Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 27 अगस्त 2016

GENERAL KNOWLEDGE FOR POLITICAL

Q.1) इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] का इस्तेमाल करने वाला पहला राज्य कौन था ?
- केरल (विधानसभा उपचुनाव, अप्रैल 1982 ई. में)


Q.2) इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन [Electronic Voting Machine] से पूरा चुनाव कराने वाला पहला राज्य कौन था ?
- गोवा [Goa]


Q.3) तारांकित प्रश्न [Starred Question] क्या है ?
- जिन सवालों को जवाब सदस्य तुरंत सदन में चाहता है उसे तारांकित प्रश्न [Starred Question] कहा जाता है।


Q.4) अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question] क्या है ?
जिन प्रश्नों का उत्तर सदस्य लिखित में चाहता है, तो उन्हें अतारांकित प्रश्न [Unstarred Question] कहा जाता है


Q5) स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] होता है ?
स्थगन प्रस्ताव [Adjournment Motion] किसी लोक महत्व [Public Interest] के मामले पर पेश किया जाता है जब ये स्वीकार [Accept] कर लिया जाता है तब लोक महत्व [Public Interest] के कार्य के लिये सदन का नियमित कार्य [Regular Work] रोक दिया जाता है। इस प्रस्ताव को पेश करने के लिए [Proposal to Introduce] न्यूनतम 50 सदस्यों की स्वीकृति [Acceptance] जरूरी है।






Q.6) धन विधेयक [Money Bill] है क्या ?
संसद में राजस्व [Revenue] एकत्र करने या अन्य प्रकार के धन संबंधित विधेयक को धन विधेयक [Money Bill] कहा जाता है। धन विधेयक केवल लोकसभा में ही पेश किया जाता है। धन विधेयक [Money Bill] को पुनः विचार के लिये राष्ट्रपति लौटा नहीं सकता है।


Q.7) विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] है, क्या ?
विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] में भारत की संचित निधि [Consolidated Funds] पर भारित व्यय की पूर्ति के लिये धन तथा सरकार के खर्च के लिये अनुदान की मांग शामिल होती है। भारत में संचित निधि [Consolidated Funds] में से कोई भी धन विनियोग विधेयक [Appropriation Bill] के अधीन ही निकाला जा सकता है।


Q.8) प्रश्नकाल [Question Hour] होता है ?
जब संसद [Parliament] की कार्यवाही शुरू होती है उसके शुरू के पहला घण्टा सामान्यतः प्रश्नकाल [Question Hour] कहलाता है।


Q.9) शून्यकाल [Zero Hour] होता है ?
- संसद [Parliament] के दोनों सदनों में प्रश्नकाल [Question Hour] के ठीक बाद के समय को शून्यकाल [Zero Hour] कहा जाता है। शून्यकाल [Zero Hour] का लोकसभा या राज्यसभा की प्रक्रिया तथा संचालन नियम में कोई उल्लेख नहीं है।


Q.10) सदन का स्थगन [Adjournment of the House] होता है ?
- स्थगन द्वारा सदन के कामकाज को विनिर्दिष्ट समय [Specified Time] के लिये स्थगित कर दिया जाता है।


Q.11) अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question] है ?
सदन में किसी सदन [Parliament] द्वारा अध्यक्ष की अनुमति से किसी विषय पर दिये गये जवाब का स्पष्टीकरण [Explanation] के लिये अनुपूरक प्रश्न [Supplementary Question] पूछने की अनुमति प्रदान करता है ।





Q.12) विघटन [Dissolution] होता है ?
केवल लोकसभा का ही विघटन हो सकता है। इससे लोकसभा भंग [Dissolve Parliament] हो जाती है।




Q.13) उच्च न्यायालयों [High Court] के न्यायाधीशों [Judge] को किसके समक्ष शपथ लेना पड़ता है ?
- राज्यपाल [Governor]


Q.14) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश [High Court Chief Justice] की नियुकित [Appointment] कौन करता है ?
सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] तथा उस राज्य के राज्यपाल [State Governor] से परामर्श लेकर भारत का राष्ट्रपति [President] इसकी नियुक्ति करता है।


Q.15) हाईकोर्ट [High Court] के उच्च न्यायाधीशों की नियुक्ति [Appointment] कौन करता है ?
- संबंधित राज्य [Related States] के मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] की सलाह लेकर इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।


Q.16) उच्च न्यायालय [हाईकोर्ट] के न्यायधीशों के रिटायरमेंटा [Retirement] की अधिकतम आयु सीमा कितनी होती है ?
- 65 वर्ष


Q.17) कदाचार [Misconduct] और असक्षमता [disability] के आधार पर हाईकोर्ट [High Court] के किसी जज को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
- महाभियोग प्रक्रिया [Impeachment process] (इस प्रक्रिया अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट [Supreme Court] के जज को भी हटाया जाता है)


Q.18) अविश्वास प्रस्ताव [No confidence Motion] क्या है?
यह प्रस्ताव लोकसभा [LokSabha] या विधानसभा [VidhanSabha] में विपक्षी दलों [Opposition] द्वारा लाया जाता है। दरअसल ये प्रस्ताव सत्तारूढ़ पार्टी [Ruling Party] या गठबंधन [Alliance] के बहुमत की परीक्षा होती है। अगर ये प्रस्ताव [Motion] पारित हो जाता है, तो मंत्रिपरिषद् [Council of Ministers] को इस्तीफा देना पड़ता है अर्थात् उसकी सरकार गिर [Government collapses] जाती है।


Q.19) पदेन [Ex-Officio] है, क्या ?
- पद धारण करने के कारण


Q.20) निषेधाधिकार [Veto Power] अर्थ क्या है ?
मुख्य कार्यपालिका [Chief Executive] द्वारा सोच- विचार के बाद किसी विधायी अधिनियम [Legislative Act] पर अपनी अस्वीकृति। ऐसा करने से अधिनियम कानून [Law Act] का रूप नहीं ले पाता है।






Q.21) निंदा प्रस्ताव [Censure Motion] है ?
सरकार की गलत नीतियों [Bad Polices] की आलोचना करने के लिये [To Criticism] संसद के किसी भी सदन में निंदा प्रस्ताव [Censure Motion] लाया जा सकता है।


Q.22) गुलेटिन [Guletin] शब्द है, क्या ?
वह संसदीय प्रक्रिया [Parliamentary Procedure] जिसमें सभी मांगों को जो नियत तिथि [Schedule Date] तक नहीं निपटाई गई हो बिना चर्चा [Discussion] के ही मतदान [Vote] के लिये रखा जाता है।


Q.23) सर्वोच्चय न्यायालय [High Court] के न्यायाधीश की क्या योग्यताएँ [Qualification] तय की गई है?
- वह भारत [Be a Citizen of India ] का नागरिक होना चाहिए।
- वह उच्च न्यायालय (HighCourt) अथवा दो या दो से अधिक न्यायालयों [Two or more courts] में लगातार कम से कम 05 वर्षो तक न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुका हो।
- या किसी उच्च न्यायालय [(हाईकोर्ट)] या न्यायालयों [Courts] में लगातार 10 वर्ष तक अधिवक्ता [Judge] रह चुका हो।
- या राष्ट्रपति [President] की दृष्टि में कानून का उच्च कोटि [High Degree of Law Knower] का ज्ञाता हो।


Q.24) क्या सर्वोच्च न्यायालय [Supreme Court] के न्यायाधीश सेवानिवृत्ति [Retired Judge] के बाद भारत के किसी भी न्यायालय या किसी भी अधिकारी के सामने वकालत [Advocacy] कर सकते हैं ?
- नहीं


Q.25) क्या, मुख्य न्यायाधीश [Chief Justice] दिल्ली के अलावे दूसरे किसी अन्य स्थान पर सर्वोच्च न्यायालय [Supreme Court] की बैठकें बुला सकता हैं ?
- हां (राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति पर)


Q.26) अब तक कहां-कहां सर्वोच्च न्यायालय [सुप्रीम कोर्ट] ने दिल्ली के अलावे बैठकें बुलाई हैं ?
- हैदराबाद [Hyderabad] एवं श्रीनगर [Srinagar]


Q.27) सर्वोच्च न्यायालय [सुप्रीम कोर्ट] का क्षेत्राधिकार [Jurisdiction] है ?
- प्रारंभिक क्षेत्राधिकार [Primary Jurisdiction]- भारतीय संविधान [Indian Constitution] के अनुच्छेद 131 के मुताबित केन्द्र तथा राज्यों [Center and States] या राज्यों के बीच विवादों [Disputes between States] का निदान निकालने का सर्वोच्च न्यायालय [Supreme Court] को प्रारंभिक अधिकार प्राप्त है। सर्वोच्च न्यायालय [सुप्रीम कोर्ट] उसी विवाद को निर्णय के लिये स्वीकार [Accept] करेगा जिसमें किसी तथ्य [Facts] या विधि [Laws] का प्रश्न शामिल है।

- अभिलेख न्यायालय [Court Records] - संविधान के अनुच्छेद 129, [Constitution, Article 129] सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय [Court Records] का स्थान प्रदान करता है। इसका मतलब यह है कि इस न्यायालय के निर्णय [Decision] सब जगह साक्षी [Witness] के रूप में स्वीकार किए जाएंगे और इसकी प्रामाणिकता [Authenticity] के विषय में प्रश्न नहीं किया जायेगा।


- मौलिक अधिकारों का रक्षक [Fundamental Rights Defender] - भारत के सुप्रीम कोर्ट नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक है। अनुच्छेक 32 [Article 32] इस बात की उसी जिम्मेदारी देता है।




Q.28) कदाचार [Misconduct] एवं सक्षमता [Competence] पाए जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त [Chief Election Commissioner] और आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया क्या है ?
- महाभियोग [Impeachment]






Q.29) चुनाव आयोग [Election Commission] के मुख्य कार्य कौन-कौन से हैं ?
- चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन [Delimitation of Constituencies]
- मतदाता सूचियों को तैयार करना [Preparation of Electoral Rolls]
- राजनीतिक दलों को मान्यता देना [The Recognition of Political Parties]
- राजनीतिक दलों को आरक्षित चुनाव चिन्ह देना [Parties to the Reserved Symbol]
- चुनाव करवाना [Elections]
- राजनीतिक दलों के लिए आचार संहिता तैयार करवाना [Code of Conduct for Political Parties to be ready]


Q.30) किसी भी पार्टी के लिये राष्ट्रीय दल [National Party] का दर्जा हासिल करने के लिये आश्वयक शर्ते [Important Rules] क्या हैं ?
- लोकसभा [LokSabha] या विधानसभा चुनाव [VidhanSabha Election] में किन्हीं चार अथवा अधिक राज्यों में कुल डाले गये वैध मतों का 6 प्रतिशत हासिल करना आवश्यक होगा। इसके अलावा किसी एक राज्य [State] अथवा राज्यों से विधानसभा [VidhanSabha] की कम से कम चार सीटें [Seats] जीतनी होगीं अथवा लोकसभा [LokSabha] में 2 प्रतिशत सीटे हो और ये कम से कम तीन राज्यों में प्राप्त की गई हो।



सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon