Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 26 नवंबर 2015

रोचक सामान्य ज्ञान प्रश्न

        रोचक सामान्य ज्ञान प्रश्न 


नल सरोवर बर्ड सेंट्यूरी कहाँ पर स्थित है । 
गुजरात ।
यूनाइटिड नेशन फ्लैग का रंग क्या है ।
नीला ।
यू. एन. यूनिवर्सिटी फॉर पीस कहाँ पर स्थित है ।
कॉस्टारिका ।
रूबल किस देश की मुद्रा है ।
यू. एन. की कौन सी एजेंसी बच्चों के लिए काम करती है 
यूनिसेफ ।
 इंडियन मिलिट्री अकेडमी कहाँ पर स्थित है ।
देहरादून । 
कमिस्ट्री का जनक किसे कहा जाता है ।
जबीर इब्न हय्यन । 
कार्बन डाई ऑक्साइड की खोज किसने की थी ।
जोज़फ़ ब्लैक ।
बैटरी की खोज किसने की थी ।
अलेजेंड्रा वोल्टा ।
10 कोणार्क का मंदिर किसने बनवाया था ।
नर्सिम्हा-I
11 विश्व का सबसे गरीब देश कौन सा है
भूटान ।
12 डब्ल्यू. टी. ओ. का मुख्यालय कहाँ स्थित है ।
जेनेवा में (स्वीज़रलेंड) ।
13 गीता रहस्य के रचयिता कौन हैं ।
बी. जी. तिलक ।
14 सोडियम मेटल को किस के अंदर रखा जाता है । 
किरोसीन ।







रोचक सामान्य ज्ञान प्रश्न

         रोचक सामान्य ज्ञान प्रश्न 

1 दुनिया का सबसे लम्बा नाम क्या है ।
Taumatawhakatangihangakoa: ये तोमाटा की पहाडियों का नाम है जो कि  305 मीटर ऊंची हैं, ये पहाडी परांगहाउ, न्यूजीलेंड में स्थित हैं
ऐसे शब्द जो सीधे या उल्टे दोनो तरफ से एक ही अर्थ निकालते हैं क्या कहलाते हैं । 
पैलीड्रोम: वो शब्द जो दोनो तरफ से पढे जा सकते हैं उनकी स्पेलिंग में कोई फर्क नही पडता। उदाहरण : राडार
 नीली व्हेल के दिल का वजन कितना होता है ।
600 किलोग्राम: व्हेल का वजन 170 टन होता है ।
गिनिज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पुस्तक क्या है । 
ये एक ऐसी पुस्तक है जो सबसे ज्यादा बिकती है इस में साल के सभी किर्तीमानों को दर्ज किया जाता है ।
दुनिया में सबसे ज्यादा आसमानी बिजली कहाँ पर गिरती है ।
अफ्रीका के कागो में: इस जगह पर साल भर बादल छाए रहते हैं ।
प्लेन की आवाज़ हमें प्लेन के जाने के बाद क्यों सुनाई देती है । 
क्योंकि प्रकाश की गति आवाज़ की गति से ज्यादा तेज होती है । 
 ट्रैफिक सिगनल की शुरुआत सबसे पहले किसने की थी । 
रेल्वे ने 
भारत में टी. वी पर सबसे पहले समाचार किसने पढे थे । 
प्रतिमापुरी ने । 
पेन ड्राइव का अविष्कार किसने किया था । 
अप्रैल 1999 में एम-सिस्टम नें ।
10 रॉकेट हमेशा पश्चिम से पूर्व की और ही क्यों छोडा जाता है ।
क्योंकि धरती पश्चिम से पूर्व की और घूमती है इस लिए जब रॉकेट को पूर्व की और छोडा जाता है तो उसका वेग धरती के वेग से जुड जाता है इस से उर्जा की बचत होती है और रॉकेट धरती के गुरूत्वाकर्षण को भी आसानी से पार कर लेता है । 
11  मनुष्य ने गहने पहनने कब शुरु किए ।
लगभग 75,000 साल पहले: उस समय गहने लकडी, हाथी दांत आदि के बने होते थे 7000 साल पहले मनुष्य ने सोने चांदी कि खोज कर ली थी और उस से गहने बनाना भी आरम्भ कर दिया था 
12 अंग्रेज़ अपने नाम के आगे लोर्ड क्यों लगाते हैं । 
लोर्ड एक समंति युग का शब्द है जिसका अर्थ स्वामी, प्रभु या मालिक होता है इंग्लेंड में ये एक सम्मान का शब्द है इसलिए अंग्रेज अपने नाम के आगे इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं । 
13 मनुष्य ने नाम रखना कब शुरू किया । 
इस के कोई साक्ष्य नही मिलतेपरंतु संभवत ही भाषा के विकास के साथ ही नाम रखने का चलन आरम्भ हो गया था । 
14 भारत का नाम इंडिया कैसे पडा ।
प्राचीन काल में भारत को सिंधु नदी के पास के इलाके के रूप में पहचानते थे वे सिंधु को इंडस नाम से पुकारते थे इसी शब्द से इंडिया नाम अस्तित्व में आया । 
15 दुनिया का सबसे बडा रेल्वे स्टेशन कौन सा है । 
ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (न्यूयार्क): इसमें 44 प्लेटफार्म और 67 ट्रैक हैं ।






बुधवार, 18 नवंबर 2015

Language, script and grammar



हिन्दी वर्णमाला
स्वर :-  अं अः
व्यंजन :-


 




क्ष त्र ज्ञ
भाषा,लिपि और व्याकरण
भाषा
मनुष्य ,अपने भावों तथा विचारों को दो प्रकार ,से प्रकट करता है-
.बोलकर (मौखिक )
. लिखकर (लिखित)

.मौखिक भाषा :- मौखिक भाषा में मनुष्य अपने विचारों या मनोभावों को बोलकर प्रकट करते है।
.लिखित भाषा:-भाषा के लिखित रूप में लिखकर या पढ़कर विचारों एवं मनोभावों का आदान-प्रदान किया जाता है।


लिपि:-
 लिपि का शाब्दिक अर्थ होता है -लिखित या चित्रित करना ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है,वही लिपि कहलाती है। 
प्रत्येक भाषा की अपनी -अलग लिपि होती है। हिन्दी की लिपि देवनागरी है। हिन्दी के अलावा -संस्कृत ,मराठी,कोंकणी,नेपाली आदि भाषाएँ भी देवनागरी में लिखी जाती है।


व्याकरण :-
 व्याकरण वह विधा है,जिसके द्वारा किसी भाषा का शुद्ध बोलना या लिखना जाना जाता है। व्याकरण भाषा की व्यवस्था को बनाये रखने का काम करते है। 
व्याकरण भाषा के शुद्ध एवं अशुद्ध प्रयोगों पर ध्यान देता है। इस प्रकार ,हम कह सकते है कि प्रत्येक भाषा के अपने नियम होते है,उस भाषा का व्याकरण भाषा को शुद्ध लिखना बोलना सिखाता है। व्याकरण के तीन मुख्य विभाग होते है :-
.वर्ण -विचार :- इसमे वर्णों के उच्चारण ,रूप ,आकार,भेद,आदि के सम्बन्ध में अध्ययन होता है।
.शब्द -विचार :- इसमे शब्दों के भेद ,रूप,प्रयोगों तथा उत्पत्ति का अध्ययन किया जाता है।
.वाक्य -विचार:- इसमे वाक्य निर्माण ,उनके प्रकार,उनके भेद,गठन,प्रयोग, विग्रह आदि पर विचार किया जाता है।


हिन्दी संज्ञा

परिभाषा - संज्ञा का शाब्दिक अर्थ होता है : नाम। किसी व्यक्ति,वस्तु,स्थान तथा भाव के नाम को संज्ञा कहा जाता है अर्थात किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि तथा नाम के गुण, धर्म, स्वभाव का बोध कराने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं। जैसे - श्याम, आम, मिठास, हाथी आदि।


संज्ञा के प्रकार :-

.व्यक्तिवाचक संज्ञा
.जातिवाचक संज्ञा
.भाववाचक संज्ञा
.समूहवाचक संज्ञा
.द्रव्यवाचक संज्ञा 


मुख्य रूप से संज्ञा तीन प्रकार की होती है' - 

1.    व्यक्तिवाचक संज्ञा।
2.    जातिवाचक संज्ञा।
3.    भाववाचक संज्ञा।


.व्यक्तिवाचक संज्ञा:- जिस शब्द से किसी एक विशेष व्यक्ति,वस्तु या स्थान आदि का बोध होता है, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है। राम
.जातिवाचक संज्ञा :- जिस शब्द से एक ही जाति के अनेक प्राणियो या वस्तुओं का बोध हो ,उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है। जैसे - कलम
.भाववाचक संज्ञा :- जिस संज्ञा शब्द से किसी के गुण,दोष,दशा ,स्वभाव ,भाव आदि का बोध होता हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते है। जैसे -ईमानदारी
.समूहवाचक संज्ञा :- जो संज्ञा शब्द किसी समूह या समुदाय का बोध कराते है, उसे समूहवाचक संज्ञा कहते है जैसे -भीड़
.द्रव्यवाचक संज्ञा :- जो संज्ञा शब्द ,किसी द्रव्य ,पदार्थ या धातु आदि का बोध कराते है, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है। जैसे -,दूध ,पानी आदि।

हिन्दी समास

समास :- जब दो या दो से अधिक पद बीच की विभक्ति को छोड़कर मिलते है,तो पदों के इस मेल को समासकहते है। 
समास के मुख्य सात भेद है :-

.द्वन्द समास .द्विगु समास .तत्पुरुष समास .कर्मधारय समास .बहुव्रीहि समास .अव्ययीभाव समास .नत्र समास

.द्वंद समास :- इस समास में दोनों पद प्रधान होते है,लेकिन दोनों के बीच 'और' शब्द का लोप होता है।
राम-सीता
सीता-राम
 हार-जीत
पाप-पुण्य 
वेद-पुराण
लेन-देन

.द्विगु समास :- जिस समास में पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है,उसे द्विगु समास कहते है। जैसे - त्रिभुवन ,त्रिफला ,चौमासा ,दशमुख

.तत्पुरुष समास :- जिस समास में उत्तर पद प्रधान होता है। इनके निर्माण में दो पदों के बीच कारक चिन्हों का लोप हो जाता है। जैसे - राजपुत्र -राजा का पुत्र इसमे पिछले पद का मुख्य अर्थ लिखा गया है। गुणहीन ,सिरदर्द ,आपबीती,रामभक्त

.कर्मधारय समास :- जो समास विशेषण -विशेश्य और उपमेय -उपमान से मिलकर बनते है,उन्हें कर्मधारय समास कहते है। जैसे -
नील कमल ....नीले रंग का कमल 
कृष्ण -सर्प ....काले रंग का सर्प 
भला मानुष ....भला मनुष्य 
.बहुव्रीहि समास :- जिस समास में शाब्दिक अर्थ को छोड़ कर अन्य विशेष का बोध होता है,उसे बहुव्रीहि समास कहते है। जैसे -
चंद्रशेखर ----चन्द्रमा है जिसके शिखर पर अर्थात शिव जी 
घनश्याम -घन के समान श्याम है जो -कृष्ण
 गजानन ----गज के समान आनन है जिसका अर्थात गणेश 
चक्रपाणि----चक्र है जिसके हाथ में अर्थात विष्णु या कृष्ण
चतुरानन ----चार आनन है जिसके अर्थात ब्रह्मा 
दशानन -दस मुहवाला -रावण
 नील कंठ ----नीला कंठ है जिसका अर्थात शिव जी |
.अव्ययीभाव समास :- जिस समास का प्रथम पद अव्यय हो,और उसी का अर्थ प्रधान हो,उसे अव्ययीभाव समास कहते है। 
आजीवन - जीवन-भर
यथासामर्थ्य - सामर्थ्य के अनुसार
यथाशक्ति - शक्ति के अनुसार
यथाविधि- विधि के अनुसार
यथाक्रम - क्रम के अनुसार
भरपेट- पेट भरकर
हररोज़ - रोज़-रोज़
हाथोंहाथ - हाथ ही हाथ में
रातोंरात - रात ही रात में
प्रतिदिन - प्रत्येक दिन
बेशक - शक के बिना
निडर - डर के बिना
निस्संदेह - संदेह के बिना
प्रतिवर्ष - हर वर्ष
.नत्र समास :- इसमे नही का बोध होता है। जैसे - अनपढ़,अनजान ,अज्ञान

 सरकारी नौकरी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें



 


 

Responsive ad

Amazon