Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 28 जनवरी 2018

Samanya Gyan,GK in Hindi, General Knowledge in Hindi,Important Gk

Samanya Gyan,GK in Hindi, General Knowledge in Hindi,Important Gk

1. सबसे कम विशिष्ट प्रतिरोध किस धातु का होता है?
उत्तर: चांदी का।
2. अकबर का वजीर कौन था?
उत्तर: बीरबल।
3. ‘द सर्किल ऑफ रीजन’ किसकी रचना है?
उत्तर: अमिताभ घोष की।
4. विश्व आर्थिक मंच का वार्षिक बैठक के लिए चर्चित ‘दावोस’ किस देश में स्थित है? (Very Important)
उत्तर: स्विट्जरलैंड।
5. इतिहास में चोल शासक किस प्रकार के प्रशासन के लिए प्रसिह् हैं?
उत्तर: ग्राम प्रशासन के लिए।
6. किस पशु के दूध में सबसे अधिक वसा पायी जाती है?
उत्तर: रेण्डियर के दूध में।
7. प्याज व लहसून में गंध किस तत्व की उपस्थिति के कारण होता है?
उत्तर: सल्फर की।
8. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में संपन्न होता है?
उत्तर: छोटी आंत में।
9. भारत के पहले पुलिस संग्रहालय की स्थापना कहां की गई है?
उत्तर: गाजियाबाद ; उ. प्र. में।
10. मृदा अपरदन को रोकने का क्या सबसे बड़ा उपाय है?
उत्तर: वनरोपण।
11. तनख्वाह के बदले दी जाने वाली भूमि क्या कहलाती थी?
उत्तर: जागीर भूमि।
12. संयुक्त प्रवर समिति में लोकसभा के कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर: 30
13. राजा राममोहन राय की समाधि कहां स्थित है?
उत्तर: ब्रिस्टल , इंगलैंड में।
14. ‘प्रोगैम्ड सेल डेथ का कोशिकीय एवं आण्विक नियंत्रण’ क्या कहलाता है?
उत्तर: एजिंग।
15. नेपानगर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: अखबारी कागज के लिए।
16. भारत में पाया जाने वाला लोहा मुख्यतः किस प्रकार का है?
उत्तर: हेमेटाइट।
17 “गोलन की पहाड़ियां” कहां स्थित है?
उत्तर: दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया में।
18. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर: राज्यपाल।
19 ‘‘पाप से डरो, पापी से नहीं’’- यह किसकी उक्ति है?
उत्तर: महात्मा गाँधी की।
20. भारत के किस प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पहुंचने हेतु बस से यात्रा की थी?
उत्तर: अटलबिहारी वाजपेयी।
21.प्रकाश संश्लेषण के दौरान पैदा होने वाली आक्सीजन का स्रोत क्या होता है?
उत्तर: जल।
22. प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर: जी. शंकर कुरूप को।
23. वित्त आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर: राष्ट्रपति।
24. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ को उनकी किस रचना के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर: ‘उर्वशी’ के लिए।
25. ‘गुलामगीरी’ की रचना किसने की?
उत्तर: ज्योतिबा फुले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon