Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 26 मार्च 2017

Rajasthan GK in hindi, Rajasthan GK Questions and answer, Samanya Gyan / GK in Hindi,rpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan GK in hindi, Rajasthan GK Questions and answer, Samanya Gyan / GK in Hindi,rpsc.rajasthan.gov.in


1. अकबर ने जब 1567 में चित्तौड़ पर आक्रमण किया, उस समय मेवाड़ का महाराणा कौन था?
►-उदयसिंह
2. दिवेर के युद्ध (अक्टूबर 1582) के पश्चात् महाराणा प्रताप की नयी राजधानी थी?
►-चावण्ड (उदयपुर)
3. बीकानेर के रायसिंह ने दो मुगल बादशाहों की सेवा की, वे थे?
►-अकबर और जहाँगीर
4. राजस्थान में मुख्य टंगस्टन उत्पादक क्षेत्र हैं?
►-डेगाना
5. मण्डन किस दुर्ग का शिल्पी था?
►-कुम्भलगढ़
6. कालीबंगा सभ्यता को सर्वप्रथम प्रकाश में लाने का श्रेय दिया जा सकता है?
►-अमलानन्द घोष
7. जर्मनी द्वारा पोषित 'आपणी योजना' राजस्थान में कौन से जिलों में चल रही हैं?
►-चूरू-हनुमानगढ़
8. राजस्थान की आकृति कैसी है?
►-विषमकोण चतुर्भुज (पतंग)
9. प्रसिद्ध चौरासी खम्भों की छतरी कहां स्थित है?
►-बूंदी
10. जोधपुर के निकट ओसियां में मंदिरों का समूह जिनकी देन है, वह वंश है?
►-प्रतिहार
11. वह खनिज जो मिट्टी की क्षारीयता का उपचार करने में तथा स्वास्थ्य व निर्माण उद्योग क्षेत्र में काम आता है, वह अधिकांशत: पाया जाता है (जिप्सम)?
►- नागौर
12. कोशवद्र्धन किले का प्रचलित नाम है?
►-शेरगढ़ का किला (बाराँ)
13. डूंगरपुर स्थित नौलखा बावड़ी (1586) किसने बनवाई?
►-रानी प्रीमलदेवी
14. भील जनजाति के सामाजिक रिवाजों व अर्थव्यवस्था के लिए सर्वाधिक पंसद, पारिस्थितिक (इकोलॉजिकल) एवं परम्पराओं वाला वृक्ष है, वह है?
►-महुआ
15. मैंगनीज का सर्वाधिक उत्पादन जिस जिले में होता है, वह है?
►-बांसवाड़ा
16. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 79, 89 एवं 8 जहां मिलते हैं, वह स्थान है?
►-अजमेर
17. राजस्थान का वह जिला जिसका भौगोलिक एवं सामाजिक वातावरण/पर्यावरण तथा राजनैतिक सीमा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से मिलती है, वह है?
►-धौलपुर
18. राजस्थान/उत्तरी भारत का पहला डी.ए.पी. खाद प्रोजेक्ट कहाँ स्थापित होना प्रस्तावित है?
►-कपासन (चित्तौडग़ढ़)
19. सिलीकन सिटी, प्रथम सेजों (विशेष आर्थिक क्षेत्र) में से एक है, जो भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार से स्वीकृत हो चुकी है, स्थित है?
►-खुशखेड़ा (भिवाड़ी) में
20. माही बजाज सागर परियोजना संयुक्त उपक्रम है?
►-गुजरात व राजस्थान





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon