Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 19 अक्तूबर 2017

Current Affairs GK, GK in Hindi

1. टाइम्स मैगजीन ने 'नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स' सूची 2017 जारी की, सूची में शामिल एकमात्र भारतीय दिल्ली की छात्र का क्या नाम है? – गुरमेहर कौर
2. ब्रिटिश वैज्ञानिकों की उस टीम में शामिल भारतीय वैज्ञानिक का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में ज़ीका, डेंगू तथा हेपेटाइटिस वायरस रोकथाम के लिए वैक्सीन बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की? – डॉक्टर मुमताज़ नैयर
3. किस राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने में विफल रहने पर साढ़े चार हजार से अधिक डॉक्‍टरों का पंजीकरण रद्द कर दिया? – महाराष्‍ट्र
4. द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सुरक्षित शहरों (2017) की सूची के मुताबिक, दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर कौन है? – टोक्यो
5. आजीविका संवर्द्धन के लिए दक्षता हासिल करने हेतु किस योजना की शुरुआत की गयी? – संकल्प योजना
6. सरकार द्वारा वों के विकास के लिए योजनाओं पर निगरानी के लिए बनाई गयी एप्प का क्या नाम है? – ग्राम संवाद एप्प
7. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु भारत और किस देश के मध्य एमओयू को मंजूरी प्रदान की? – बेलारूस
8. भारत के कितने राज्यों में बासमती चावल की खेती पर रोक लगाई गयी? – 22
9. रेलों की गति 200 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने हेतु भारतीय रेलवे ने किस देश के साथ प्रयोजन की संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए? – जर्मनी
10. सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया, जिसके तहत कितने साल से कम उम्र की पत्नीं के साथ शारीरिक संबंध बनाने को दुष्कर्म समझा जाएगा? – 18 वर्ष
11. दूरसंचार आयोग ने स्पेक्ट्रम के भुगतान की अवधि को मौजूदा 10 साल से बढ़ाकर कितने वर्ष करने को मंजूरी दी है? – 16
12. राष्ट्रपति ने किस एडमिरल (सेवानिवृत्त) को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया? – देवेन्द्र कुमार जोशी
13. केंद्र सरकार ने संगम पर नदी जैवविविधता पार्क विकसित करने हेतु मंजूरी प्रदान की, इस परियोजना को किस कार्यक्रम के तहत निर्मित किया जाएगा? – नमामि गंगे
14. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के मध्य प्रत्‍यर्पण संधि को मंजूरी प्रदान की? – लिथुआनिया
15. किसे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया? – अनुपम खेर
16. किसने हाल ही में पाकिस्तान नौसेना के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया? – एडमिरल जफर महमूद अब्बासी
17. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान किस देश में गये? – जिबूती
18. देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश भर में आयोजित किये जा रहे अभियान का क्या नाम है? – पर्यटन पर्व
19. अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स मैगजीन ने वर्ष 2017 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची जारी की है। फोर्ब्स की सूची में किस व्यवसायी की सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है? – मुकेश अंबानी
20. किस स्थान पर हाल ही में इसरो द्वारा शोध केंद्र स्थापित किये जाने की घोषणा की गयी? – गुवाहाटी
21. भारत में निर्धनता से छुटकारा पाने के लिए प्रधानमंत्री ने हाल ही में कौन सा अभियान शुरू किया? – गरीबी भारत छोड़ो अभियान
22. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के किस क्षेत्र में धरने-प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने के लिए आदेश जारी किया गया? – जंतर-मंतर
23. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक भारत की अक्षय ऊर्जा की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी? – 2022
24. स्किल इंडिया मिशन के तहत केंद्र सरकार ने कितने युवाओं को जापान भेजने की घोषणा की है? – 3 लाख
25. किस संस्था ने आईबीबीआई (सूचना उपयोगिता) (संशोधन) अधिनियम, 2017 अधिसूचित किया? – आईबीबीआई
26. 'फोर्ब्स' द्वारा जारी देश के शीर्ष 100 अमीरों की वार्षिक सूची में 7 महिलाओं को स्थान प्रदान किया गया है। इनमें किसको सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है? – सावित्री जिंदल
27. हाल ही में किस राज्य में ‘प्रधानमंत्री रसोई गैस पंचायत’ शुरू की गई है? – गुजरात
28. हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट में शामिल कुल 119 देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? – 100वा
29. सरकार ने बेंगलुरु स्थित किस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा (केआईए) को देश का पहला आधार आधारित एंट्री और बायोमीट्रिक बोर्डिंग सिस्टम वाला एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की? – केम्पेगोडा
30. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार किस प्रदेश में दिवाली पर पटाखे नहीं बिकेंगे? – दिल्ली-एनसीआर
31. किस राज्य सरकार ने पर्यटन सूची से ताजमहल को हटाया है? – उत्तर प्रदेश
32. किसे वर्ष 2017 के नोबल साहित्य पुरस्कार हेतु चयनित किया गया? – काजुओ इशीगुरो
33. किस देश में हाल ही में परमाणु उर्जा से चलने वाले जहाज का निर्माण किया गया है? – रूस
34. किस देश ने विशाल तितली के आकार का दुनिया का सबसे लंबा तैरता रास्ता बनाया है? – चीन
35. किस देश के तीन वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रॉसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है? – अमेरिका
36. कौन सा राज्य उच्च शिक्षा में कौशल विकास कार्यक्रम को शामिल करने वाला पहला राज्य बना? – राजस्थान
37. हाल ही में किस देश ने यूनेस्को की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया? – अमेरिका
38. पहला आसियान-भारत संगीत समारोह का आयोजन किस शहर में आयोजित हुआ है? – दिल्ली
39. किस देश में पहली बार ट्रांसजेंडर की शादी को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की गई? – नेपाल
40. उस सिख व्यक्ति का क्या नाम है जिसे हाल ही में कनाडा की तीसरी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी, का प्रमुख चुना गया? – जगमीत सिंह

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon