Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

सोमवार, 1 अगस्त 2016

GENERAL KNOWLEDGE FOR POLITICAL




1. ग्राम सभा के संदर्भ में निम्न कथनों में से कौनसा कथन असंगत हैं -
(अ)ग्राम सभा सांविधानिक संस्था है।
(ब) ग्राम पंचायत के सभी वयस्क व्यक्ति इसके सदस्य होते हैं।
(स) ग्राम सभा की कोरमपूर्ति इसके सदस्यों की कुल संख्या का 1/10 निर्धारित की गई है।
(द) ग्राम सभा की बैठकों की अध्यक्षता राजस्थान में सरपंच द्वारा की जाती है।

2.निम्नलिखित संस्थाओं में से असंगत संस्था कौनसी है?
(अ)वार्ड सभा (ब) नगर पंचायत
(स) जिला परिषद (द) नगर निगम

3.राज्य वित्त आयोग के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें?
(अ)यह सांविधानिक संस्था है।
(ब) इसका गठन प्रति 5 वर्ष की समाप्ति पर राज्यपाल द्वारा किया जाता है।
(स) वित्त और लेखों का विशेष ज्ञान रखने वाला व्यक्ति आयोग के अध्यक्ष रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
(द) स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति का पुनर्विलोकन करने वाला यह आयोग प्रकृति में अस्थायी है।

4.स्थानीय स्वशासन का अर्थ है?
(अ)प्रशासन की इकाइयों का विशिष्टीकरण
(ब) स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने तथा उनको क्रियान्वित करने की सत्ता
(स) स्थानीय प्रतिनिधियों का संसद में प्रभुत्व
(द) सरकारी कार्यक्रमों का संसद में प्रभुत्व

5.राजस्थान में नगरीय संस्थाओं के स्वरूप अधिसूचित क्षेत्र समिति को कब समाप्त किया गया।
(अ)1950 (ब) 1965
(स) 1993 (द) 2000

6.राजस्थान में पंचायत समिति में आरक्षित किए गए स्थानों के क्रम में कौनसा कथन असत्य है?
(अ)महिलाओं, पिछड़े वर्गों एवं अनुसूचित जातियों, जनजातियों के लिए स्थान आरक्षित है।
(ब) स्थानों का आरक्षण सामान्यतः चक्रानुक्रम पर
आधारित है।
(स) संविधान का अनुच्छेद-334 समाप्त होने पर अनुसूचित जाति/जनजाति का आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा।
(द) आरक्षण की व्यवस्था पूर्णतः स्थायी है।

7.राजस्थान में पंचायत समितियों की निधि किस खाते में संधारित की जाती है?
(अ)IM-खाता (ब) GPF-खाता
(स) PD- खाता (द) लोन खाता

8.धन विधेयक के संदर्भ में सत्य कथन छांटिए:-
1.किसी कर का अधिरोपण, उत्सादन, परिहार, परिवर्तन
2. भारत की संचित निधि या आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा।
3. भारत की आकस्मिक निधि में से धन का विनियोग
4. भारत सरकार द्वारा धन उधार लेने या कोई प्रत्याभूति देने
का विनियमन
(अ) 2, 3 और 4 (ब) 1, 2 और 3
(स) 1, 2, 3 और 4 (द) 1, 2 और 4

9.भारत की संचित निधि पर भारित व्ययों के संबंध में अद्योलिखित कथनों में से सत्य कथन छांटिए -
1.वे ऋण भार, जिनका दायित्व भारत सरकार पर है।
2. यह लेखाकार को या उसके संबंध में संदेय वेतन, भत्ते
और पेंशन
3. लोकसभा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के वेतन भत्ते
4. राष्ट्रपति की उपलब्धियां और भत्ते तथा उसके पद से संबंधित अन्य व्यय
5. उपराष्ट्रपति के वेतन भत्ते
(अ) 1, 2, 3 और 5 (ब) 1, 3 और 4
(स) 2, 3, 4 और 5 (द) 1, 2, 4 और 5

10.केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण के संबंध में निम्न में से सही क्या है?
1.केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण मूल संविधान द्वारा स्थापित सांविधानिक संस्था है।
2. इसके अध्यक्ष सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 65 वर्ष की उम्र तक (अध्यक्ष मामले में)तथा 62 वर्ष (सदस्यों के मामले में) जो भी पहले हो, होता है।
3. केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण सिविल प्रक्रिया संहिता-1908 की कानूनी प्रक्रियाओं से बाध्य नहीं है।
4. यह अभिकरण अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले लोक सेवकों की भर्ती सेवा संबंधी मामलों को देखता है।
(अ) 2, 3 औ 4 (ब) 1, 3 और 4
(स) 1, 2 और 3 (द) 1, 2, 3 और 4

11.निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:-
सूची -Iसूची-II
क. पंचायतों की संरचना 1. 243 I
ख. पंचायतों की शक्तियां 2. 243 D
ग. राज्य वित्त आयोग 3. 243 C
घ. पंचायतों में स्थानों का आरक्षण 4. 243 G
(अ) 4 1 2 3
(ब) 3 4 1 2
(स) 1 2 4 3
(द) 4 3 2 1

12.िनम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:-
सूची-I सूची-II
क.लोक सेवा आयोग सदस्यों की नियुक्ति 1. 317
ख. लोक सेवा आयोग सदस्य को पद से हटाना 2. 322
ग. लोक सेवा आयोग के व्यय 3. 321
घ. लोक सेवा आयोग के कार्यों का विस्तार
करने की शक्ति 4. 316
(अ) 4 1 2 3
(ब) 4 2 1 3
(स) 2 1 4 3
(द) 3 4 2 1
उत्तर : 1.ब, 2. अ, 3. स, 4. ब, 5. स, 6. द, 7. स, 8. द, 9. ब,10. अ, 11. ब, 12. अ






सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon