Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 12 अक्तूबर 2016

History GK Question Answer



1. पानीपथ का द्वितीय युद्ध कब और किसके बीच
लड़ा गया ?
.►-1556 ई. में अकबर और हेमू विकमादित्य के बीच ।
2. पानीपथ का द्वितीय युद्ध में किसकी जीत हुई ?
.►-अकबर
3. अकबर का जन्म कब और कहां हुआ ?
.►-सन् 1542 ई. में हुमायूं के प्रवास के दौरान अमरकोट में
राणा बीरसाल के महल में अकबर का जन्म हुआ ।
4. किसके संरक्षण में अकरब ने 1560 ई. तक शासन किया ?
.►-बैरम खां
5. सिंहासन पर बैठते ही अकबर ने कौन सा युद्ध लड़ा और जीता ?
.►-पानीपथ की दूसरी लड़ाई
6. अकबर ने कौन-सा कर समाप्त कर दिया ?
.►-जजिया
7. अकबर ने सबसे पहले समुद्र कहां देखा ?
.►-गुजरात विजय के दौरान
8. गुजरात विजय के दौरान अकबर किन विदेशियों से
मिला ?
.►-पुर्तगाली
9. हल्दीघाटी का प्रसिद्ध युद्ध कब और किसके बीच हुआ ?
.►-1576 ई. में अकबर के सेनापति राजा मानसिंह ने
महाराणा प्रताप को हराया ।
10. महाराणा प्रताप कहां का राजा था ?
.►-मेवाड़
11. अकबर ने आगरा के नजदीक किस नगर
की स्थापना की ?
.►-फतेहपुर सीकरी
12. फतेहपुर सीकरी में प्रवेश के लिए बनाये गए दरवाजे को किस नाम से जानते हैं ?
.►-बुलंद दरवाजा
13. बुलंद दरवाजा किस उपलक्ष्य में बनाया गया था ?
.►-अकबर द्वारा गुजरात जीतने पर
14. अकबर ने फतेहपुर सीकरी में धार्मिक परिचर्चाओं के लिए
क्या बनवाया था ?
.►-इबादतखाना
15. अकबर ने किस धर्म की स्थापना की ?
.►-तौहीद-ए-इलाही या दीन-ए-इलाही
16. दीन-ए-इलाही धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम औरअंतिम हिंदू कौन था ?
.►-बीरबल
17. बीरबल के अलावा किस दरबारी ने दीन-ए-
इलाही स्वीकार की ?
.►-फैजी
18. अकबर के दरबार में नवरत्न के नाम से प्रसिद्ध
व्यक्ति कौन-कौन थे ?
.►-बीरबर, मानसिंह, फैजी, टोडरमल, अब्दुर्रहीम
खानखाना, अबुल फजल, तानसेन, भगवान दास और
मुल्ला दो प्याजा ।
19. आइने अकबरी तथा अकबरनामा की रचना किसने की ?
.►-अबुल फजल
20. दहशाला व्यवस्था को लागू करने के लिए
किसकी नियुक्ति की गई ?
.►-करोरी (जिला अधिकारी)
21. अकबर ने शीरीकलम की उपाधि किसे दी ?
.►-अब्दुलसमद
22. जरीकलम की उपाधि से किसे नवाजा गया ?
.►-मुहम्मद हुसैन
23. अकबर ने महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से करवाया ?
.►-रम्जानामा
24. महाभारत का फारसी में रम्जानामा नाम से किसने
अनुवाद किया ?
.►-बदायूंनी नकीव खां
25. अकबर ने पंचतंत्र का फारसी में अनुवाद किस नाम से करवाया ?
.►-अनवर-ए-सुहैली
26. पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अनवर-ए-सुहैली किसने लिखी ?
.►-अबुल फजल
27. अकबर ने भू-राजस्व के लिए कौन सी पद्धति अपनाई ?
.►-दहसाला
28. मनसबदारी प्रथा किसने लागू की ?
.►-अकबर
29. अकबर की मृत्यु कब हुई ?
.►-1605 ई.
30. अकबर के मकबरे का निर्माण किस स्थान पर
किया गया ?
.►-जहांगीर ने आगरा के निकट सिकन्दरा में अकबर
का मकबरा बनवाया ।
31. अकबर के समकालीन कौन से सूफी संत थे ?
.►-शेख सलीम चिश्ती
32. बीरबल की मृत्यु कैसे हुई ?
.►-युसुफजाइयों के विद्रोह को दबाने में ।
33. अकबर के महत्वपूर्ण कार्य
.►- कार्य – वर्ष
दासप्रथा का अंत – 1562
तीर्थ यात्रा कर समाप्त – 1563
जजिया कर समाप्त – 1564
फतेहपुर सीकरी की स्थापना एवं
राजधानी आगरा का वहां स्तानांतरण – 1571
इबादतखाने की स्थापना – 1575
इबादतखाने में सभी धर्मो के लोगों को प्रवेश – 1578
मजहर की घोषणा – 1579
दीन-ए-इलाही की स्थापना – 1582
इलाही संवत् की शुरुआत – 1583
राजधानी लाहौर स्थानांतरित – 1585




सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon