Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 25 मार्च 2018

Science GK In Hindi, Science GK Questions Answers

Science GK In Hindi, Science GK Questions Answers


1- जीन डी0एन0ए0 के बने होते हैं।
2- यदि पौधे को अंधेरे में उगाया जाय तो वह लम्बा हो जाता है क्योकि उसमें ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है।
3- ए0टी0पी0 का निर्माण माइटोकोण्ड्रिया में होता है।
4- राष्ट्रीय जैव उर्वरक विकास केन्द्र गाजियाबाद में स्थित है।
5- जन्तु कोशिका में सेल्यूलोज नही पाया जाता है।
6- अर्धसूत्रण के विभाजन के फलस्वरूप बनी संतति कोशिकाएं मातृकोशिकाओं से भिन्न होती है क्योकि अर्धसूत्री विभाजन क्रिया के दौरान जीन विनिमय होता है।
7- वेसोप्रेसिन मूत्र के सान्द्रण से सम्बधित है।
8- स्तनधारियों में मुख्य उत्सर्जी पदार्थ यूरिया होता है।
9- कॉपर-टी का कार्य ब्लास्टोसिस्ट के आरोपण को रोकना है।
10- मेढक के लारवा (टेडपोल) में गिल्स में की उपस्थिति इंगित करती है कि मेढक गिल्सयुक्त पूर्वजों से विकसित हुआ है।
11- एड्रिनल ग्रन्थि को आपातकालीन ग्रन्थि भी कहते है।
12- वनस्पति विज्ञान की वह शाखा जिसमें शैवालों का अध्ययन किया जाता है, फाइकोलॉजी कहलाती है।
13- फीताकृमि अनॉक्सी-श्वसन करता है।
14- अधिपादप (एपीफाइट) ऐसे पौधे है जो केवल आश्रय के लिए अन्य पौधे पर निर्भर करते है।
15- अदरक राइजोम है।
16- वृक्क जब काम करना बन्द कर देता है, तो मनुष्य के रूधिर में से डायलिसिस द्वारा विषाक्त तत्वों को पृथक किया जाता है।
17- अन्तःशोषण के कारण जल में रखने पर बीज फूल जाते है।
18- हमारी जीभ का वह भाग जो मीठा स्वाद बताता है वह अग्रभाग होता है।
19- पौधे नाइट्रोजन को नाइट्राइट के रूप में ग्रहण करते हैं।
20- फलीदार पादप कृषि में महत्वपूर्ण है क्योकि नाइट्रोजन स्थिर करने वाले जीवाणु का उनमें साहचर्य होता है।
21- हदय की धड़कन को नियन्त्रित करने के लिए पेसमेकर इस्तेमाल किया जाता है।
22- ऊतक संवर्धन के दो पाइलट संयन्त्रों की स्थापना नई दिल्ली व पुणे में की गई।
23- फॉस्फोरस डालने से पौधो के विकास मे सहायता मिलती है।
24- जीवन की उत्पत्ति जल में हुई थी |
25- जैव प्रौद्योगिकी विभाग विज्ञान एवं प्रौधोगिकी मन्त्रालय के अधीन है।
26- जब कोई व्यक्ति सांस लेता है तो ऑक्सीजन रूधिर में हीमोग्लोबिन से संयोग करती है।
27- मानव शरीर की संरचना का पता लगाने वाला पहला वैज्ञानिक एंड्रियास विसैलियम था।
28- मनुष्य में अवशेषी अंग कर्णपल्लव पेशियां हैं।
29- उत्परिवर्तन का सिद्धान्त डी व्रीज ने दिया था ।
30- मस्तिष्क का जो भाग बुद्वि कहलाता है, उसे वैज्ञानिक भाषा में सेरीब्रल हेमीस्फियर कहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon