रश्न: सर्वाधिक प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज(Windows) सबसे पहले कब लॉन्च किया गया था ?
उ० 10 नवंबर 1983
प्रश्न: जाने माने सर्च इंजन याहू (Yahoo) के संसथापक कौन थे?
उ०: David Filo & Jerry Yang

1. कम्प्यूटर का हिन्दी नाम क्या है?
►-अभिकलित्र अथवा संगणक
2. कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है?
►-चार्ल्स बेबेज
3. विश्व के प्रथम इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर का नाम क्या है?
►-एनीयक
4. भारत में निर्मित पहला कम्प्यूटर का नाम क्या है?
►-सिद्धार्थ
5. भारत में पहला कम्प्यूटर किस कम्पनी ने बनाया?
►-इलेक्ट्रॉनिक कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया
6. इंटीग्रेटेड सर्किट ( IC ) के जनक कौन हैं?
►-जैक एस. किलबी
7. कम्प्यूटर में प्रयुक्त होने वाला ‘IC चिप्स’ किसका बना होता है?
►-सिलिकॉन
8. भारत की सिलिकान वैली कहाँ स्थित है?
►-बैगलुरू
9. C.P.U का पूरा नाम क्या है?
►-सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
10. कम्प्यूटर कम्पनी I.B.M का पूरा नाम बताएं?
►-इंटरनेशनल बिजनेस मशीन

कम्प्यूटर का विकास (Evolution of Computers)
विलक्षण क्षमता तथा त्वरित गति वाला आधुनिक कम्प्यूटर कोई ऐसा आविष्कार नहीं है जो किसी अकेले व्यक्ति के मस्तिष्क की उपज हो। आधाुनिक कम्प्यूटर की संकल्पना को साकार होने में हजारों वर्ष लगे हैं। यह पिछले कई हजार वर्षों में अनेक व्यक्तियों द्वारा किए गए अनगिनत आविष्कारों,विचारों तथा विकास का समन्वित परिणाम है।
लगभग 3000 वर्ष ईसा पूर्व में मीसोपोटामिया के लोगों ने अनजाने में ही कम्प्यूटर युग की नींव रखी। उन्होंने मनकों और तार से गिनती गिनने का सबसे पहला उपकरण बनाया। लगभग 600वर्ष ईसा पूर्व में चीनियों ने इस उपकरण में कुछ सुधार किए जिससे इस उपकरण द्वारा गणना करना और आसान हो गया। इस उपकरण को एबेकस कहा गया। उस समय चीन के अलावा जापान में भी इस उपकरण का उपयोग हुआ करता था। जापानी इसे सारोबान कहते थे। यह जानना रुचिकर होगा कि बहुत से चीनी लोग आज भी अपने रोजाना के व्यापारिक और लेन-देन के कामों में एबेकस का ही उपयोग करते हैं। 1991 में चीन में एबेकस की जानकारी रखने वालों की एक प्रतियोगिता हुई जिसमें24 लाख लोगों ने भाग लिया। अनेक चीनी लोगों का कहना है कि एबेकस कम्प्यूटर से भी ज्यादातेज है। हमारे देश में भी प्राथमिक विद्यालयों की प्रारम्भिक कक्षा में बच्चों को अंक गणित के सिद्धान्त समझाने में इसका उपयोग किया जाता है।

इसके बाद जब भारत में शून्य का आविष्कार हुआ तो प्रारम्भिक कम्प्यूटर में और परिवर्तन होने लगे। समय बीतता रहा, विकास चलता रहा। 17वीं शताब्दी के प्रारम्भ में स्काटलैण्ड के एक गणितज्ञ जॉन नेपियर को लधुगणक बनाने का विचार आया और उन्होंने ही बाद में गणना करने वाली ऐसी युक्ति बनाई जिससे बड़ी-बड़ी तथा दशमलव वाली संख्याओं का गुणा करना बहुत आसान हो गया। इस युक्ति को नेपियर्स बोन्स कहा गया।
सन 1642 में फ्रांसीसी गणितज्ञ ब्लेज एपास्कल ने मात्र बीस वर्ष की उम्र में विश्व का पहला यान्त्रिक केलकुलेटर बनाया जो दशमलव प्रणाली की जोड़-बाकी कर सकता था। इसे पास्कलाइन नाम दिया गया। यह अनेक चक्रों गरारियों तथा बेलनों से निर्मित था। यह उपकरण उसी प्रकार कार्य करताथा जिस प्रकार वर्तमान वाहनों में किलोमीटर मापने के लिए माइलोमीटर काम करते हैं। तत्पश्चात1671 में जर्मनी के गॉटफ्रीड लिबनिज ने पास्कलाइन में कुछ परिवर्तन किया जिससे इस केलकुलेटर द्वारा गुणा एवं भाग कर पाना भी सम्भव हो गया।

सन 1801 में जैकार्ड ने कपड़े बुनने की मशीन का आविष्कार किया जिसे लूम कहा गया। इस मशीन की यह विशेषता थी कि इसमें कपड़े के पैटर्न को कार्ड-बोर्ड के छिद्र युक्त पंच कार्डों द्वारा नियन्त्रित किया जाता था। इस सिद्धान्त का उपयोग बाद में कम्प्यूटर में सूचना को पंचकार्ड पर संग्रहित करने में किया जाने लगा।

किन्तु आधुनिक कम्प्यूटर की संकल्पना ने 1821 में आकार लेना आरम्भ किया। एक अंग्रेज वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज ने एक के बाद एक तीन स्वचालित यान्त्रिक संगणक के निर्माण का प्रयास किया। इन्हें डिफरेंस इंजिन नाम दिया गया। पहला यन्त्र स्वचालित केलकुलेटर का आरम्भिक सम्पूर्ण डिजाइन था। बैबेज निरन्तर 12वर्षों तक इसे बनाने का प्रयास करते रहे। अभी यह आधा ही बना था कि उन्होंने अपना दूसरा यन्त्र बनाना शुरू कर दिया जो पहले से हल्का तथा तेज चलने वाला था। किन्तु इसका निर्माण पूरा होता उससे पहले उन्होंने इससे भी बेहतर अपना तीसरा यन्त्र बनाना प्रारम्भ किया। पूरा यह भी नहीं हुआ। यद्यपि, बाद में 1843 में पहला यन्त्र बना और स्वीडन में प्रदर्शित किया गया।

इसी क्रम में बैबेज ने 1833 में एक और संगणन यन्त्र का निर्माण आरम्भ किया जिसे वैश्लेषिक यन्त्र कहा गया। एनेलेटिकल इंजिन को सही अर्थो में आज के आधुनिक कम्प्यूटर का पूर्वज कहा जा सकता है। वास्तव में बैबेज के एनेलेटिकल इंजिन का विधिवत डिजाइन कभी बना ही नहीं, किन्तु बैबेज ने वे मूलभूत सिद्धान्त अवश्य स्थापित कर दिए जिन पर आज के कम्प्यूटर काम करते हैं। चकित करने वाली बात यह है कि इसकी अनेक विशेषताएं आज के इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर के समान थीं। इसके डिजाइन में आज के कम्प्यूटर जैसे केन्द्रीय प्रोसेसर, संग्रहण क्षेत्र, मैमोरी और इनपुट-आउटपुट युक्तियां आदि सभी कुछ था। यहां तक कि कार्ड पंच करने की पद्धति भी बैबेज ने ही पहली बार प्रस्तुत की। इन सब योगदानों के कारण ही चार्ल्स बैबेज को कम्प्यूटर का जनक कहा जाता है।

सन 1887 में अमेरिका के हर्मन हॉलेरिथ ने सबसे पहली विद्युत यान्त्रिक कार्ड पंच सारणी मशीनबनायी। इस मशीन में बैटरी से संचालित स्विच और गियर थे जो अत्यधिक आवाज किया करते थे। हॉलेरिथ की इस मशीन में पंच कार्ड का उपयोग होता था। उन्होंने कोड विकसित किए थे जिन्हें हॉलेरिथ कोड कहते हैं। इन कोड के द्वारा पंच कार्ड में सूचना को संग्रह करना सम्भव हो गया । पंच कार्ड को टाइपराइटर जैसी मशीन से पंच किया जाता था। पंच कार्ड कम्प्यूटर में सूचना निवेश का सबसे पुराना माध्यम है।
मानक पंच कार्ड लगभग 7.37 इंच चौड़ा एवं 3.25 इंच लम्बा होता है। इसकी मोटाई 0.001 इंच होती है। इसमें 80 अक्षर लिखे जा सकते हैं। पंच कार्ड में जो छिद्र होते हैं वे 1 प्रदर्शित करते हैं व जहां छिद्र नहीं होते वे 0 प्रदर्शित करते हैं। हॉलेरिथ मशीन का प्रयोग अमेरिका के जन गणना विभाग द्वारा 1890 के जनगणना सम्बन्धी आंकड़ों को संकलित करने के लिए किया गया। आंकड़े संकलन में कुल तीन वर्षों का समय लगा, जबकि बिना इस मशीन के इसे करने में एक दशक लग जाता। यद्यपि इसकी तुलना में, आधुनिक कम्प्यूटर यह कार्य केवल कुछ घंटों में ही कर सकते हैं।


1924 में अमेरिका में कम्प्यूटर बनाने वाली पहली कम्पनी इन्टरनेशनल बिजनेस मशीन कार्पोरेशन प्रारम्भ हुई, जो आज भी दुनिया की सबसे बड़ी कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी है।
1943 में अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञानी हावर्ड आइकन ने आई.बी.एम. के सहयोग से मार्क-I नामक विद्युत-यांत्रिक कम्प्यूटर बनाया। यह कम्प्यूटर 51 फुट लम्बा और 8 फुट ऊँचा था। इसमें 0.75 मिलियन अवयव लगे थे तथा एक हजार कि.मी. से अधिक लम्बे तार का उपयोग किया गया था। यह मात्र 5 सैकण्ड में दो 10-अंकीय संख्याओं को गुणा कर सकता था जो उस समय के लिए रिकार्ड था। इसमें 23 अंकों वाली दशमलव प्रणाली की 72 संख्याओं को संग्रह किया जा सकता था। इसमें पंच कार्डो के स्थान पर पंच पेपर टेप का उपयोग किया गया था।
इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर (Electronic Computer)

अब तक विकसित कम्प्यूटर विद्युत-यान्त्रिक थे। इनमें कई गम्भीर कमियां थीं। एक तो इनकी कार्य गति धीमी थी दूसरे यान्त्रिक कलपुर्जों के कारण इनमें सूचनाओं का संचार विश्वसनीय नहीं होता था। इनके अलावा कोई भी विशेष अभिकलन करने से पूर्व कम्प्यूटर को उस कार्य से सम्बन्धित निर्देश देने के लिए बहुत सारे स्विचों और यांत्रिक गियरों को हाथ से समायोजित करना पड़ता था। फलस्वरूप कम्प्यूटर की अपेक्षा आपरेटर को कहीं अधिक काम करना पड़ता था। अतः अब वैज्ञानिकों का सारा ध्यान एक इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर विकसित करने पर केन्द्रित हो गया जो ज्यादा तेज होने के साथ-साथ अधिक विश्वसनीय भी हो और उससे काम करने में अधिक श्रम भी न करना पड़े। इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर में गतिशीलता मात्र इलेक्ट्रान्स की होती है। इलेक्ट्रान्स का संचरण अत्यधिक विश्वसनीय एवं तीव्र गति से होता है जिससे कम्प्यूटर की गति बढ़ने के साथ-साथ उसकी विश्वसनीयता भी बढ़ जाती है। इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर पर कार्य करना भी आसान होता है।
पिछले साठ वर्षों में इलेक्ट्रानिक कम्प्यूटर की नई-नई तकनीकी का विकास बड़ी तेजी से हुआ है। इनका विकास इतनी तेजी के साथ हुआ है कि पांच साल पुराना मॉडल ऐतिहासिक वस्तु बन कर रह गया है।

कम्प्यूटर की पीढियाँ (Generations of Computers)
आज से लगभग 60 वर्ष पूर्व कम्प्यूटर ने वाणिज्यिक क्षेत्र में प्रवेश किया। इससे पूर्व इसका
उपयोग विज्ञान, इंजीनियरिंग और सेना तक ही सीमित था। वाणिज्यिक कम्प्यूटर के विकास क्रम को
कम्प्यूटर में प्रयुक्त नवीन तकनीकों के आधार पर पीढ़ियों में वर्गीकृत किया गया है। इस विकास क्रम
में कम्प्यूटर की कार्य करने की गति, संग्रहण क्षमता और नये अनुप्रयोग प्रोग्रामों में वृद्धि हुई है जब कि
इसके आकार और कीमत में कमी आई है। इसके उत्पादन में भी तेजी आई है और अब यह आसानी
से उपलब्ध है। कम्प्यूटर के अब तक के विकास क्रम को पांच पीढ़ियों में विभक्त किया गया है। यद्यपि इन पीढ़ियों में थोड़ा बहुत अतिव्यापन है, किन्तु नीचे पीढ़ियों के सामने वर्णित काल अधिकांशतः स्वीकार किया गया है।

प्रथम पीढ़ी 1942.1955
इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों में वैक्यूम ट्यूब का उपयोग होता था। वैक्यूम ट्यूब आकार में बड़ी थी अतः इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों का आकार बहुत बड़ा था। इनकी कार्य करने की गति धीमी थी। इनमें इनपुट तथा आउटपुट के लिए पंच कार्डों का उपयोग होता था। आन्तरिक मैमोरी के लिए चुम्बकीय ड्रम प्रयुक्त होते थे। इनमें मशीनी भाषा तथा असेम्बली भाषा प्रचलित थी। इनका प्रयोग वैज्ञानिक अनुसंधान तथा वाणिज्यिक कार्यों जैसे वेतन बिल बनाना, बिल तैयार करना, लेखांकन करना आदि तक सीमित था। इस पीढ़ी के कुछ प्रमुख कम्प्यूटर निम्न थे-
इनिएक 1943.1946 (Electronic Numerical Integrator and Calculator)
यह प्रथम सामान्य उपयोग वाला इलेक्ट्रानिक था जिसे अमेरिका की पेन्नसिलवानिया विश्वविद्यालय के जे. प्रेस्पर एकर्ट तथा जॉन मचली ने बनाया। इसका पूरा नाम था। यह 50 फुट लम्बा तथा 30 फुट चौड़ा था।

इसका वजन 30 टन था और इसमें 18,000 वैक्यूम ट्यूबों का उपयोग हुआ था। इसे संचालित करने
के लिए 1,50,000 वाट बिजली की आवश्यकता होती थी।
एडवेक 1946.1952 Electronic Discrete Variable Automatic Computer (EDVAC)
इनिएक के सलाहकार हंगरी के जॉन वॉन न्यूमेन की संग्रहित अनुदेश संकल्पना के आधार पर बनाया गया। इससे पूर्व कम्प्यूटरों में प्रोग्राम एवं डाटा संग्रह करना बहुत मुश्किल कार्य था।
प्रथम पीढ़ी के अन्य महत्वपूर्ण कम्प्यूटर EDSAC (1947-49), MANCHESTER MARK-
I (1948), UNIVAC (1951) आदि थे।
प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटरों में कई कमियां थी। ये आकार में बहुत बड़े थे। अधिक ताप से प्रायः इनकी ट्यूब जल जाया करती थीं। इनके खराब होने की सम्भावना अधिक रहती थी। इनका रख-रखाव बहुत मंहगा पड़ता था। विद्युत खर्च बहुत अधिक था। इनकी कार्य करने की गति धीमी थी। इनके लिए वातानुकुलन आवश्यक था। पंच कार्ड/टेप के उपयोग के कारण इनमें इनपुट-आउटपुट काफी धीमा होता था। इनकी मुख्य स्मृति (Main Memory) बहुत कम थी। प्रोग्रामिंग क्षमता भी बहुत कम थी। इनका बहुत ही सीमित उपयोग था।

द्वितीय पीढ़ी (Second Generation) 1955-1964
द्वितीय पीढ़ी के कम्प्यूटर ट्रांजिस्टरों पर आधारित थे। ट्रांजिस्टर का आविष्कार 1947 में बेल
लेबोरेट्रीज द्वारा किया गया था। ट्रांजिस्टर एक सॉलिड स्टेट युक्ति है जो अर्द्ध चालक धातु से बना होता है। ट्रांजिस्टर का वही कार्य था जो प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटरों में ‘‘वैक्यूम ट्यूब‘‘ का था। किन्तु इनका आकार वैक्यूम ट्यूब की तुलना में बहुत छोटा था और ये अधिक विश्वसनीय तथा अपेक्षाकृत अधिक तीव्र गति से कार्य करने में सक्षम थे। इनमें विद्युत की खपत भी बहुत कम होती थी।

इस समय स्मृति (Memory) की तकनीक में भी सुधार हुए। 1960 के दशक में पूर्णतया ट्रांजिस्टर तकनीक पर आधारित प्राथमिक मैमोरी ;च्तपउंतल डमउवतलद्ध उपलब्ध हो गई। द्वितीयक मैमोरी (Primary Memory) के लिए चुम्बकीय टेप और डिस्कों का प्रयोग प्रारम्भ हुआ जो आज भी प्रचलित है।
ट्रांजिस्टर के उपयोग से कम्प्यूटरों का आकार बहुत छोटा हो गया, साथ ही अधिक तापमान की समस्या भी बहुत हद तक कम हो गई। इसी कारण इनकी विश्वसनीयता भी बढ़ी । छोटे आकार के कारण आन्तरिक मैमोरी को भी बढ़ाया जा सका। इनकी कार्य गति भी बढ़ी तथा पहले से कहीं अधिक अच्छी इनपुट-आउटपुट युक्तियों का उपयोग किया जाने लगा। कम्प्यूटरों की लागत मूल्यों में भी कमी आई।

इस पीढ़ी में उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाओं का विकास हुआ, जैसे- BASIC, COBOL, FORTRAN आदि। इन उच्च स्तरीय भाषाओं के प्रादुर्भाव से प्रोग्रामिंग का कार्य आसान हो गया। इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों के अनुप्रयोग क्षेत्रों का भी विस्तार हुआ, जैसे वायुयान के यात्रियों के लिए आरक्षण, प्रबंधन सूचना प्रणाली,इंजिनियरिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान आदि में भी इनका उपयोग होने लगा।
IBM-70 सीरीज, IBM-1400 सीरीज, IBM-1600 सीरीज, HONEYWELL-400 से 800
सीरीज, CDC-3600 आदि इस पीढ़ी के कुछ प्रमुख कम्प्यूटर थे।

तृतीय पीढ़ी (Third Generation) 1964-1975
इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों में ट्रांजिस्टरों का स्थान एकीकृत परिपथ ने ले लिया। इन्हें आई.सी. कहा जाता है। यह पीढ़ी SSI पर आधारित है। (SSI - Small Scale Integrator) आई.सी. एक छोटा सा, आयताकार चपटा टुकड़ा होता है जिसमें हजारों ट्रांजिस्टर तथा अन्य इलेक्ट्रानिक तत्व निहित होते हैं। अपने छोटे चपटे आकार के कारण ये चिप के नाम से अधिक लोकप्रिय हैं। आई.सी. के उपयोग से कम्प्यूटरों का आकार और छोटा हुआ, गति तीव्र हुई, मैमोरी बढ़ी तथा लागत में कमी आई। साथ ही इनकी विश्वसनीयता भी और अधिक बढ़ी।

इस समय कम्प्यूटरों के मानकीकरण की आवश्यकता अनुभव हुई। इससे पूर्व सभी कम्प्यूटर निर्माता अपने हिसाब से सॉफ्टवेयर का निर्माण कर रहे थे और उनमें आपस में कोई तालमेल नहीं था। फलस्वरूप तैयार किए जाने वाले प्रोग्रामों की लागत ज्यादा पड़ती थी। अतः सॉफ्टवेयर निर्माण के लिए मानक आधार तय किए गए।
इस काल में विकसित महत्वपूर्ण कम्प्यूटर IBM-360, ICL-1900, IBM-370, VAX-750 आदि थे.

चतुर्थ पीढ़ी (Fourth Generation) 1975 से अब तक
इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों में बड़े पैमाने के एकीकृत परिपथ (Very Large Scale Integrated Circuits - VLSI) प्रयुक्त हुए। इन परिपथों में एक इंच के चौथाई भाग में लाखों ट्रांजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रानिक घटक समाए होते हैं। अतः इन परिपथों को माइक्रोचिप कहा जाने लगा। पहला माइक्रोचिप 1970 में इन्टेल कॉरपोरेशन ने Intel 4004 तैयार किया। इस छोटे से चिप को माइक्रो प्रोसेसर कहा जाने लगा। माइक्रो प्रोसेसर युक्त कम्प्यूटर को ही माइक्रो कम्प्यूटर कहा जाता है।
माइक्रो प्रोसेसर के उपयोग से इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों का आकार अत्यधिक छोटा हो गया। फलस्वरूप अब तक जिन कम्प्यूटरों के लिए बड़े-बड़े कक्षों की आवश्यकता होती थी वो अब टेबिल पर रखे जाने लगे (Desktop Computer) . आप अपने विद्यालय में जिन कम्प्यूटरों का उपयोग करते हैं वो चौथी पीढ़ी के ही कम्प्यूटर हैं। और अब तो गोद में रख कर संचालित करने वाले लैप टॉप एवं हथेली में रखने वाले पाम टॉप कम्प्यूटर भी आ गए हैं।
माइक्रोप्रोसेसर आधारित इस पीढ़ी के कम्प्यूटरों की कार्य करने की गति अकल्पनीय ढंग से बढ़ी है। इनकी क्षमता, मैमोरी और विश्वसनीयता में भी आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। बहु आयामी होने के कारण उपयुक्त प्रोग्रामिंग के द्वारा इनका कार्य क्षेत्र अत्यधिक विस्तृत हो गया है। ये सही अर्थों में पूर्ण जनरल परपज कम्प्यूटर (Totally General Purpose Computer) हैं। जीवन का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र बचा है जहां कि इनका उपयोग नहीं हो रहा हो। आज इनकी कीमत भी इतनी कम हो गई है कि एक साधाहारण व्यक्ति भी एक घरेलू कम्प्यूटर का खर्च वहन कर सकता है।
आकार के आधार पर इस पीढ़ी के कम्प्यूटर माइक्रो कम्प्यूटर (डेस्कटॉप, लैप टॉप, पाम टॉप), मिनी कम्प्यूटर, मेन फ्रेम कम्प्यूटर तथा सुपर कम्प्यूटर में वर्गीकृत किये जाते हैं।
माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित पहला PC 1970 में MITC नामक कम्पनी ने बनाया। इसका नाम ALTAIR था जो INTEL-8008 माइक्रो प्रोसेसर पर आधारित था। 1978 से IBM कम्प्यूटरों की श्रृंखला प्रारम्भ हुई जो सबसे सफल रही। इस श्रृंखला का पहला लोकप्रिय कम्प्यूटर माइक्रो प्रोसेसर 80186 पर आधारित था। बाद में 80286(1983), 80386(1986), 80486(1989), पेन्टियम. I (1993), पेन्टियम. II (1997), पेन्टियम. -III (1999) पेन्टियम. IV (2000) उपलब्ध हुए। इनके अतिरिक्त एप्पल, कॉम्पैक एवं हैलवेट पैकार्ड कम्पनी के कम्प्यूटर भी लोकप्रिय हुए हैं।

पांचवी पीढ़ी (Fifth Generation)
ये कम्प्यूटर अभी विकास की अवस्था में हैं। इनमें तर्क करने, सोचने-समझने, निर्णय लेने आदि बौद्धिक क्षमताओं का विकास करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ये कम्प्यूटर वर्तमान के कम्प्यूटरों से अधिक तीव्र गति वाले, अधिक विश्वसनीय और जटिल तथा विषम परिस्थितियों में भी कार्य कर सकने में सक्षम होंगे। पांचवी पीढ़ी के कम्प्यूटरों में प्रोग्रामिंग की विधियां भी सरल हो जाएंगी। ये मानवीय भाषा तथा व्यवहार को भी समझने लगंेगे अतः इनपुट और कमाण्ड दोंनों ही के लिए और अधिक आसानी हो जाएगी। आने वाले समय में मोबाइल कम्प्यूटरों का प्रचलन बढ़ेगा क्योकि इनका आकार दिन-प्रतिदिन छोटा होता जा रहा है। यह पीढ़ीUSLSI (Ultra Voilet Lager Scale Integration) पर आधार



सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


सोमवार, 26 सितंबर 2016

Computer Samanya Gyan / GK in Hindi



1.    सीयूआई  (CUI) का विस्ता रित रूप क्या  है।
(1) कंप्यूटर अपलोड इंटरफेस            
(2) कैरेक्टर यूजर इंटरफेस  
(3)  कंप्यूजटर यूज इंडेक्स   
(4) कूकी अपलोड इंटरचेंज
(5) इनमें से कोई नहीं    Ans : (2)

2.    वीएसएटी  (VSAT)का अर्थ है:
(1)  वेरी स्मॉनल एपर्चर टर्मिनल           
(2)   वेरिंग साइज एपर्चर टर्मिनल
(3)   वेरी स्मॉरल एनालॉग टर्मिनल 
(4) वेरी स्मॉेल ऐक्सेॉस टर्मिनल
(5) वेरी स्मॉेल अपैचे टर्मिनल           Ans :   (1)
3.    निम्न लिखित में से वेबसाइट में जाने का मार्ग (doorway)  कौन सा है।
(1) वेलकम पेज            
(2)  होम पेज 
(3)  लॉगइन पेज  
(4) यूजर इंटरफेस पेज
(5) कॉन्टैंक्ट  पेज    Ans :        (2)
4.    एफ टीपी का अर्थ है:
(1) फाइल ट्रांसलेट प्रोटोकॉल            
(2)  फाइल ट्रांजिट प्रोटोकॉल
(3)  फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल
(4)  फाइल टाइपिंग प्रोटोकॉल
(5) फाइल टेक्नॉ लॉजी प्रोटोकॉल (3)
5.    फ्रीक्वेंाटली एक्सेॉस्ड  मेमोरी प्रॉवाइड की जाती है।
(1) फलैश मेमोरी द्वारा             
(2)  कूकी मेमोरी द्वारा
(3)  कैसे मेमोरी द्वारा 
(4)  सेकेण्डेरी मेमोरी द्वारा
(5) इनमें से कोई नहीं     (3)
6.    डाटा प्रोसेसिंग सिस्टरम , डाटा कंयूनिकेशन सिस्ट म और संबद्ध उपकरणों के मध्य  इन्फॉ र्मेशन एक्सनचेंज करने के लिए एएससीआईआई (ASCII)का प्रयोग किया जाता है ASCIIद्वारा कितने कैरक्टंर्स वाले कोड का सेट प्रयोग किया जाता है।
(1) 5 बिट              
(2) 7 बिट  
(3) 12 बिट 
(4) 32 बिट
(5) 64 बिट        Ans :      (2)
7.    अंसॉलिसिटेड मेल किससे संबंधित है।
(1)  जंक मेल             
(2)  ट्रैश 
(3)  स्पैमम
(4)  स्पूसल
(5)  स्पूबफ       Ans :       (3)
8.    मशीनी लैग्विज में लिखा हुआ प्रोग्राम कहलाता है:
(1) असेम्बमलर              
(2) ऑब्जेबक्ट  
(3)  कंप्यूलटर
(4) मशीन
(5) इनमें से कोई नहीं    Ans :        (1)
9.    डीबगिंग की जाती है:
(1) डिफेक्ट स फाइंड करने के लिए              
(2)  डिफेक्ट  का कारण जानने के लिए 
(3)  एरर वाले स्था न का पता लगाने के लिए
(4)   केवल 1 और 2
(5)   केवल 2 और 3 (5)
10.    सीपीयू का अर्थ है:
(1) कंप्यूअटर प्रोसेसिंग यूनिट
(2)  सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट 
(3)  कंप्यूरटर प्रोटेक्शनन यूनिट
(4)  सेंट्रल प्रोसेसिंग अपलोड
(5)  इनमें से कोई नहीं      (2)
11.    ‘’ बिट ’’ शब्द  किसका संक्षिप्त  रूप है।
(1) बाइनरी लैंग्विज              
(2)  मेगाबाइट 
(3)  बाइनरी इन्फॉ र्मेशन यूनिट
(4)  बाइनरी नम्बइर
(5)  बाइनरी डिजिट     (5)
12.    ब्लूबटूथ ............... का उदाहरण है।
(1) पर्सनल एरिया नेटवर्क              
(2) लोकल एरिया नेटवर्क  
(3) वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क 
(4) वाइड एरिया नेटवर्क
(5)  इनमें से कोई नहीं        (1)
13.    कंप्यूइटर के क्षेत्र में बूटिंग का अर्थ है:
(1) कंप्यूरटर स्टा्र्ट करना              
(2)  कंप्यूरटर को हाइबरनेट करना 
(3) कंप्यूरटर के लिए इन्फेकक्टे ड प्रोग्राम सर्च करना
(4)  कंप्यूरटर स्विच ऑफ करना
(5) कंप्यूरटर के लिए फॉर्मेटिंग करना (1)
14.    आर टी जी एस ....... रिस्के कम करेगा ।
(1) क्रेडिट एडेक्यू.सी रिस्कट              
(2)  लाइबिलिटी रिस्क. 
(3)  सेटलमेंट रिस्क.
(4)  ट्रांजेक्शंन रिस्कक
(5)  एसेट रिस्क      (3)
15.    हैकिंग से तात्पटर्य है:
(1) यह कंप्यू्टर को दूसरे कंप्यू टर सिस्ट म में ब्रेक करने की क्रिया है      
(2) यह सिस्टूम के रि – प्रोग्रामिंग या रि- कन्फिगरिंग की क्रिया है  
(3)  यह किसी व्यसक्ति के पर्सनल इन्फॉिर्मेशन स्पेंस में घुसपैठ करते हुए इसे दुर्भावपूर्ण उद्धेश्योंट के लिए प्रयोग करने की क्रिया है
(4)  केवल 2 और 3
(5)  उपर्युक्त  सभी       (5)
16.    सॉफटवेयर का प्राथमिक उद्धेश्य  डाटा को ........ में परिवर्तित करना है:
(1)  वेबसाइटस             
(2)  इन्फॉेर्मेशन 
(3)  प्रोग्राम्स्
(4)  ऑब्जे्क्टेस
(5)  वेब इंजन्सि       (2)
17.    निम्नबलिखित में से कम्यू निकेशन डिवाइस का माध्य म है:
(1) बस              
(2) पोर्ट  
(3)  मोडेम
(4)  हब
(5)  इनमें से कोई नहीं      (3)
18.    डॉक्यू मेंट के अंतिम पेज पर मुव करने के लिए किस शॉर्टकट की का प्रयोग किया जाना चाहिए ।
(1) डाउन ऐरो              
(2)  इन्ड  
(3) Ctrl+Down arrow
(4)  Ctrl+end
(5)  इनमें से कोई नहीं         (4)
19.    सी पी यू की क्षमता मापी जाती है:
(1) बी पी एस में              
(2)  एम आई पी एस में 
(3)  मेगाहर्टज में
(4)  एम पी आई में
(5)  टीबी में          (3)
20.    स्टोएरेज के लिए डाटा आइटम लोकेट करना कहलाता है।
(1) फील्ड               
(2)  फीड 
(3) सर्च 
(4)  फेच
(5)  फाइंड          (4)










सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


Computer General Knowledge Question Answer


1. किसी मेसेज पर ऐ कमांड लाइन इंटरफेस को जीयूआई(GUI) से चेंज करने पर पर्सनल कंप्यू टर किस रूप में कार्य करता है।
(1)  कम्यूरनिकेटिव            
(2)  रिप्रेजेन्टे‍शनल  
(3)  सिमुलैटिव
(4)  1 और 3 दोनों
(5)  उपर्युक्तप सभी          (4)
2. निम्न लिखित में से कौन-सा विकल्प  मलवेयर नहीं है।
(1) एडवेयर            
(2)  वायरस  
(3)  स्पासइवेयर
(4)  वॉर्म्स
(5)   इनमें से कोई नहीं        (5)
3. एमएस (MS)  ऑफिस में प्रिंट प्रीव्यू  के लिए निम्न लिखित में से किस विकल्प5 का प्रयोग किया जाता है।
(1) प्रिंट मेन्युफ            
(2)  माइक्रोसॉफट ऑफिस बैकस्टे ज व्यू  में प्रिंट टैब  
(3)  Ctrl+F2
(4)  2 और 3 दोनों
(5)   उपर्युक्त  सभी        (4)
4. ................ पाम ऑपरेटिंग सिस्ट म का प्रयोग करता है।
(1) लैपटॉप            
(2)  पीडीए  
(3)  स्माएर्टफोन
(4)  2 और 3 दोनों 
(5)  उपर्युक्त  सभी        (4)
5. जावा संबंधित है:
(1) प्रोग्रामिंग लैन्गुनएज            
(2)  ऑपरेटिंग सिस्टैम  
(3) कैसकेडिंग स्टाैइल शीट
(4)  2 और 4 दोनों
(5)  इनमें से कोई नहीं (1)
6. ............. अधिकांश उत्पाोदों पर प्रिंटेड लाइन के रूप में पाए जाते है।
(1) स्ट्रिप्सक            
(2)  स्कैरनर्स  
(3)  बारकोडस
(4)  जीयूआई
(5)  इनमें से कोई नहीं          (3)
7. यह कम्लीजीयूट यूआरएल (URL) का फस्ट  पार्ट है जिसकी वेब रिसोर्स ऐक्सनस करने में इसकी आवश्य कता होती है:
(1) नेम
(2)  लोकेशन  
(3)  अर्ड्रेस
(4)   प्रोटोकॉल
(5)  इनमें से कोई नहीं      (4)
8. विंडोज एक्सोप्लो रर एक ..... है।
(1) ड्राइव            
(2) ब्राउजर  
(3) नेटवर्क
(4) डाटाबेस
(5)  फाइल मैनेजर     (5)
                                                        
9. यदि आप  =SUM (A1:A5)को सेल A6से सेल B6में कॉपी करते है तो इसके परिणामस्वरूप एक्सेनल 2007 में , सेल B6में कौन-सा फॉर्मूला आएगा ।
(1)SUM(B1:B5)
(2)  SUM   (A6:B6)
(3)  SUM    (B1:B5)
(4)  SUM(A1:B1)(5)  SUM(B1:B6)     (1)
10. रैम (RAM)का प्रयोग शॉर्ट मेमोरी के रूप में किया जाता है क्यों  कि यह .........
(1)परिवर्तनशील मेमोरी है
(2)  कम क्षमता वाली मेमोरी है
(3)  बहुत महंगी है
(4)   प्रोग्रामेबल है 
(5)   इनमें से कोई नहीं    (1)
11. नम लॉक की (Num Lock Key)और कैप्स1 लॉक की (Caps Lock Key) को ........ प्रकार की कीज (Keys) माना जाता है क्योंम कि इन्हेy प्रेस (Press) करने पर हर बार इनके कार्य में परिवर्तन होता है ।
(1)  फंक्शोन            
(2)   टॉगल  
(3)  कर्सर कंट्रोल
(4)  कंट्रोल
(5)  डयूअल        (2)
12. OLE से तात्प र्य है:
(1)  ऑनलाइन  लिकिंग एंड इम्बे डिंग            
(2)   ऑनलाइन लिंक एम्युगलेशन  
(3)  ऑब्जेनक्टग लिंकिंग एंड इम्बे डिंग
(4)  ऑनलाइन लिंक इंबेडिंग
(5)  ऑब्जे क्ट) लिंक एक्स4पोर्ट            (3)
13. माइक्रोसॉफट किसका एक उदाहरण है।
(1) एप्लिकेशन सॉफटवेयर              
(2)  सिस्टकम सॉफटवेयर  
(3)  इनपुट डिवाइस
(4)  प्रोसेसिंग डिवाइस
(5)  ऑपरेटिंग सिस्टकम   (1)
14. निम्नरलिखित में से कौन आउटपुट डिवाइस का उदाहरण नहीं है ।
(1)  स्पीिकर            
(2)  प्लॉसटर  
(3)  माइक्रोफोन
(4)  प्रिंटर 
(5) मॉनीटर              (3)
15. डिजिटल कम्यु निकेशन से संबंधित शब्द  (ISDN) का विस्तृ त रूप है:
(1)  इंटरएक्टिव स्टैिण्डंर्ड डाइनैमिक नेटवर्क            
(2)  इंटीग्रेटेड स्टै्ण्डंर्ड डिजिटल नेटवर्क  
(3)  इंटरनेट सर्विसेज डाटा नेटवर्क
(4)  इंटरनेशनल सर्विसेज डिजिटल नेटवर्क 
(5)   इंटीग्रेटेड सर्विसेज डिजिटल नेटवर्क   (5)
16. बढ़ते हुए क्रम मे कॉमन डाटा एलीमेंटस का सही क्रम निम्नल में से कौन-सा है।
(1)  बिटस- रिकॉर्डस –फील्डनस- फाइल्स्            
(2)  फील्डिस – रिकॉर्डस – बिटस – फाइल्स्  
(3)  रिकॉडर्स- फाइल्सड – फील्ड स – बिटस
(4)   फाइल्स् – रिकॉर्डस – बिटस – फील्डसस
(5)  बिटस – फील्डसस- रिकॉर्डस – फाइल्सम            (5)
17. पब्लिशर द्वारा पब्लिक को नि:शुल्क् उपलब्धफ कराया गया सॉफटवेयर कहलाता है:
(1)  एडवेयर            
(2)   मलवेयर  
(3)  फ्रीवेयर
(4)   प्रोसेसवेयर  
(5)   कॉपीराइट     (3)
18. किसी वेबसाइट का अपना विशिष्ट  इंटरनेट अड्रेस जिसे कोई अन्य  वेबसाइट यूज नहीं कर सकता , .......... कहलाता है।
(1)  सर्च इंजन        
(2)   एफटीपी (FTP)
(3)  यूआरएल (URL)
(4)  डब्यूल च  डब्यूट इं डब्यू्य   (WWW) 
(5)  आईपीवी 6 (IPV6)  (3)
19. किसी आइटम को स्था ई रूप से डिलीट करने के लिए प्रयोग होने वाला विंडोज शॉर्टकट है:
(1)Shift +Delete
(2)  Shift +F1
(3)  Shift +  F2
(4)  Ctrl  +F1
(5)  Ctrl  +F2 (1)
20. WANएक प्रकार का कंप्यू टर नेटवर्क है इससे तात्प र्य है:
(1)  वायरलेस ऐरे नेटवर्क            
(2)   वाइल्डय एरिया नेटवर्क  
(3)  वाइड एक्सेसस नेटवर्क
(4)  वाइड एरिया नेटवर्क
(5)  वायरलेस एरिया नेटवर्क   (4)
21. कंप्यूइटर कम्यु निकेशन में अवरोध उत्प न्न  करने के लिए निम्नकलिखित तकनीकों में से किस तकनीक का उपयोंग किया जाता है।
(1) हैकिंग              
(2)  स्निफिंग  
(3)  प्रीटेक्स टिंग
(4)  स्पूटलिंग 
(5)  फिशिंग       (2)
22. कौन-सी की, टेबल के एक सेल से दूसरे सेल में मूव करने की सुविधा प्रदान करती है।
(1) शिफट              
(2)  कंट्रोल (Ctrl)
(3)  ईएससी (Esc)
(4)   टैब (Tab)
(5)  ऑल्टी  (Alt)     (4)
23. .......... की को प्रेस (Press) करने पर नम्ब र पैड डायरेक्श नल ऐरो के रूप में कार्य करेगा।
(1)  कैप्सT लॉक            
(2)  ऐरो लॉक  
(3)  शिफट
(4)  एस्केॉप  (Esc)
(5)  नम लॉक       (5)
24. कम्युमनिकेशन के क्षेत्र मे सर्वाधिक प्रयोग होने वाला डिवाइस है:
(1)  कोप्रोसेसर            
(2)   चैनल  
(3)  बस
(4)  मॉडेम
(5)   स्कैानर         (4)
25. हल्केॉ एवं गहरे निशान से मिलकर बने कोड जो प्रकाशीय रूप से पढ़े जा सकते है, ये किस नाम से जाने जाते है।
(1) न्यू‍मॉनिक्सि              
(2)  स्ट्रिप कोड  
(3)  डीकोडर
(4)  स्पेडशल कोड
(5)   बार कोड        (5)
26. निम्नालिखित में से कौन डाटा स्टो रेज मीडिया का रूप नहीं है।
(1) मैग्नेडटिक टेप              
(2)  डाटाबेस  
(3)  हार्ड डिस्कख
(4)  ऑप्टिकल डिस्के 
(5)  मैग्ने टिक डिस्कं        (2)
27. कम्पापइलर का अर्थ है:
(1) प्रोग्राम सोर्स को ऑब्जे क्ट  प्रोग्राम में परिवर्तित करने वाला एक प्रोग्राम              
(2)  की पंच ऑपरेटर  
(3)  सोर्स प्रोग्राम को कम्पा इल करने वाला व्यगक्ति
(4)   प्रोग्रामर की तरह एक वस्तु
(5)  कंप्यू टर डाटा कलेक्ट  करने वाला संग्राहक   (1)
28. निम्न्लिखित में से कौन एक ऑपरेटिंग सिस्ट म है।
(1) माइक्रोसॉफट एक्सेंस              
(2) माइक्रोसॉफट विंडोज
(3)  माइक्रोसॉफट पॉवरपॉइन्टक
(4)  माइक्रोसॉफट एक्सेॉल
(5)  माइक्रोसॉफटवर्ड  (2)

29निम्नलिखित में से कौन-सी कमांड अनडू कमांड है।
(1)Ctrl  + U
(2)Ctrl  +  Z
(3)Ctrl  +  V
(4)Ctrl  + C
(5)  इनमें से कोई नहीं (2)
30. एक्स ल में समस्तं रोज  (rows) को छिपाने के लिए प्रयुक्त  किया जाने वाला कीबोर्ड शॉर्टकट है:
(1)Ctrl  +  4
(2)     Ctrl  +   R
(3)  Ctrl  +   V
(4)  Ctrl  + 9
(5)  Ctrl  + Z(4)
31.कंप्यू टर मेमोरी की यूनिट के संदर्भ में निम्न लिखित में से कौन-सा क्रम सही है।
(1)गिगाबाइटश, मेगाबाइट, टेराबाइट, पेटाबाइट
(2) किलोबाइट, मेगाबाइट, पाराबाइट, टेराबाइट, गिगाबाइट
(3)  किलोबाइट, मेगाबाइट, गिगाबाइट, टेराबाइट, पेटाबाइट
(4)  पाराबाइट, टेराबाइट, पेटाबाइट, किलोबाइट, मेगाबाइट
(5)  पाराबाइट, पेटाबाइट, किलोबाइट, मेगाबाइट, टेराबाइट         (3)
32. CADसे आपका क्या, तात्प,र्य है।
(1) कंप्यूाटर  एडेड डिजाइन            
(2) कंप्यूाटर एप्ला इड डिजाइन
(3)  कंप्यूाटर  एप्लिकेशन डेवलपर
(4)  कंप्यूाटर ऑग्जिलियरी डिवाइस 
(5)  इनमें से कोई नहीं (1)
33. LANका विस्ता्रित रूप क्याव है।
(1) लैंड एरिया नेटवर्क              
(2) लीज्डए एरिया नेटवर्क
(3)  लोकल एरिया नेटवर्क
(4)  लंदन एग्लो मीरेशन नेटवर्क
(5)  इनमें से कोई नहीं (3)
34. ASCIIका विस्ताोरित रूप क्या् है।
(1)  अमेरिकन स्टैतण्डार्ड कोड फोर इन्फॉ र्मेशन इंटरचेंज            
(2)  ऑथराइज्डि सेल कोड फॉर इन्फॉ र्मेशन इंटरचेंज
(3)  एडिशनल सर्विस कोड फॉर इन्फॉॉर्मेशन इंटरचेंज
(4)  ऑटोमेटेड सिग्नेोचर कोड फॉर इन्फॉशर्मेशन इंटरचेंज
(5)  इनमें से कोई नहीं (1)
35. कंप्यूगटर में Ctrl  + Sका प्रयोग किया जाता है।
(1) सेलेक्टर करने के लिए              
(2) प्लेकस करने के लिए
(3)  सेव करने के लिए
(4)  सेव ऐज करने के लिए
(5)  एक्स पोर्ट करने के लिए (3)
36. कंप्यूवटर के क्षेत्र में शिफट  + डिलिट का प्रयोग किया जाता है
(1) डिलिट फाइलों को रिसाइकिल बिन में भेजने के लिए  
(2) फाइलों को स्थाोयी रूप से डिलिट करने के लिए
(3) फाइलों को फोल्ड र से डिलिट करने और उन्हेंे देखे जाने से छिपाने के लिए  
(4) फाइलों को फोल्ड र से डिलिट करके सबफोल्डेर में स्थाननांतरण करने के लिए                                           (5)  इनमें से कोई नहीं (2)
37. स्प्रीपडशीट फाइल किस फॉर्मेट में सेव की जाती  है।
(1).jpeg
(2)  .xlsx
(3) .docx
(4) .fly
(5) .tiff(2

38. कंप्यूटरों के मध्य  डाटा एक्स चेंज करने का नियम कहलाता है:
(1)  प्रोग्रामर्स    
(2) हाइपरलिंक्सा
(3) हाइपर एक्शंास
(4) प्रोसीजर 
(5) प्रोटोकॉल्स                      (5)
39. पेटाबाइट में कितने गीगाबाइट होते है।
(1) 5,00,000              
(2)1,00,000
(3)  1,000
(4)   100
(5)  001 (2)
40. एक्स1ल 2007 में निम्न लिखित में से कौन-सा बटन स्व त: ही सेलों का ग्रुप कन्टे न्ट  ऐड करेगा।
(1) कैल्यु    लेट              
(2)ऑटो ऐड
(3)  ऑटोसम
(4)  फॉर्मूला
(5)  रीडो (3)
41. प्रोग्रामिंग लैन्गु एज में कंप्यू टर इंस्ट्र क्शं स लिखने की प्रक्रिया कहलाती है:
(1)इंस्ट्रगक्श निंग
(2) कोडिंग
(3)  अल्गोगरिदमिंग
(4)   फाइल
(5)  प्रोसेसिंग (2)
42 ........ पूरे प्रोग्राम को देखे बिना , सक्से शन में सोर्स कोड की प्रत्येाक लाइन को एक्जिक्यूूट और अनालाइज करता है।
(1) कम्पाूइलर              
(2)डिवाइस ड्राइवर
(3)  यूटिलिटी
(4)  ऑपरेटिंग सिस्टइम
(5)  इंटरप्रेटर (5)
43. अधिकांश माइक्रोकंप्यूटटर की कंट्रोल यूनिट और अरिथमेटिक लॉजिकल यूनिट  (ALU) कम्बााइंड होती है और ........ पर निर्मित होती है ।
(1)  एएलयू            
(2)  टचपैड
(3)  कंट्रोल यूनिट
(4)  मेन चिप
(5)  माइक्रोप्रोसेसर         (5)
44. वेब पेज लिखने के लिए निम्न लिखित का प्रयोग किया जाता है :
(1)HTML
(2)      Telnet
(3)   HTTP
(4)   URL
(5)  FTP (1)
45. निम्न लिखित में से कौन MS-ऑफिस का वैलिड वर्जन नहीं है।
(1) ऑफिस  XP
(2)ऑफिस 2003
(3)  ऑफिस 2004
(4)  ऑफिस विस्ता
(5)  ऑफिस 2008 (4)
46. URL का विस्ता रित रूप है:
(1) यूनिफॉर्म  रिटेल लोकेशन            
(2) यूनिवर्सल रिसोर्स लिस्ट
(3)  यूनिफॉर्म  रिसर्च लोकेटर
(4)  यूनिवर्सल रिसर्च लिस्टट
(5)  यूनिफॉर्म  रिसोर्स लोकेटर        (5)




















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


सोमवार, 25 जुलाई 2016

GK Computer in Hindi Questions Answers


ue (01) : निम्नलिखित में से किसमें मैग्नेटिक डिस्क [Magnetic Disk] की तुलना में अधिक डेटा एक्सेस करने की गति होती है ?
[A] CD- ROM
[B] CG-RW
[C] DVD
[D] उपर्युक्त में कोई नहीं

Que (02) : सर्च इंजन [Search Engine] क्या होता है ?
[A] एक हार्डवेयर कम्पोनेट
[B] एक प्रोग्राम जो इंजनों की खोज करता है
[C] एक प्रोग्राम जो वल्र्ड वाइड वेब में दस्तावेजों की खोज करता है
[D] एक मशीनरी इंजन जो डेटा की खोज करता है

Que (03) : निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर का आधारभूत कार्य नहीं है ?
[A] इनपुट एक्सेप्ट करना
[B] टेक्स्ट काॅपी करना
[C] डेटा प्रोसेस करना
[D] डेटा स्टोर करना

Que (04) : निम्नलिखित में से कौन सा सभी आउटपुट डिवाइसों का एक समूह है ?
[A] स्कैनर, प्रिन्टर, माॅनिटर
[B] की-बोर्ड, प्रिन्टर, माॅनिटर
[C] माउस, प्रिन्टर, माॅनिटर
[D] प्लाॅटर, प्रिन्टर, माॅनिटर

Que (05) : एक निर्गम (Output) कागज के मुद्रण हेतु वह प्रिन्टर जो प्रकाश किरण का प्रयोग करता है और स्याही के कण कागज पर संचारित होते हैं उसे सबसे अच्छा वर्गीकृत किया जाता है ?
[A] बीम [Beam] प्रिन्टर के रूप में
[B] कैरेक्टर [Character] प्रिन्टर के रूप में
[C] लेजर [Laser] प्रिन्टर के रूप में
[D] लाइन [Line] प्रिन्टर के रूप में

Que (06) : निम्नलिखित में से कौन से सिर्फ लाइन प्रिन्टर के ग्रुप है ?
[A] डाॅट-मैट्रिक्स प्रिन्टर, ड्रम प्रिन्टर
[B] ड्रम प्रिन्टर, चेन/बैण्ड प्रिन्टर
[C] चेन/बैण्ड प्रिन्टर, इन्कजेट प्रिन्टर
[D] उपर्युक्त में कोई नहीं

Que (07) : वह प्रिन्टर, जिस पर कैरेक्टर (छाप) या अक्षर किसी मैकेनिकल इम्पैक्ट के बिना बनते है, उसे कहते है ?
[A] लाइन प्रिन्टर [Line Printer]
[B] इम्पैक्ट प्रिन्टर [Impact Printer]
[C] नाॅ-इम्पैक्ट प्रिन्टर [Non-Impact Printer]
[D] पेज प्रिन्टर [Page Printer]

Que (08) : निम्नलिखित में से कौन सा आॅपरेटिंग सिस्टम [Operating System] नहीं है ?
[A] लिनक्स [Linux]
[B] विन्डोज [Windows]
[C] आॅपन सोलारिस [Open Solaris]
[D] उपर्युक्त में कोई नहीं

Que (09) : आॅपरेटिंग सिस्टम [Operating System], एडिटर्स [Editors] और डी-बगर्स [Debuggers] आते है ?
[A] सिस्टम साॅफ्टवेयर [System Software] के अन्तर्गत
[B] ऐप्लिकेशन साॅफ्टवेयर [Application Software] के अन्तर्गत
[C] युटिलिटिज [Utilities] के अन्तर्गत
[D] उपर्युक्त में कोई नहीं

Que (10) : आॅपन सोर्स आॅपरेटिंग सिस्टम [Open Source Operation System] के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा सही है ,
[A] उबुन्टू [Ubuntu], स्यूज [Suse]
[B] स्यूज [Suse], मैनड्रीवा [Mandriva]
[C] उबुन्टू [Ubuntu], डेबियन [Debian]
[D] उपर्युक्त सभी

Que (11) : माइक्रोसाॅफ्ट एक्सेल, स्प्रेडसीट में A2 : A4 इंगित करता है ?
[A] केवल सेल A3
[B] सेल A2 से सेल A4 तक
[C] केवल सेल A2 और सेल A4
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

Que (12) : एक पैराग्राफ इन्डेन्ट बढ़ाने के लिये ________ शाॅर्टकट कुंजी का प्रयोग करते है ?
[A] CTRL + 1
[B] CTRL + E
[C] CTRL + L
[D] CTRL + M

Que (13) : वेरिफिकेशन [Verification Process] की प्रक्रिया है -
[A] ऐक्सेस [Access] की
[B] लाॅगिन [Login] की
[C] लाॅग आउट [Logout] की
[D] औथेन्टिकेशन [Authentication] की

Que (14) : निम्नलिखित में से कौन ऐड्रेस हर रोज नहीं बदलता है ?
[A] स्टैटिक आई.पी [Static IP]
[B] डायनामिक आई.पी [Dynamic IP]
[C] यूनिक आई.पी. [Unique IP]
[D] काॅमन नेम और नम्बर

Que (15) : एफ.टी.पी. [FTP] का उपयोग होता है ?
[A] वेबसाइट डिजाइनिंग में
[B] इन्टरनेट से जोड़ने के लिये
[C] इन्टरनेट पर एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में फाइलों को ट्रान्सफर करने के लिये
[D] उपयुक्त में से कोई नहीं

Que (16) : निम्नलिखित में से कौन सा मैलिसियस प्रोग्राम [Malicious Program] अपने आप नकल नहीं करता ?
[A] वायरस [Virus]
[B] ट्रोजन हाॅर्स [Trojan Horse]
[C] वाॅर्म [Worm]
[D] उपयुक्त में कोई नहीं

Que (17) : सामान्य रूप में एक मल्टिमीडिया कम्प्यूटर सिस्टम [Multimedia Computer System] के लिये निम्नलिखित में से कौन सी अनिवार्य आवश्यकता नहीं है ?
[A] तेज सी0पी0यू0
[B] छोटी स्टोरेज डिवाइज
[C] बड़ी मेन मेमोरी
[D] अच्छा ग्राफिक्स टर्मिनल


ANS (01) : [D] उपर्युक्त में कोई नहीं
ANS (02) : [C] एक प्रोग्राम जो वल्र्ड वाइड वेब में दस्तावेजों की खोज करता है
ANS (03) : [B] टेक्स्ट काॅपी करना
ANS (04) : [D] प्लाॅटर, प्रिन्टर, माॅनिटर
ANS (05) : [C] लेजर [Laser] प्रिन्टर के रूप में
ANS (06) : [B] ड्रम प्रिन्टर, चेन/बैण्ड प्रिन्टर
ANS (07) : [C] नाॅ-इम्पैक्ट प्रिन्टर [Non-Impact Printer]
ANS (08) : [D] उपर्युक्त में कोई नहीं
ANS (09) : [A] सिस्टम साॅफ्टवेयर [System Software] के अन्तर्गत
ANS (10) : [D] उपर्युक्त सभी
ANS (11) : [B] सेल A2 से सेल A4 तक
ANS (12) : [D] CTRL + M
ANS (13) : [D] औथेन्टिकेशन [Authentication] की
ANS (14) : [C] यूनिक आई.पी. [Unique IP]
ANS (15) : [C] इन्टरनेट पर एक कम्प्यूटर से दूसरे कम्प्यूटर में फाइलों को ट्रान्सफर करने के लिये
ANS (16) : [B] ट्रोजन हाॅर्स [Trojan Horse]
ANS (17) : [B] छोटी स्टोरेज डिवाइज





















सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


Responsive ad

Amazon