Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 26 दिसंबर 2015

Indian Geography GK

Indian Geography GK


पृथ्वी की जिस गति के कारण – ‘ दिन एवं रात ' बनते है वह –




‘ होन्शु ‘ है –




स्थानीय पवनें जो अफ़्रीका में गिनी तट के लोगों को आद्र मौसम में राहत प्रदान करती है तथा जिसे ‘ डोक्टर वायु ‘ भी कहा जाता है-    

वह भारतीय नदी जिसका उदभव – त्रंबकय ग़ांव (नासिक) से होता तथा वैनगंगा एवं पैनगंगा आदि सहायक नदियों वाली 1465 किमी.  लम्बी नदी है –




लिंगनुपात से तात्पर्य है -




ऐसा ग्रह जिसका कोई उपग्रह नहीं है –




भारत का एकमात्र तटवर्ती लोहा इस्पात संयंत्र कहाँ स्थित है-





निम्न में से कौन-सा मानव निर्मित धान्य है-




बड़ोदरा, सूरत और राजकोट किस राज्य के प्रमुख सूती वस्त्र उद्योग के केन्द्र हैं-




 General Knowledge Question Answer

धीमी गति से चक्राकार घूमते गैस के बादल को क्या कहते हैं-

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स 

General Knowledge Question Answer
  1. 18 अप्रैल 2015 में हरिशंकर ब्रह्मा के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात् भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी बने ।
  2. ब्रिक्स नव विकास बैंक ( NDB ) के पहले अध्यक्ष पद के लिए के.वी. कामथ को चुना गया । उनका कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा।
  3. ब्रिक्स समूह के सदस्य देश - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका है।
  4. श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी कुमार संगकारा को दूसरी बार ब्रिटेन की पत्रिका विजडेन ( क्रिकेट की बाइबिल ) ने 2014 का वर्ष का लीडिंग क्रिकेटर से  सम्मानित किया। भारत के वीरेन्द्र सहवाग भी यह सम्मान दो बार प्राप्त कर चुके हैं।
  5. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने  10 मई 2015 को कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद के.वी थामस को लोक लेखा समिति ( PAC ) का अध्यक्ष नियुक्त किया ।
  6. लंदन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की मोम की प्रतिमा लगाई गई, वह ऐसी सातवीं बालीवुड हस्ती हैं जिसकी प्रतिमा इस संग्रहालय में लगाई गई।
  7. अमिताभ बच्चन केंद्र सरकार के हेपेटाइटिस - बी उन्मूलन अभियान के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए।
  8. 12 मई 2015 को पंजाब राज्य भारत सरकार के मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया।
  9. केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला एवं मुख्तार अब्बास नकवी ने वाराणसी में उस्ताद योजना की शुरुआत 14 मई  2015 में किया।
  10. USTAD - ( UPGRADING THE SKILLS AND TRAINING IN TRADITIONAL ART- KRAFT FOR DEVELOPMENT ) 
  11. विश्व व्यापार संगठन का 161 वां सदस्य सेशेल्स बना। इससे पहले 2013 में लाओस एवं ताजिकिस्तान तथा 2014 में यमन इसके सदस्य बने थे।
  12. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2014 - 15 में स्वच्छ भारत अभियान के क्रियान्वयन में गुजरात सभी राज्यों से आगे है।
  13. डाँ के. सतीश रेड्डी को 11 मई 2015 को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  14. राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने न्यायाधीश साइरेक जोसेफ को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष 11 मई 2015 को नियुक्त किया।
  15. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF ) के महानिदेशक का पद वरिष्ठ आई पी एस  अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने 1 मई 2015 को ग्रहण किया।
  16. श्री गुलशन राय को भारत के पहले साइबर सुरक्षा प्रमुख के रुप में नियुक्त किया गया।
  17. गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आई एन एस सरदार पटेल नौसैनिक पोत पोरबंदर स्थित नौसेना में शामिल किया गया।
  18. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ( DRDO ) द्वारा विकसित स्वदेशी सुपरसोनिक मिसाइल 'आकाश ' 5 मई 2015 को सेना में शामिल किया गया।
  19. मझगाँव डॅाकयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित स्कॅार्पियन पनडुब्बी ' कलावरी ' का उद्घाटन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने मुंबई में किया। फ्रांस के सहयोग से भारत में बनी यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी है, 2016 तक इसे सेना में शामिल किए जाने की संभावना है।
  20. बालीवुड के अभिनेता एवं फिल्मकार शशि कपूर को वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  21. मैनबुकर पुरस्कार हंगरी के लेखक करास्जाना होरकाई को उनकी कृति ' द मेलन्काली आँफ रेसिस्टेंस ' एवं ' सतनतैंगो ' के लिए दिया गया।
  22. यूनेस्को द्वारा प्रेस फ्रिडम पुरस्कार सीरियाई पत्रकार एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता माजेन डेरविश को देने की घोषणा 3 मई 2015 को की गई । डेरविश सीरिया के एक जेल में बंद है।
  23. लंदन की रॅायल ज्योग्राफिकल सोसायटी में आयोजित 'विटेले सम्मान' जिसे 'ग्रीन आँस्कर' कहा जाता है, भारत के डॉ. प्रोमोद पाटिल एवं डॉ. आनन्द कुमार को उनके द्वारा वन्य जीव संरक्षण पर किये गए काम के लिए दिया गया।
  24. GK Questions Answers,
  25. वशिष्ठ पत्रकार ओम थावनी को वर्ष 2014 का 24 वाँ बिहारी पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में दिया जाता है।
  26. पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान -ए-पाकिस्तान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दिया गया। यह सम्मान पाने वाले वह 18 वे विदेशी एवं तीसरे चीनी व्यक्ति है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (1990  में ) यह सम्मान पाने वाले एकमात्र भारतीय है।
  27. आई टी बी पी के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह को राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
  28. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा पुरस्कारों के नामों में परिवर्तन, राजीव गांधी राष्ट्रीय ज्ञान - विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार अब 'राजभाषा गौरव पुरस्कार ' एवं इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार अब ' राजभाषा कीर्ति पुरस्कार ' कर दिया गया है।
  29. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 मई 2015 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से जीवन ज्योति बीमा योजना ( PMJJBY ) की शुरुआत की।
  30. नेपाल में दिनांक 25 - 26  अप्रैल को आए भयंकर भूकंप में बचाव एवं राहत कार्य के लिए सेना द्वारा 'आँप्रेशन मैत्री ' संचालित किया गया था।
  31. 'आँप्रेशन राहत ' द्वारा संकटग्रस्त यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
  32. मध्यप्रदेश शासन के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा इसी वर्ष 2015 को प्रारंभ किए गए कवि प्रदीप राष्ट्रीय सम्मान प्रसिद्ध गीतकार गोपालदास नीरज को 24 मार्च 2015 को  दिया गया।
  33. भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन संघ ( WTA ) द्वारा जारी रैंकिंग सूची में पहला स्थान प्राप्त करने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई है। इससे पहले भारत के केवल प्रकाश पादुकोण ने ही पुरुष वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है।
  34. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी विश्व टेनिस महासंघ द्वारा जारी एटीपी रैंकिंग में महिला युगल श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
  35. भारत की गीता फोगट ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2015 में महिलाओं की 58 किग्रा वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता।

क्रिकेट विश्व कप 2015

क्रिकेट विश्व कप 2015


क्रिकेट की सबसे संस्था आईसीसी (International Cricket Council -ICC) द्वारा हर चार साल में एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जाता है जो हर बार अलग अलग देशों में सम्पन्न किया जाता है। इस बार का 11 वा विश्व कप 2015 आस्ट्रेलिया महाद्वीप में आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में फरवरी- मार्च 2015 को सम्पन्न हुआ ।

इस विश्व कप का पहला मैच 14 फरवरी 2015 को न्यूजीलैंड एवं श्रीलंका के बीच खेला गया था  तथा फाइनल मैच 29 मार्च 2015 को आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड के बीच में हुआ जिसमें आस्ट्रेलिया ने विजय प्राप्त कर पाँचवी बार विश्व कप अपने नाम किया। आस्ट्रेलिया इससे पहले 1987, 1999, 2003 एवं 2007 में भी एक दिवसीय विश्व कप जीत चुका है। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी, न्यूजीलैंड की टीम ने अपने सभी मैचों को जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया था। 
टीमें
इस क्रिकेट विश्व कप में 14 टीमों ने हिस्सा लिया था - भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान,बांग्लादेश,न्यूजीलैंड,इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, आयरलैंड, स्काटलैंड, एवं संयुक्त अरब अमीरात ।

भारत का प्रदर्शन 
भारत की टीम भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक अजेय रही परंतु भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इस विश्व कप के पूरे टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक रन शिखर धवन ने उन्होंने 8 मैचों में 412 रन बनाए एवं भारत के सबसे सफल गेंदबाज उमेश यादव एवं मोहम्मद शमी रहे उन्होंने क्रमशः 18 एवं 17 विकेट लिए।
विश्व कप फाइनल
29 मार्च 2015 को खेला गया फाइनल मुकाबले मे न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडंन मैक्कुलम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45 ओवर 183 रन ही बना सकी, जिसमें सर्वाधिक रनों का योगदान ग्रांट इलियट ने दिया उन्होंने 83 रन बनाए। न्यूजीलैंड के 183 रनों के जबाब मे आस्ट्रेलिया की टीम ने 33.3 ओवर मे तीन विकेट खोकर 186 रन बना लिए। इस मे आस्ट्रेलिया की तरफ से फॅाकनर एवं जानसन ने तीन तीन विकेट लिए तथा कप्तान माइकल क्लार्क 74 रनों का योगदान दिया । फाइनल मैच में जेम्स फॅाक्नर को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
मैन ऑफ दी सीरीज - मिशेल स्टार्क ( 22 विकेट )
सर्वोत्तम बल्लेबाज - मार्टिन गुप्टिल NZ ( 9 मैच 547 रन )
सर्वाधिक शतक - कुमार संगकारा SL ( 4 )
सर्वाधिक छक्के - क्रिस गेल WI ( 26 )
सर्वाधिक चौकें - मार्टिन गुप्टिल ( 59 )
सर्वोच्च टीम स्कोर - आस्ट्रेलिया ( 417 वि. अफगानिस्तान )
न्यूनतम टीम स्कोर - संयुक्त अरब अमीरात (102 वि. भारत)
सबसे तेज शतक - ग्लेन मैक्सवेल AUS ( 100 रन 51 गेंद )
सबसे तेज अर्थशतक - ब्रेंडन मैकुलम NZ ( 50 रन 18 गेद )
सबसे तेज दोहरा शतक - क्रिस गेल WI ( 200 रन 138 गेंद )
 इस विश्व कप मे सर्वाधिक रनों की साझेदारी का रिकार्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल तथा मार्लोन सैमुअलस के  नाम है दोनों ने 372 रनों की साझेदारी की।
इस विश्व कप में दो दोहरे शतक लगे पहले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे तेज दोहरा शतक जिम्बाब्वे खिलाफ मात्र 138 गेंद में 217 बनाए। दूसरा दोहरा शतक न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया उन्होंने 237 रन बनाए।
विश्व कप 2015 में दो हैट्रिक लगी जिसमें इंग्लैंड के स्टीवन फिन ने आस्ट्रेलिया के विरुद्ध बनाई तथा दक्षिण अफ्रीका के जे पी डुम्मिनी ने श्रीलंका के खिलाफ बनाई।
आगामी 12 वें विश्व कप का आयोजन 2019 में  होगा जिसकी मेजबानी इंग्लैंड एवं वेल्स संयुक्त रूप से करेंगे।

जनसंख्या के अनुसार विश्व के प्रमुख नगर

जनसंख्या के अनुसार विश्व के प्रमुख नगर


क्र.नगरजनसंख्या
1.टोक्यो, जापान3,71,26,000
2.जकार्ता, इण्डोनेशिया2,6,,63,000
3.सीओल, दक्षिण कोरिया2,25,47,000
4.दिल्ली, भारत2,2,,42,000
5.शंघाई, चीन2,08,60,000
6.मनीला, फिलीपींस2,07,67,000
7.कराची, पाकिस्तान2,07,11,000
8.न्यू यॉर्क, अमेरिका2,04,64,000
9.साओ पौलो, ब्राजील2,01,86,000
10.मैक्सिको सिटी, मैक्सिको1,94,63,000
11.काहिरा, मिस्र1,78,16,000
12.बीजिंग, चीन1,73,11,000
13.ओसाका, जापान1,70,11,000
14.मुम्बई, भारत1,69,10,000
15.गुआंगझाओ (Guangzhou), चीन1,68,27,000
16.मास्को, रूस1,55,12,000
17.लॉस एंजल्स, अमेरिका1,49,00,000
18.कोलकाता, भारत1,43,74,000
19.ढाका, बांग्लादेश1,40,00,000
20.ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटिना1,36,39,000

Responsive ad

Amazon