Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 2 जून 2016

GK Question and Answer



1. देश के स्वतन्त्र होने के पश्चात संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई? → 31 अक्टूबर 1947
2. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? → सच्चिदानन्द सिन्हा
3. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? → डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
4. संविधान निर्माण की दिशा में पहला कार्य ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ था 22 जनवरी 1947 को यह प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया?→ जवाहर लाल नेहरू
5. भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था?→ संविधान सभा द्वारा
6. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार, भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित्त है? → जनता
7. भारत के प्रथम सिख प्रधानमंत्री कौन है? → मनमोहन सिंह
8. प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? → मोरारजी देसाई
9. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है? → राष्ट्रपति
10. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की आख्या प्रदान की गयी है? → प्रस्तावना
11. केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? → एर्नाकुलम
12. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है? → विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
13. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गयी है? → 545
14. हरियाणा राज्य कब बना था? → 1 नवम्बर, 1966
15. दीवानी मामलों में संसद के सदस्यों को किस दौरान गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता? → संसद के सत्र के दौरान, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन पूर्व तक, संसद के सत्र आरम्भ होने के 40 दिन बाद तक
16. संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे? → श्यामा प्रसाद मुखर्जी
17. भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है? → भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
18. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? → लोकसभा के सदस्य
19. कौन उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी? → सुचेता कृपलानी
20. प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी? → 1874
21. भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं? → सरदार वल्लभ भाई पटेल
22. सबसे लम्बी अवधि तक एक ही विभाग का कार्यभार संभालने वाले केन्द्रीय मंत्री कौन थे? → राजकुमारी अमृत कौर
23. दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है? → मुम्बई उच्च न्यायालय
24. मूल संविधान में राज्यों को कितने प्रवर्गों में रखा गया? → 4
25. लोकसभा की सदस्यता के लिए उम्मीदवार को कितने वर्ष से कम नहीं होना चाहिए? → 25 वर्ष




सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


बुधवार, 1 जून 2016

European companies coming to India


European companies coming to India


भारत में यूरोपीय कंपनियां का आगमन व्यापार करने के उद्देश्य से हुआ लेकिन वह भारत की भव्यता से प्रभावित होकर धीरे धीरे घुसपैठ करने लगे और अपना साम्राज्य का विस्तार करने लगे। भारत में सबसे पहले पुर्तगाली नाविक वास्कोडिगामा ने 1498 ई. में कालीकट के तट पर पहुंच कर भारत और यूरोप के बीच समुद्री मार्ग की खोज की थी । भारत में यूरोपीय कंपनियों के आगमन का सही क्रम है -
पुर्तगाली
डज
अंग्रेज
डेनिश
फ्रांसीसी

पुर्तगाली -
भारत में पहला पुर्तगाली तथा पहला यूरोपीय यात्री वास्कोडिगामा 90 दिनों की यात्रा करके अब्दुल मनीक नामक गुजराती पथ - प्रदर्शक की सहायता से 17 मई 1498 ई. में भारत आया था। वह इस नय समुद्री मार्ग की खोज करके भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट बंदरगाह पर पहुंचा था जहां पर उसका स्वागत हिन्दू शासक जुमोरिन ने किया। वास्कोडिगामा को पहले से व्यापार कर रहे अरबों का के विरोध का सामना करना पड़ा और 1499 ई. में वापस लौट गया। वह जिस माल को लेकर गया था विशेषकर काली मिर्च वह उसकी पूरी यात्रा की कीमत के 60 गुना अधिक दामों पर बिका।
सन् 1505 फ्रांसिस्को डी - अल्मीडा भारत में पहला पुर्तगाली गवर्नर बनकर आया और 1509 ई. तक रहा। इसके बाद 1509 ई. में अल्फ्रांसो द अल्बुकर्क को भारत का गवर्नर नियुक्त किया गया जिसने पुर्तगाली साम्राज्य का विस्तार किया। अल्बुकर्क ने 1510 ई. में बीजापुर के शासक यूसुफ आदिल शाह से गोवा जीत लिया तथा उसे प्रमुख व्यापारिक केन्द्र बनाया। पुर्तगालियों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी कोचीन में 1503 ई. को खोलीं थी। 1538 ई. में निना-दा-कुन्हा गवर्नर बना उसने राजधानी को कोचीन से गोवा स्थानांतरित की । 1542 में मार्टिन अलफांसो डिसूजा गवर्नर बना तथा उसके साथ जेसुइट संत फ्रांसिस्को जेवियर भारत आया।
1961 ई. में ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स द्वितीय से पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन से विवाह हुआ जिसमें पुर्तगाली द्वारा बंबई अंग्रेजों को दहेज दे दिया गया। भारत में पुर्तगाली द्वारा मध्य अमेरिका से आलू , तम्बाकू , मकई लाया गया था भारत में जहाज निर्माण एवं प्रिटिंग प्रेस का सूत्रपात करने में भी पुर्तगालियो का योगदान रहा।

डच -
डचों का आगमन भारत में पुर्तगालियो के बाद हुआ। डच पहली बार भारत में 1596 में आये थे। 1602 ई. में डच संसद के आदेश अनुसार डच ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
डचों द्वारा भारत में पहली कोठी मसूलीपट्टनम में 1605 में स्थापित की गई। इनके अन्य कारखाने पुलिकट, सूरत, विमिलिपट्टनम, कारीकल, चिनसुरा, पटना, नागापट्टनम आदि जगहों पर भी थी। 17 वी शताब्दी में डच महत्वपूर्ण व्यापारिक शक्ति के रूप में रहा वह भारत से नील, शोरा, सूती वस्त्र, रेशम, अफीम आदि महत्वपूर्ण वस्तुओं का निर्यात करते थे।
18 वी शताब्दी में डच शक्ति अंग्रेजों के सामने कमजोर पड़ने लगी । अंग्रेजों एवं डच के बीच 1759 ई. में बेदरा का युद्ध हुआ जिसमें डच शक्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई 1795 तक अंग्रेजों ने उन्हें भारत से बाहर निकाल दिया।

अंग्रेज -
यूरोप से आने वाली सभी व्यापारिक कंपनियों में अंग्रेज सबसे अधिक प्रभावशाली थे। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम द्वारा 31 दिसंबर 1600 को ईस्ट इंडिया कम्पनी को अधिकार - पत्र प्रदान किया जिसके तहत वह 15 वर्षों तक भारत से व्यापार कर सकते थे।
1609 ई. में भारत में व्यापारिक कोठी खोलने के उद्देश्य से कैप्टन हॅाकिन्स मुगल बादशाह जहाँगीर के दरबार में गया था किन्तु प्रारंभ में उसे अनुमति नहीं मिली। स्पली का युद्ध में अंग्रेजों द्वारा पुर्तगाली को पराजित किये जाने पर जहाँगीर कारखाना लगाने के लिए राजी हो गया। 1615 ई. में जेम्स प्रथम ने सर टॅामस रो को अपना राजदूत बनाकर जहांगीर के दरबार में पहुंचाया । टॅामस रो का एकमात्र उद्देश्य था जहाँगीर से व्यापारिक संधि करना और विभिन्न भागों में व्यापारिक कोठी खोलना । अंग्रेजों द्वारा भारत में पहली कोठी ( फैक्ट्री ) सूरत में खोली गई थी एवं दक्षिण पश्चिम समुद्रतट पर पहली व्यापारिक कोठी 1611 को मसूलीपट्टनम में स्थापित की गई। पुर्तगालियो से दहेज में प्राप्त मुंबई को 1668 में चार्ल्स द्वितीय ने कम्पनी को 10 पौंड वार्षिक किराये पर दे दिया। 1698 ई. में सुतानती, कालीकट तथा गोविन्दपुर की जमींदारी अंग्रेजों ने 1200 रुपए में प्राप्त की जो बाद में विकसित होकर कलकत्ता के रुप में उभरें जिसे फोर्ट विलियम कहा गया। 1700 ई. में फोर्ट विलियम का पहला अध्यक्ष सर चार्ल्स आयर बना। 1715 ई. में जॅान सर्मन ने मुगल सम्राट फर्रुखसियर दरबार एक मिशन के साथ गया जिससे उसने यह फरमान प्राप्त किया कि 3000 रुपए वार्षिक किराया के बदले बंगाल में निशुल्क व्यापार कर सकते हैं।

डेनिस -
डेनमार्क की डेनिस ईस्ट इंडिया कम्पनी 1616 ई. में स्थापित हुई। यह कम्पनी भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने में असफल रही और अन्ततः 1845 तक अपनी सारी संपत्ति अंग्रेजों को बेच कर चले गये। डेनिसों ने 1620 ई. में त्रोंकोबार ( तमिलनाडु ) तथा 1676 ई. सेरामपुर ( बंगाल ) में अपनी कुछ फैक्टरी और बस्ती बसाईं थी जिसमें सेरामपुर प्रमुख थी।

फ्रांसीसी
फ्रांसीसी सम्राट लुई चौदहवें के मंत्री कोलबर्ट के प्रयासों से 1664 ई. में प्रथम फ्रेंच कम्पनी की स्थापना हुई इसे ' कम्पनें देस इण्डेस ओरियंटलेस ' कहा जाता था। 1668 ई. में फ्रैंको कैरो ने औरंगजेब से फरमान प्राप्त कर सूरत में पहला कारखाना खोला। फ्रांसीसी द्वारा दूसरी कोठी मसूलीपट्टनम में 1669 ई. में खोली गई। फ्रांसिस मार्टिन ने 1673 में वलिकोंडापुर के सूबेदार शेर खां से पुर्दुचरी गांव प्राप्त किया जिससे पांडिचेरी की नींव पड़ी। मार्टिन ने पांडिचेरी की स्थापना की थी और वह इसके पहले प्रमुख थे।
1674 ई. में बंगाल के सूबेदार शाइस्ता खां ने फ्रांसीसी को चंद्रनगर में कोठी निर्माण की अनुमति दी।
1742 के बाद डूप्ले का भारतीय राज्यों में हस्तक्षेप और फ्रांसीसी शक्तियों का विस्तार हुआ। जिसकी वजह से अंग्रेजों से उनका संघर्ष प्रारंभ हो गया इन दोनों शक्तियों के बीच तीन युद्ध हुए जो कर्नाटक युद्ध के नाम प्रसिद्ध हैं।
प्रथम कर्नाटक युद्ध 1746-48 ई. , द्वितीय कर्नाटक युद्ध 1749-54 ई. , तृतीय कर्नाटक युद्ध 1757-63 ई. ।


सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


Major ports in India






भारत में 12 बड़े तथा 185 से अधिक छोटे बंदरगाह है हम यह कुछ प्रमुख बंदरगाह के बारे में जानकारी दे रहे है ---
मुंबई बंदरगाह

यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो मुंबई में स्थित है। इसे भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
यह बंदरगाह अरब सागर में सालसेठ द्वीप के पास 200 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह अन्य बंदरगाहों की अपेक्षा अधिक विस्तृत है। इस बंदरगाह की क्षमता लगभग 200 टन से अधिक है। भारत का सर्वाधिक व्यापार इसी बंदरगाह से होता है। इस बंदरगाह में पेट्रोलियम, रसायन, रासायनिक खाद, नमक, मशीनें तथा कागज इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

न्हावाशेवा बंदरगाह

यह मुंबई बंदरगाह के निकट ही स्थित है इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए किया गया। न्हावाशेवा बंदरगाह देश सबसे आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त बंदरगाह है

कांडला बंदरगाह

यह गुजरात राज्य की कच्छ की खाड़ी में स्थित ज्वारीय बंदरगाह है। इसके निकट के राज्यों में खनिज तेल, सीमेंट, रसायन, सूती वस्त्र इत्यादि औद्योगो का विकास होने से इसका महत्व बढ़ गया है। इस बंदरगाह से भारी मात्रा में कपास, सूती वस्त्र, उर्वरक,कच्चा तेल, पोटास, फास्फेट, नमक आदि का निर्यात किया जाता है।

मर्मागोवा बंदरगाह

यह गोवा राज्य में अरब सागर के तट पर स्थित प्राकृतिक बंदरगाह हैं । गोवा का लौह अयस्क मैंगनीज, मछलियों, नारियल इसी बंदरगाह से निर्यात किया जाता है एवं उर्वरक,रसायन, काच के सामान आयत किए जाते हैं।

न्यू मंगलौर बंदरगाह

न्यू मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक राज्य के समुद्र तट पर स्थित है। यह देश के प्रमुख बड़े बंदरगाहों में एक है। इस बंदरगाह से कद्रमुख की खान से निकला लौह अयस्क निर्यात किया जाता है । अन्य निर्यातक वस्तुओं में कहवा, मैंगनीज,काजू, चाय, इमारती लकड़ी इत्यादि हैं एवं प्रमुख आयतित वस्तुओं में रासायनिक उर्वरक, लुग्धी, खाद्यान्न एवं सूत शामिल हैं।

कोच्चि बंदरगाह

यह केरल राज्य में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है जिसमें बड़े जहाज भी ठहर सकते हैं। कोच्चि बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट का सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह माना गया है। यहां से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में काजू, चाय, गर्म मसाला,इलायची, नारियल, मछली आदि शामिल हैं। इस बंदरगाह में गेहूं, सूत, पेट्रोल, धातु के सामान, कोयला इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।

कोलकाता बंदरगाह

यह पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के किनारे स्थित कृत्रिम बंदरगाह है। यह पूर्वी तट का सबसे बड़ा तथा भारत का दूसरा बड़ा बंदरगाह है। कोलकाता जी टी रोड के एक छोर पर स्थित है एवं यहाँ दक्षिण पूर्वी रेलवे का मुख्यालय है जिससे यह देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। इस बंदरगाह से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में जूट एवं उसके उत्पाद, चाय, चीनी, लौहा, अभ्रक, मशीनें, इंजीनियरिंग सामान इत्यादि हैं । यहा से सूत, कपास, रासायनिक पदार्थ, उर्वरक,पेट्रोल,रबर इत्यादि आयात किया जाता है।
कोलकाता बंदरगाह के दक्षिण में हल्दिया बंदरगाह को विकसित किया गया है ।

विशाखापत्तनम बंदरगाह

यह बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर आंध्र प्रदेश के महानगर विशाखापत्तनम में स्थित है । यह एक प्राकृतिक एवं गहरा बंदरगाह है। यह जहाजों का निर्माण एवं मरम्मत की जाती है। यह बंदरगाह अपने कार्यों की गुणवत्ता एवं उत्पादकता के लिए प्रसिद्ध है। इस बंदरगाह से लकड़ी, कोयला, लौहा, मछली, मैंगनीज निर्यात किया जाता है एवं पेट्रोल,रासायनिक पदार्थ, कोक, मशीनें, इस्पात, सूत इत्यादि आयात किया जाता है।

चेन्नई बंदरगाह

भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित यह एक कृत्रिम बंदरगाह है । यह भारत का प्राचीन कृत्रिम बंदरगाह है। यहां से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं में मूंगफली, तम्बाकू, नारियल, कहवा, चमड़ा आदि हैं एवं आयात किए जाने वाली वस्तुओं में पेट्रोल, रासायनिक पदार्थ, उर्वरक,इंजीनियरिंग सामान आदि प्रमुख हैं।
एन्नौर बंदरगाह को चेन्नई बंदरगाह का दबाव कम करने के लिए विकसित किया गया है।

पाराद्वीप बंदरगाह

यह भारत के पूर्वी तट के किनारे उड़ीसा राज्य में स्थित है। यह कोलकाता तथा विशाखापत्तनम बंदरगाह के लगभग बीच में स्थित प्राकृतिक संरचना का बंदरगाह है। इस बंदरगाह से उड़ीसा एवं बिहार के खनिजों का निर्यात किया जाता है तथा मशीनें,उर्वरक,गंधक, इंजीनियरिंग सामान आयत किए जाते हैं।

तूतीकोरन बंदरगाह

यह बंदरगाह तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यहां से नमक,मछली, सीमेंट,लिग्नाइट, तम्बाकू, चावल आदि निर्यात किया जाता है एवं मशीनें,उर्वरक,सूती वस्त्र इत्यादि वस्तुओं का आयात होता है।



















































सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


GENERAL KNOWLEDGE



1. अर्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते। अगर कुत्ते भौंके तो मालिक को जेल हो सकती है।

2. वाशिंगटन के बेलिंगघम में किसी महिला द्वारा नाचते समय तीन कदम पीछे लेना गैर कानूनी है।

3. इटली के कैपरी में शोर करने वाले जूते और चप्पल बैन हैं।

4. सिंगापुर में Chewing gum चबाना बैन है।

5. क्या आपको पता है कि उथाह में हर किसी को कजिन से शादी कर लेने की आजादी है लेकिन 65 साल की उम्र के बाद। माना जाता है कि उस उम्र में आपका फैसला गलत तो नहीं होगा।

6. क्या आपको पता है कि अगर स्पेन में स्लिपर पहन कार वाहन चलाते हैं तो इसके लिए आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

7. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

8. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।

9. Birmingham, Alabama के चर्च में रात को कोई “सेक्स” नहीं कर सकता।

10. वेस्ट वर्जीनिया में ट्रेन में सफर के दौरान झपकी लेना गैरकानूनी है।

11. मिशिगन में कोई भी व्यक्ति बच्चों और महिलाओं के सामने शपथ नहीं ले सकता है।

12. Bolivia में शादी शुदा औरतों को एक ग्लास से ज़्यादा वाइन पीने की इजाज़त नहीं दी जाती।

13. मिस्र में एक अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर कोई पति अपने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखता है और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर देता है तो उस हत्या को उतना बड़ा अपराध नहीं माना जाता।

14. कोलंबिया में दुल्हन की माँ के सामने “सुहागरात” मनाई जाती है।

15. माल्टा और लेबनान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर लड़की को अगवा करने उससे शादी कर लेता है तो उसका अपराध खारिज हो जाता है। हलांकि कि इस तरह की शादी में शर्त ये होती है कि 5 साल से पहले तलाक नहीं ली जा सकती है।

16. कंसास में नंगे हाथों किसी मछली को पकड़ना मना है।

17. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

18. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।

19. वाशिंगटन में रविवार को रजाई गद्दे नहीं खरीदे जा सकते हैं।

20. अमेरिकी प्रांत मिसूरी में लोगों को शेविंग करने से पहले परमिट लेना जरुरी है।

21. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि “मैं एक एक्टर हूं”, तो ये गैरकानूनी है।

22. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

23. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

24. कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां महिलाएं किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकतीं। खासकर तैराकी की तो सख्‍त मनाही है।

25. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

26. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।

27. थाईलैंड में बगैर “अंडरवियर” पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

28. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

29. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।

30. अमेरिकी प्रांत लुइसियाना में शाम ढलने के बाद छिपकली पकड़ना गैरकानूनी है।

31. मियामी में किसी जानवर की नकल करना कानूनन अपराध है।

32. जॉर्जिया के अटलांटा में जिराफ को टेलीफोन या बिजली के खंभे में बांधना कानूनन जुर्म माना जाता है।

33. वर्जिनिया में बिना जूते पहने कार चलाना अपराध माना जाता है।

34. कुछ देशों में महिलाएं फैशन मैगजीन नहीं पढ़ सकती हैं।

35. कई देश तो ऐसे है जहाँ महिला बार्बी डाॅल भी नही खरीद सकती।

36. पेन्सिलवेनिया में पुरुष अपनी पत्नी की लिखित सहमति के बगैर “एल्कोहल” नहीं खरीद सकते हैं।

37. यमन में महिलाओं की गवाही आधी मानी जाती है जब तक उन्हें किसी पुरुष का समर्थन न हो। उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता।

38. वीडियो गेम खेलना यूनान में अपराध है। 2002 में सरकार ने गैम्बलिंग, इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मशीनों पर प्रतिबंध लगा दिया। वहां इंसान द्वारा बनाई गई मनोरंजन की इलेक्ट्रॉनिक चीजें नापसंद की जाती हैं।

39. टेक्सॉस में किसी दूसरे व्यक्ति की गाय का दूध निकालना गैरकानूनी है।

40. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।

सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


Responsive ad

Amazon