Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 31 मार्च 2018

GK Questions For All Exam 2018, Science GK, Gk Question Answer

GK Questions For All Exam 2018, Science GK, Gk Question Answer


1- पानी का भारीपन सोडियम और मैग्निशियम के सिलिकेटो के कारण होता है।
2- जल में अमोनिया आसानी से घुल जाता है।
3- सोडियम क्लोराइड लवणो का सागरीय जल की लवणता में अधिकतम योगदान होता है।
4- मिथाइल एल्कोहल पीने से अन्धता आती है।
5- गन मैटल , ताँबा, टिन और जिंक का मिश्रधातु है।
6- एन्थ्रासाइट कोयले में सर्वाधिक कार्बन की मात्रा होती है। बिटुमिनस कोयला विश्व में सर्वाधिक पाया जाता है। पीट कोयला सबसे निम्न कोटि का कोयला है।
7- संगमरमर के टुकड़ों पर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालकर कार्बनडाईऑक्साइड गैस प्राप्त की जाती है।
8- किसी अम्ल का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को क्षारकता से विभाजित कर प्राप्त करते हैं।
9- काँच को लाल रंग गोल्डक्लोराइड प्रदान करता है।
10- हाइड्रोजनपरॉक्साइड एक अपचायक , आक्सीकारक एवं विरजंक के रूप में कार्य कर सकता है परन्तु वह निर्जलीकारक की तरह व्यवहार नही कर सकता है।
11- वैद्युत संयोजक यौगिक में इलैक्ट्रॉन एक परमाणु से दूसरे परमाणु में स्थानान्तरित हो जाते है।
12- मरकरी को आयरन धातु के पात्र में रखा जाता है।
13- क्लेरोफार्म, हवा एवं प्रकाश से क्रिया कर फॉस्जीन गैस बनाती है। इसलिये क्लोरोफॉर्म को रंगीन बोतलो में ऊपर तक भरा जाता है।
14- उर्ध्वपातन विधि द्वारा अमोनियम क्लोराइड व सोडियम क्लोराइड के मिश्रण के पृथक किया जाता है।
15- किसी परमाणु के गुण उसकी इलैक्ऱोनिक संरचना पर निर्भर करता है।
16- पंचम समूह के तत्वों में बिस्मथ का आक्सॉइड अधिक क्षारीय होता है।
17- आण्विक हाइड्रोजन के आर्थो एवं पैरा रूपों के नाभिकिय चक्रण के द्वारा विभेदित करते है।
18- सबसे हल्का कण इलैक्ट्रॉन है।
19- सीमेन्ट के उत्पादन में काम आने वाले कच्चे पदार्थ बिना बुझा चूना एवं जिप्सम हैं। सीमेन्ट का जमना (क्योरिंग) एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (एक्सोथर्मिक रिएक्शन) है।
20- धातुओं में मुक्त इलैक्ट्रॉनों के दबाव के कारण प्रकाश का परावर्तन होने से चमक आती है।
21- ऊष्माक्षेपी वह क्रिया है जिसमें अभिकारक पदार्थो की ऊर्जा उत्पादकों से अधिक होती है।
22- वह जलीय विलयन जिसके पी0एच0 का मान शून्य होता है, अम्लीय होता है।
23- थैलियम को Tl थोरियम को Th थूलियम को Tm एवं टर्बियम को Tb कहते हैं।
24- आइसोटोन में न्यूट्रानों की संख्या समान होती हैं।
25- इलैक्ट्रान की तरंग प्रकृति सर्वप्रथम डी0 ब्रॉग्ली ने दी थी।
26- किसी तत्व के दो इलैक्ट्रोनो के लिए सभी क्वाण्टम संख्याऐं समान नही हो सकतीं।
27- जिर्कोनियम एवं सिलिकन अर्धचालक हैं।
28- आवर्तसारणी में तत्वों को बढती हुयी परमाणु संख्या के क्रम में रखा गया है।
29- पेट्रोल, ऐल्केन का मिश्रण होता है।
30- वाटरवर्क्स के द्वारा जिस जल की आपूर्ति होती है उसे क्लोरीनीकरण के द्वारा शुद्व करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon