Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2017

Indian History In Hindi

Indian History In Hindi,,Maurya Kal


1. तैमूर का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ था? – महमूद शाह
2. अंग्रेजों ने हुगली में 1651 में अपनी प्रथम कोठी किसकी अनुमति से बनाई थी? – शाहशुजा
3. किसके विरुद्ध अंग्रेजों ने अवध को मध्यस्थ राज्य (Buffer State) के रूप में रखा था? – मराठों
4. किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म की हीनयान और महायान शाखाओं का उदय हुआ? – चौथी बौद्ध संगीति में
5. किस मुख्य उद्देश्य से अशोक ने अपनी प्रजा में 'धम्म' का प्रचार किया था? – बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु
6. शेरशाह सूरी अपने किस कार्य के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है? – प्रशासनिक सुधार
7. विजय नगर के राज दरबार में आने वाला विख्यात मुस्लिम यात्री कौन था? – अब्दुर रज्जाक
8. मुगल सम्राटों में चित्रकला का पारखी कौन था? – जहाँगीर
9. मौर्य साम्राज्य के अन्त के बाद किस वंश का उद्भव हुआ? – शुंग वंश
10. भारत में यूरोपीय व्यापारियों के आगमन की सही क्रम है– पुर्तगाली, डच, अंग्रेज और फ्रांसीसी
11. शुंग राजवंश का संस्थापक कौन था? – पुष्यमित्र शुंग
12. किस स्थान के उत्खनन में ताँबे की मुहरें प्राप्त हुई थीं?– हड़प्पा
13. 'अकबर ऑफ कश्मीर' किसे कहा जाता है? – जैनुल आबेदीन (Zainual Abedin)
14. दिल्ली के किस सुल्तान के कृषि के लिए एक अलग विभाग बनाया तथा 'फसलों का चक्रण' (Rotation of Crops) करने की योजना बनाई? – मोहम्मद बिन तुगलक
15. कौनसी सभ्यता सिन्धु घाटी सभ्यता के समकालीन मानी जाती है? – मेसोपोटामिया
16. महात्मा बुद्ध का जन्म, निर्वाण और ज्ञान प्राप्ति किस तिथि को हुआ? – वैशाख पूर्णिमा
17. कौटिल्य ने किस भाषा में अर्थशास्त्र की रचना की थी? – संस्कृत
18. अशोक कालीन अभिलेखों को पढ़ने में सर्वप्रथम सफलता किसे मिली? – जेम्स प्रिंसेप को
19. दिल्ली के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम सिंचाई पर कर लगाया? – फिरोज तुगलक
20. 'इस्तमरारी बन्दोवस्त' (Permanent Settlement) किसके शासनकाल में प्रारम्भ किया गया है? – लॉर्ड कार्नवालिस के शासनकाल में
21. 1833 के चार्टर एक्ट के अनुसार बंगाल का गवर्नर जनरल अब भारत का गवर्नर जनरल हो गया। इस प्रकार भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बना – लॉर्ड विलियम बैंटिंक
22. किसके शासनकाल में मुगलों तथा मेवाड़ के राजा के बीच 'चित्तौड़ की सन्धि' हस्ता​क्षरित हुई? 
– जहाँगीर के शासनकाल में
23. 'मुत्तखब–उत–तवारीख' नामक पुस्तक किसने लिखी है? – अब्दुल कादिर बदायूँनी
24. अकबर के दरबार में एक विख्यात हिन्दी कवि कौन थे? – अब्दुर्रहीम
25. कुत्ते तथा मनुष्ये के एक साथ कंकाल किस ऐतिहासिक स्थान से प्राप्त हुए हैं? – बुर्जहोम (Burzhom) से
26. अनेकतावाद (Anekatavad) किस धर्म के सिद्धान्त तथा मनोविज्ञा​न (Theory and Philosophy) का मुख्य केन्द्र है? – जैनधर्म
27. मंगोलों ने सबसे पहले किसके शासन में भारत में आक्रमण किया था? – इल्तुतमिश
28. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम एक वस्त्र निर्माणशाला स्थापित की थी? – मोहम्मद बिन तुगलक
29. दिल्ली के किस सुल्तान ने स्वंय को दूसरा सिकन्दर (सिकन्दर–इ–सानी) कहा? – अलाउद्दीन खिलजी
30.. 'शेख–उल–हिन्द' (Shaikh-ul-Hind) की पदवी किसको दी गई थी? – ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती


  1. सबसे प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है— मौर्य वंश 
  2. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की— चंद्रगुप्त मौर्य 
  3. मौर्य वंश की स्थापना कब की गई— 322 ई. पू. 
  4. कौटिल्य/चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था— चंद्रगुप्त मौर्य का 
  5. चाणक्य का दूसरा नाम क्या था— विष्णु गुप्त 
  6. चंदगुप्त के शासन विस्तार में सबसे अधिक मदद किसने की— चाणक्य ने 
  7. किसकी तुलना मैकियावेली के ‘प्रिंस’ से की जाती है— कौटिल्य का अर्थशास्त्र 
  8. किस शासक ने सिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई की हत्या की थी— अशोक 
  9. सम्राट अशोक की उस पत्नी का नाम क्या था जिसने उसे प्रभावित किया था— कारुवाकी 
  10. अशोक ने सभी शिलालेखों में एक रुपया से किस प्राकृत का प्रयोग किया था— मागधी 
  11. बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा था— तक्षशिला 
  12. किस सम्राट का नाम ‘देवान प्रियादर्शी’ था— सम्राट अशोक 
  13. किस राजा ने कलिंग के युद्ध में नरसंहार को देखकर बौद्ध धर्म अपना लिया था— अशोक ने 
  14. कलिंग का युद्ध कब हुआ— 261 ई. पू. 
  15. प्राचीन भारत का कौन-सा शासक था जिसने अपने अंतिम दिनों में जैनधर्म को अपना लिया था— चंद्रगुप्त मौर्य 
  16. मौर्य साम्राज्य में कौन-सी मुद्रा प्रचलित थी— पण 
  17. अशोक का उत्तराधिकारी कौन था— कुणाल 
  18. अर्थशास्त्र का लेखक किसके समकालीन था— चंद्रगुप्त मौर्य 
  19. मौर्य काल में शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र कौन-सा था— तक्षशिला 
  20. यूनान के शासक सेल्यूकस ने अपने राजदूत मेगास्थनीज को किसके राज दरबार में भारत भेजा— चंद्रगुप्त मौर्य 
  21. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया— 305 ई. पू. 
  22. मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम है— इंडिका 
  23. किसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के विशिष्ट रूप का वर्णन हुआ है— विशाखदत्त के ग्रंथ में 
  24. ‘मुद्राराक्षस’ के लेखक कौन है— विशाखदत्त 
  25. किस स्त्रोत में पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन है— इंडिका 
  26. अशोक के शिलालेखों में कौन-सी भाषा थी— पाकृत 
  27. किस मौर्य राजा ने दक्कन पर विजय प्राप्त की थी— कुणाल ने 
  28. मेगास्थनीज द्वारा अपनी पुस्तक में समाज को कितने भागों में बाँटा गया था— पाँच 
  29. अर्थशास्त्र’ किसके संबंधित है— राजनीतिक नीतियों से 
  30. किस शासक ने पाटलिपुत्र को अपनी राजधानी बनाया— चंद्रगुप्त मौर्य ने 
  31. पाटलिपुत्र में चंद्रगुप्त का महल किसका बना था— लकड़ी का 
  32. किस अभिलेख से यह सिद्ध होता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था— रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख 
  33. सर्वप्रथम भारतीय साम्राज्य किसने स्थापित किया— चंद्रगुप्त मौर्य ने 
  34. किस स्तंभ में अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है— भाब्रू स्तंभ 
  35. उत्तराखंड में अशोक का शिलालेख कहाँ स्थित है— कालसी में 
  36. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था— जेम्स प्रिंसेप 
  37. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन किया शिलालेख में है— 13वें शिलालेख में (XIII) 
  38. कौन-सा शासक जनता के संपर्क में रहता था— अशोक 
  39. किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘वृषल’ शब्द का प्रयोग किया गया है— मुद्राराक्षस 
  40. किस राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम का उल्लेख मिलता है— मास्की 
  41. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की— अशोक 
  42. किस ग्रंथ में शुद्रों के लिए ‘आर्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है— अर्थशास्त्र में 
  43. किसने पाटलिपुत्र को ‘पोलिब्रोथा’ कहा था— मेगास्थनीज ने 
  44. मौर्य काल में ‘एग्रनोमाई’ किसको कहा जाता था— सड़क निर्माण अधिकारी को 
  45. अशोक के बारे में जानने के लिए महत्पूर्ण स्त्रोत क्या है— शिलालेख 
  46. ‘भारतीय लिखने की कला नहीं जानते हैं’ यह किसने कहा था— मेगास्थनीज ने 
  47. बिंदुसार की मृत्यु के समय अशोक एक प्रांत का गवर्नर था, वह प्रांत कौन-सा था— उज्जैन 
  48. किसने अपने पुत्र व पुत्री को बौद्ध धर्म के प्रचार व प्रसार हेतु श्रीलंका भेजा— अशोक ने 
  49. कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र कितने अभिकरणों में विभाजित है— 15 
  50. अशोक का अभिलेख भारत के अलावा किस अन्य स्थान पर भी पाया गया है— अफगानिस्तान 
  51. किस शिलालेख में अशोक ने घोषणा की, ‘‘सभी मनुष्य मेरे बच्चे है’’— प्रथम पृथक शिलालेख में 
  52. किस स्थान से अशोक के शिलालेख के लिए पत्थर लिया जाता था— चुनार से 
  53. किस महीने में मौर्यों का राजकोषीय वर्ष आरंभ होता था— आषाढ़ (जुलाई)
  54. किस जैन ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है— परिशिष्ट पर्व में 
  55. चंद्रगुप्त मौर्य का संघर्ष किस यूनानी शासक से हुआ— सेल्यूकस से 
  56. एरियन ने चंद्रगुप्त मौर्य को क्या नाम दिया— सैंड्रोकोट्स 
  57. किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘कुलहीन’ शब्द का प्रयोग हुआ— मुद्राराक्षस 
  58. किस ग्रंथ में दक्षिणी भारत के आक्रमणों का पता चलता है— तमिल ग्रंथ ‘अहनानूर’ 
  59. चंद्रगुप्त मौर्य का निधन कब हुआ— 297 ई. पू. 
  60. चाणक्य किस विश्वविद्यालय में शिक्षक थे— तक्षशिला विश्वविद्यालय में 
  61. चंद्रगुप्त के बाद किसने शासन प्राप्त किया— बिंदुसार ने 
  62. बिंदुसार किस संप्रदाय का अनुयायी था— आजीवक संप्रदाय 
  63. किस विद्धान ने बिंदुसार को 16 राज्यों का विजेता बताया— तारानाथ ने 
  64. अशोक मगध की गद्दी पर कब बैठा— 269 ई. पू. 
  65. अशोक की माता का नाम क्या था— शुभद्रांगी 
  66. भारत में शिलालेख का प्रचलन सर्वप्रथम किसने किया— अशोक ने 
  67. अशोक के शिलालेखों की खोज कब हुई— 1750 ई. 
  68. अशोक के शिलालेख प्रथम बार कब पढ़े गए— 1837 में 
  69. अंतिम मौर्य सम्राट कौन था— बृहद्रथ 
  70. प्राचीन काल में कलिंग का महान शासक कौन था— खारवेल 
  71. किस अभिलेख में चंद्रगुप्त मौर्य व अशोक दोनों का उल्लेख मिलता है— महाक्षत्रप रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon