Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

Science GK In Hindi, Science GK Questions Answers

Science GK In Hindi, Science GK Questions Answers


1- प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली आक्सीजन का स्त्रोत जल होता है।
2- शुतुरमुर्ग आकार में सबसे बड़ा पक्षी होता है।
3- केंचुए के कोई नेत्र नही होता है।
4- एजोला को जैव उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
5- डायनासोर मेसोजोइक सरीसृप प्रजाति में आते थे।
6- मानवशरीर में सबसे लम्बी हड्डी ऊरू (जाँघ) की होती है।
7- पोषक घोल में सूक्ष्म पादप अंशो को विकसित करना ऊतक संवर्धन कहलाता है।
8- पोलियो का टीका सबसे पहले जान साल्क ने तैयार किया था
9- मनुष्य के आँख में प्रकाश तरंगें अक्ष पटल पर स्नायु उद्वेगों में परिवर्तित होती हैं।
10- थायराक्सीन थायराइड ग्रन्थि द्वारा स्रावित होता है।
11- मछली के मांस में बहुअसंतृप्त वसा अम्ल होते है। इसलिए इसका उपभोग अन्य पशुओं के मांस की तुलना में स्वास्थ्यकर माना जाता है।
12- घोंसला बनाने वाला एक मात्र सर्प नागराज (किंग कोबरा) है।
13- वृक्ष की आयु का वर्षों में निर्धारण उसमें उपस्थित वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर किया जाता है।
14- जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ों के अध्ययन को जनांकिकी कहते है।
15- एजोला नीलहरित शैवाल एवं एल्फाल्फा जैव उर्वरक के रूप प्रयोग होते है।
16- आँख का वह भाग जिसमें वर्णांक होल होता है तथा जो किसी व्यक्ति की आँखों का रंग निश्चित करता है, उसे आइरिस भाग कहते हैं।
17- कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को एन्टोमोलॉजी कहते हैं।
18- केला और नारियल एकबीजपत्री फल हैं।
19- अधिक आर्द्रता वाले क्षेत्रों या दलदली क्षेत्र की वनस्पतियां हाइग्रोफाइट के अन्तर्गत आती हैं।
20-वायुगुहिका की उपस्थिति जल पादप के अनुकूलन होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon