Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 31 जनवरी 2019

Important Question of History, History Questions Answers, World GK History

Important Question of History, History Questions Answers, World GK History

  1. एक द्वीप पर निर्मित भारत का बड़ा नगर है – मुम्‍बई
  2. 18वीं सदी में लड़े गये युद्धों का सही कालानुक्रम कौन-सा है – अम्‍बर युद्ध-प्‍लासी युद्ध-वांडीवाश युद्ध-बक्‍सर युद्ध
  3. पुर्तगालियों ने 1499 ई. में गोवा पर कब्‍जा किया था। भारत में युरोपीय शक्तियों के प्रवेश के सन्‍दर्भ में उक्‍त कथन सही है या नहीं – नहीं
  4. भारत तक समुद्री मार्ग की खोज की गई थी –पुर्तगालियों द्वारा
  5. ब्रिटिशों ने भारत में सूरत में अपनी पहली फैक्‍ट्री स्‍थापित करने की अनुमति किससे प्राप्‍त की थी – जहाँगीर से
  6. भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की – वास्‍कोडिगामा
  7. तृतीय कर्नाटक युद्ध (एंग्‍लो-फ्रेंच संघर्ष) की समाप्ति किस संधि से हुई – पेरिस की संधि
  8. जब 17 मई, 1498 ई. में वास्‍कोडिगामा कालीकट में उतरा तो किसने उसका स्‍वागत किया – कालीकट (कोजीकोड) के राजा जमोरिन ने
  9. पुर्तगालियों ने भारत में सर्वप्रथम कहाँ फैक्‍ट्री स्‍थापित की – कालीकट
  10. 1717 ई. में कौन-से मुगल सम्राट ने अंग्रेजों की ईस्‍ट इंडिया कंपनी को भारत में व्‍यापार पर विशेषाधिकार प्रदानकरने का फरमान जारी किया – फर्रूखसियर
  11. यूरोपियनों में से कौन स्‍वतंत्रता-पूर्व भारत में व्‍यापारी के रूप में सबसे अन्‍त में आये – फ्रांसीसी
  12. भारत का बादशाह उस समय कौन था जब ब्रिटेन की ईस्‍ट इंडिया कंपनी की स्‍थापना हुई थी – अकबर
  13. 15 अगस्‍त,1947 के बाद भी भारत का कौन-सा भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा – गोवा
  14. लंदन में ब्रिटिश ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी के गठन के समय भारत में कौन बादशाह था – अकबर
  15. भारत में फ्रांसीसियो ने अपना सबसे पहला कारखाना कहाँ लगाया – सूरत
  16. कौन-सा युद्ध निर्णायक युद्ध था जिसमें फ्रांसीसी हार गए और अंग्रेजों की सर्वोच्‍चता स्‍थापित हो गई – वांडीवाश का युद्ध (1760)
  17. पुर्तगालियों की पहली फैक्‍ट्री कालीकट में 1500 ई. में किसने स्‍थापित की – वास्‍कोडिगामा
  18. डचों ने अपनी पहली फैक्‍ट्री 1605 ई. में कहाँ स्‍थापित की – मुसलीपट्टम
  19. ब्रिटिश ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी का प्रथम गवर्नर कौन था – टामस स्मिथ
  20. किसे जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्‍मानित किया –हाकिन्‍स
  21. प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्‍कालिक कारण था – अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण
  22. उस क्षेत्र की पहचान करें जहाँ से यूरोपवासियों को सर्वोतम शोरा और अफीम प्राप्‍त होता था – बिहार
  23. भारत में 1613 ई. में अंग्रेजोने अपनी पहली फैक्‍ट्री कहाँ स्‍थापित की थी – सूरत
  24. जिस एक शासक ने ईस्‍ट इंडिया कंपनी को ‘दीवानी’ प्रदान की थी, वह था –शाह आलम द्वितीय
  25. बंगाल की फैक्ट्रियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्‍थापित की गई थी, वह शहर था -हुगली
  26. ब्रिटेन के साथ बेसीन की संधि किस पेशवा ने की थी – बाजीराव II ने
  27. ईस्‍ट इंडिया कंपनी के नेतृत्‍व में राबर्ट कलाइव का उत्‍तराधिकारी कौन था – हेंस्टिग्‍स
  28. भारत में ईस्‍ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर-जनरल कौन था – वारेन हेस्टिंग्‍स
  29. किस यूरोपीय ने भारत में सबसे पहले अपना व्‍यापार फैलाया और प्रभावित किया -पुर्तगाली
  30. वर्ष 1498 ई. में वास्‍कोडिगामा भारत में कहाँउतरा था – कालीकट
  31. वास्‍कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था – पुर्तगाल
  32. वह अंग्रेज जिसने सम्राट जहाँगीर के दरबार में आकर भेंट किया था – सर टामस रो
  33. गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलत: किया गया था – पुर्तगालियों द्वारा
  34. अल्‍बुकर्क ने गोवा को 1510 ई. में किससे छीना था – बीजापुर के सुल्‍तान से
  35. पुर्तगाली ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी कब स्‍थापित हुई थी – 1448 ई. में
  36. ब्रिटिश ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी कब स्‍थापित हुई थी – 1600 ई. में
  37. डच ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी कब स्‍थापित हुई थी – 1602 ई. में
  38. फ्रेंच ईस्‍ट इंडिया कम्‍पनी कब स्‍थापित की गई थी -1664 ई. में
  39. आधुनिक भारत में हिन्‍दु धर्म में पहला सुधार आन्‍दोलन था – ब्रह्म समाज
  40. ‘ब्रह्म समाज’ का उदे्दश्‍य था – एकेश्‍वरवाद का प्रचार करना
  41. मुख्‍यत: किसके प्रयास से सती प्रथा का उन्‍मूलन हुआ – राजा राममोहन राय
  42. किसे ‘भारत में पु‍र्तगाली साम्राज्‍य का वास्‍तविक संस्‍थापक’ कहा जाता है – अल्‍फांसो डी अल्‍बुकर्क
  43. पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम गवर्नर भारत में कौन हुआ – फ्रांसिस्‍को डी अल्‍मीडा
  44. किस अंग्रेज ने पुर्तगालियों को सौली/स्‍वाल्‍ली (Sowelly) के स्‍थान पर हराया – थॉमस बेस्‍ट
  45. वह पुर्तगाली कौन था जिसने गोवा पर अधिकार किया था – अल्‍फांसो डी अल्‍बुकर्क
  46. अलीगढ़ में स्थित मु‍हम्‍मडन एंग्‍लो-ओरिएण्‍टल कॉलेज को किसने स्‍थापित किया – सैय्यदअहमद खाँ
  47. आर्य समाज किसके विरूद्ध है – धार्मिम अनुष्‍ठान व मूर्ति पूजा के
  48. ‘युवा बंगाल आन्‍दोलन'(Young Bengal Movent) के नेता कौन थे – हेनरी विवियन डेरोजियो
  49. ‘थियोसोफिकल सोसाइटी’ ने भारत में कब और अपना मुख्‍य कार्यालय संस्‍थापित किया – 1882,अडयार
  50. किसी समय महात्‍मा गाँधी के सहयोगी रह चुके, पर उनसे अलग होकर एक आमूल परिवर्तनवादी आन्‍दोलन जिसका नाम ”आत्‍म-सम्‍मान आन्‍दोलन” था, चलाने वाले कौन थे – ई. वी. रामास्‍वामी नायकर
  51. वर्ष 1829 ई. में सती प्रथा का उन्‍मूलन किसके द्वारा किया गया था – लार्ड विलियम बैंटिक
  52. स्‍वामी विवेकानंद का मूल नाम था – नरेन्‍द्रनाथ दत्‍त
  53. 19वीं सदी में ज्‍योतिबा फूले के ‘सत्‍यशोधक समाज’ ने क्‍या प्रयास किया था – दंभी ब्राहम्‍णों तथा उनके अवसरवादी धर्म ग्रन्‍थों में नीची जातियों की रक्षा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon