Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

Current GK,Current Affairs 2017

Current GK,Current Affairs 2017

  1. अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की शक्तिशाली महिलाओं की सूची मे जितनी भारतीय महिलाओं को सम्मिलित किया गया- पांच
  2. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में जो पदक जीता- रजत पदक
  3. भारत और कजाखस्तान के मध्य आयोजित किये जाने वाले दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम है – प्रबल दोस्तकी
  4. वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कामकाजी महिलाओं में 66 प्रतिशत महिलाएं अवैतनिक कार्य करती हैं – विश्व आर्थिक मंच
  5. सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सभी चार पहिया वाहनों पर इस नाम के टैग को लगाया जाना अनिवार्य किया गया – फ़ास्ट टैग
  6. भारतीय राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष ने अबू धाबी निवेश प्राधिकरण के साथ कितने अरब डॉलर के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं? – 1 अरब डॉलर
  7. केंद्र सरकार ने सरकारी योजनाओं और सब्सि‍डी के लिए आधार जरूरी करने की समय सीमा को बढ़ा कर कितनी करने का निर्णय लिया? – 31 मार्च 2018
  8. ब्रिटेन में सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले भारतीय मूल के किशोर का नाम क्या है? – अक्षय रूपारेलिया
  9. हाल ही में स्पेन द्वारा किस देश की स्वायत्तता समाप्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 155 को लागू किया गया? – कैटेलोनिया
  10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के कितने स्थानों पर आईआईटी के स्थानयी परिसरों के निर्माण के लिए 7,002 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी? – छह
  11. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिलाओं में महिलाओं के खिलाफ लिंग पूर्वाग्रह समाप्त करने के एक प्रयास के रूप में किस नाम से ऑनलाइन अभियान शुरु किया गया? – आई एम दैट वुमैन
  12. युवाओं में बढती लोकप्रियता के कारण किस सोशल साईट ने 'टीबीएच मैसेजिंग एप' 650 करोड़ रुपये में खरीदा? – फेसबुक
  13. केन्‍द्र सरकार ने गैस का पता लगाने और उसके उत्‍पादन पर कितने अरब डालर का निवेश करने की घोषणा की? – 40 अरब डालर 
  14. किस देश में चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री सहित राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं व सीनेट के 261 सांसदों और विधायकों को निलंबित कर दिया? – पाकिस्तान
  15. हाल ही में एक आरटीआई के जवाब में किस सरकारी संस्था ने खुलासा किया कि बैंक खाते को आधार से जोड़ने का आदेश उसने नहीं दिया? – भारतीय रिज़र्व बैंक
  16. किस राज्य सरकार ने 18 अक्टूबर 2017 को 34 हजार करोड़ रुपये के कृषि ऋण माफ करने के पहले चरण में चार हजार करोड़ रुपये आवंटित किये हैं? – महाराष्ट्र
  17. किस पोर्ट को 1,176 करोड़ रुपये लागत वाली स्मार्ट सिटी के विकास की मंजूरी प्रदान की गई? – कांडला पोर्ट
  18. द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सेफ सिटी इंडेक्स-2017 में किसे विश्व का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया? – टोक्यो
  19. किस राज्य के मंत्रिमंडल ने हाल ही में औद्योगिक वृद्धि और आर्थिक गतिविधियों को गति देने हेतु नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2017 को मंजूरी दे दी? – पंजाब
  20. किसे हाल ही में भारतीय डाक भुगतान बैंक का प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया? – सुरेश सेठी
  21. किस शहर में एलएनजी उत्पादक-उपभोक्ता सम्मेलन-2017 आयोजित किया गया? – टोक्यो
  22. भारतीय मूल की किस अश्वेत महिला को हाल ही में ब्रिटेन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में चयनित किया गया? – गिना मिलर
  23. किस देश ने हाल ही में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की पॉलिसी आरंभ करने की घोषणा की? – कतर
  24. अमेरिका में दवा का कारोबार करने वाले भारतीय मूल के अरबपति का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में एफबीआई ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया? – जॉन नाथ कपूर
  25. किस रेल सेवा में टिकट वेटिंग रहने पर यात्री को हवाई टिकट देने की योजना की घोषणा की गयी? – राजधानी एक्सप्रेस
  26. जिन्ना की एकमात्र संतान का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया – दीना वाडिया
  27. केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे के अनुसार मोबाइल नंबर को इस तिथि तक आधार से लिंक कराना जरुरी किया गया – 06 फरवरी 2018
  28. पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने 01 नवम्बर 2017 को निजी क्षेत्र के अंशधारकों हेतु अधिकत उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर जितने वर्ष कर दी- 65 वर्ष
  29. एसोचैम और ईवाई के संयुक्त अध्ययन में सामने आया है कि विश्व के कुल कुपोषित बच्चों की संख्या का जितना फीसदी केवल भारत में है- पचास फीसदी
  30. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स में भारत जितने स्थान पर है- 108वें
  31. नैसकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जिस देश में 1000 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं जिसके बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक स्टार्टअप वाला देश बन गया है- भारत
  32. फोर्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में पहली बार जिस देश की प्रथम महिला (मेलानिया ट्रंप) को शामिल नहीं किया गया है- अमेरिका
  33. साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने देश का सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2017 हेतु जिस लेखिका का चयन किया गया- कृष्णा सोबती
  34. ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद पर जिसे नियुक्त किया- जेरोम पावेल
  35. वह संस्था जिसने हाल ही में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि पत्राचार पाठ्यक्रमों के माध्यम से टेक्निकल एजुकेशन प्रदान नहीं की जा सकती- सर्वोच्च अदालत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon