Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

पुरानी मान्यता है कि ये 7 बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए|November 2015 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुरानी मान्यता है कि ये 7 बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए|November 2015 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 27 नवंबर 2015

पुरानी मान्यता है कि ये 7 बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए|

पुरानी मान्यता है कि ये 7 बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए|


1. औषधि यानी दवाइयां
मान्यता है कि औषधि (medicine) को अन्य लोगों से छिपाकर रखेंगे तो औषधि रोगों में जल्दी लाभ पहुंचाती है। दवा को रोशनी और गर्मी से भी दूर रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने पर दवा असरदार बनी रहती है।
2. आयु यानी उम्र
काफी लोग अपनी उम्र दूसरों से छिपाते हैं। इसके पीछे उनकी ये इच्छा होती है कि वे खुद को जवान दिखाना चाहते हैं। आयु छिपाना चाहिए, लेकिन दूसरों की तुलना में स्वयं से आयु छिपाना ज्यादा फायदेमंद (profitable) होता है। खुद से अपनी आयु छिपाना यानी किसी भी काम पर हमारी बढ़ती उम्र का बुरा असर नहीं होना चाहिए। उम्र बढ़ती रहेगी, लेकिन ऊर्जा और उत्साह में कमी नहीं आनी चाहिए। ये तब ही संभव है, जब हमारी आयु हमारे दिमाग पर हावी नहीं होगी। कुछ लोग जवानी में ही थके हुए और बीमार नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग बुढ़ापे में भी अधिक उत्साही और ऊर्जावान (energetic) नजर आते है, क्योंकि वे अपनी उम्र को खुद पर हावी नहीं होने देते हैं।
3. पति-पत्नी के बीच की बातें
अधिकांश परिवारों में वाद-विवाद होते रहते हैं, ये बहुत ही आम बात है, लेकिन आपसी झगड़े घर के बाहर किसी को भी नहीं बताने चाहिए। साथ ही, पति-पत्नी के बीच होने वाली गोपनीय बातें भी गुप्त ही रहना चाहिए। जो लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं, समाज में उनकी प्रतिष्ठा कम होती है। परिवार (family) का अहित चाहने वाले लोग हमारे आपसी झगड़े से लाभ उठा सकते हैं।
4. धन हानि यानी नुकसान
आज के समय में धन को किसी भी व्यक्ति की शक्ति (power) का पैमाना माना जाता है। अधिकांश परिस्थितियों में धन के आधार पर ही रिश्ते निभाए जाते हैं और मित्रता (friendship) की जाती है। अत: यदि हमें कभी भी धन हानि (loss of money) का सामना करना पड़े तो इस बात को गुप्त रखना चाहिए। धन हानि की बात दूसरों को बता दी जाएगी तो कई लोग हमसे दूरियां बढ़ा लेंगे। धन हानि से उबरने के लिए धन की आवश्यकता होती है, इस बात के जाहिर होने पर कोई धन की मदद भी नहीं करेगा। साथ ही, यदि हमारे पास बहुत सारा धन है तो इस बात को भी गुप्त रखना चाहिए।
5. अपमान
यदि किसी वजह से हमें अपमान का सामना करना पड़ा हो तो इस बात को गुप्त रखना फायदेमंद होता है। यदि दूसरों को यह मालूम होगा की हमें अपमान का सामना करना पड़ा है तो लोग हमारा मजाक बना सकते हैं।
6. मंत्र
गुरु द्वारा दिए गए मंत्र (mantra) को गुप्त रखनी चाहिए। गुरु मंत्र, तब ही सिद्ध होते हैं, जब इन्हें गुप्त रखा जाता है। मंत्रों को गुप्त रखने पर जल्दी ही शुभ फल प्राप्त होते हैं।
7. दान
गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग गुप्त रूप से दान (donation) करते हैं, उन्हें अक्षय पुण्य के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा से सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। दूसरों को बता-बताकर दान करने पर पुण्य प्राप्त नहीं हो पाता है।

Responsive ad

Amazon