Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 26 मार्च 2018

GK in Hindi Questions Answers, Important Question of Science, Science GK

GK in Hindi Questions Answers, Important Question of Science, Science GK


1- यकृतशोथ – बी (हिपेटाइटिस बी) जो यकृत को प्रभावित करता है वास्तव में एक विषाणु (वायरस) होता है।
2- अग्नाशय मानव शरीर का दूसरा सबसे बडा ग्रन्थि युक्त अंग है एवं यह अन्तःस्रावी एवं बहिस्रावी दोनों प्रकार की ग्रन्थि है।
3- एकबीजपत्री पौधों की पत्तियां संकरी होती है जबकि द्विबीजपत्री पौधो की पत्तियां चौड़ी होती हैं।
4- क्रायोजनिक्स का उपयोग मज्जा कोशिकाओं को संरक्षित रखने में , अत्यन्त कम रक्त बहाये ऑपरेशन में, एवं खाद्य पदार्थ के संरक्षण में किया जा सकता है।
5- सूक्ष्म एवं बड़े दोनो प्रकार के जीवों मे होने वाली प्रक्रिया अवायुवीय श्वसन कहलाती है, केवल सूक्ष्म जीवों मे होने वाली क्रिया किण्वन कहलाती है।
6- उदर के लगा हुआ मानव आंत का लघु ऊपरी भाग गृहणी (ड्यूओडिनम) कहलाता है।
7- रक्त ग्लूकोज स्तर सामान्यतः भाग प्रति मिलियन (ppm) में व्यक्त किया जाता है।
8- ऑक्टोपस एक मृदुकवची (मोल्यूज) है।
9- यदि जल का प्रदूषण वर्तमान गति से होता रहा तो अन्ततः जल पादपों के लिए ऑक्सीजन के अणु अप्राप्य हो जायेगें ।
10- प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में प्रकाश ऊर्जा , रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है ।
11- चिरनोजेम्स मिटटी संसार की सबसे घनी मिट्टी है |
12- कैंसर कोशिकाएँ विकिरणों (रेडिएशन्स) द्वारा सामान्य कोशिकाओं की तुलना में जल्दी नष्ट हो जाती है क्योकि इनमें कोशिका विभाजन तीव्र गति से होता है।
13- पादप विविधता को संरक्षित करने के लिए जैव मण्डल संरक्षण का उपयोग अधिक प्रभावीशाली होता है।
14- आजकल जन्तु कोशिका संवर्धन तकनीक का सर्वाधिक उपयोग वैक्सीन निर्माण में होता है।
15- कृत्रिम पेसमेकर के रोपण का केन्द्र साइयनुएट्रियलनोड होगा।
16- किसी जाति की उत्पत्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण जननात्मक पृथक्करण है।
17- चन्द्रमा पर जीवन न होने का कारण ऑक्सीजन की अनुपस्थिति है।
18- एल0एस0डी0 एक विभ्रमक (हेलूसिनोजेनिक) है।
19- मानव के स्वच्छ मण्डल कार्निया में रक्त का संचरण नहीं होता है।
20- अन्तः प्रद्रव्यी जालिका कोशिका अंगक प्रोटीन के ग्लाइकोसाइलेसन से सम्बन्धित होती है।
21- जेरेन्टोलॉजी वृद्ध अवस्था के अध्ययन को कहा जाता है।
22- पंतगा बारूदी सुरंगो का पता लगाने में उपयोगी होते हैं।
23- सब्जी विज्ञान के अध्ययन को ओलेरीकल्चर कहते है।
24- यीस्ट और मशरूम फफूँद (फंजाई) होते है।
25- पौधे का पत्ती वाला भाग श्वसन करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon