Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 4 अक्तूबर 2018

Rajasthan GK Questions and answer, ALL EXAM USEFUL GK, GK Quiz


Rajasthan GK Questions and answer, ALL EXAM USEFUL GK, GK Quiz


1. राजस्थान में पैदा हुए किस राजा को दिल्ली के पुराना किला में विक्रमादित्य के रूप में ताज पहनाया गया था? –सम्राट हेमचंद्र (हैमू) (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
2. राजस्थान में प्रतिहार वंश के संस्थापक हरिश्चंद्र की राजधानी कौनसी थी? – मण्डोर (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
3. राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय कब किया गया? – 18 मार्च, 1948 (बीएसटीसी-2014)
4. राजस्थान में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कहां की गई थी? – अजमेर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
5. राजस्थान में सभ्यता के किस स्थल पर सबसे पहली बार जूते हुए खेत के अवशेष प्राप्त हुए? – कालीबंगा (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
6. राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कब हुई? – 1919 में (कृषि पर्यवेक्षक-2013, स्कूल प्राध्यापक-2014)
7. राजस्थान सेवा संघ की स्थापना किसके द्वारा की गई थी? – विजयसिंह पथिक (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
8. राजस्थान सेवा संघ के संस्थापक थे? – विजयसिंह पथिक, रामनारायण चौधरी और हरिभाई किंकर (एलडीसी ग्रेड–II–2013)
9. राजस्थान हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है? – हनुमानगढ़ (बीएसटीसी-2014)
10. राजा मानसिंह किस शासक के विश्वसनीय जनरल थे? – अकबर (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
11. राजा हम्मीर देव का संबंध कहां से हैं? – रणथम्भौर [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
12. राणा पूंजा किस राजा का सेनापति था? – राणा प्रताप (राजस्थान पुलिस-2014)
13. राणा राजसिंह (मेवाड़) समकालीन था? – औरंगजेब (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
14. राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस वर्ष में हुआ? – 1527 ई. (पटवारी-2013)
15. राणा सांगा ने किस युद्ध में इब्राहिम लोदी को पराजित कर बूंदी राज्य पर अधिकार किया? – खातोली (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
16. रानी पद्मिनी किस शासक की पत्नी थी? – राणा रतनसिंह (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
17. लगभग 321-184 ई.पू. राजस्थान किस शानदार साम्राज्य का हिस्सा था? – मौर्च साम्राज्य (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
18. लॉर्ड लेक ने किस किले पर दो बार आक्रमण किया लेकिन इसे जीत नहीं पाया? – लोहागढ़ (आर. टेट – 2011)
19. लोंगोवाला की लड़ाई किस जिले में हुई है? – जैसलमेर [वनरक्षक (डी.सी.एफ.) जैसलमेर-2013]
20. लोक देवता भर्तृहरि जी संन्यास लेने से पूर्व किस राज्य के शासक थे? – उज्जैन (मध्य प्रदेश) (वन रक्षक सरिस्का प्रोजेक्ट-2013)
21. वह अंग्रेज कप्तान कौन था जिसका शव आउवा किले के बाहर लटका दिया गया? – मॉकमेसन (कृषि अधिकारी-2013)
22. वह कौनसा राज्य था जिसने कभी भी मुगलों के विरुद्ध मेवाड़ के महाराणा प्रताप से संधि नहीं की? – जोधपुर (पीटीआई ग्रेड II & III-2013)
23. वह विद्वान जो गुहिलों की ब्राह्मण उत्पत्ति के सिद्धांत के विरुद्ध है? – गौरीशंकर हीराचंद ओझा (स्कूल प्राध्यापक-2014)
24. वागड़ का गांधी किसे कहा जाता है? – भोगीलाल पाण्ड्या को (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
25. विदेशी हमलावर मोहम्मद गौरी के खिलाफ बहादुरी के साथ किसने लड़ाई लड़ी और 1191 ई. में तराइन की पहली लड़ाई में उसे हराया था? – पृथ्वीराज चौहान (तृतीय) (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
26. विराटनगर किस जनपद की राजधानी थी? – मत्स्य (बीएसटीसी-2014)
27. विराटनगर/बैराठ सभ्यता किस जिले में स्थित है? – जयपुर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
28. शाकम्भरी के आसपास उदय होने वाला राजपूत वंश कौन था? – चाहमान (चौहान) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
29. शाहजहां के पुत्रों में हुए उत्तराधिकारी युद्ध में औरंगजेब ने मेवाड़ के किस महाराणा से सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया? – राजसिंह (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
30. शिवि जनप्रद का उल्लेख का सर्वप्रथम स्रोत है? – सिक्के (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
31. संगीत ज्ञान के कारण कुम्भा को किसकी उपाधि प्राप्त हुई? – अभिनव भरताचार्य (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
32. सम्प सभा के संस्थापक कौन थे? – गोविन्द गुरु (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
33. सर उम्मेदसिंह कौन थे? – जोधपुर के महाराजा (आरएसआरटीसी एलडीसी-2013)
34. सरिस्का में स्थित काकंवाड़ी का किला किस घटना के लिए प्रसिद्ध है? – औरंगजेब द्वारा अपने बड़े भाई दाराशिकोह को कैद रखने के लिए (वन रक्षक सरिस्का प्रोजेक्ट-2013)
35. सांभर झील का निर्माता कौन था? – वासुदेव (वन रक्षक-2013) (झुंझुनूं)
36. सागरमल गोपा का संबंध किस रियासत से है? – जैसलमेर (राजस्थान पुलिस-2014)
37. साधु सीताराम दास किस कृषक आंदोलन किससे संबंधित था? – बिजौलिया (अध्यापक ग्रेड–II-2013)
38. सालम सिंह की हवेली कहां स्थित है? – जैसलमेर (कृषि अधिकारी-2013)
39. सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष राजस्थान में कहां से प्राप्त हुए है? – कालीबंगा (हनुमानगढ़) (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
40. सिरोही का राजस्थान में विलय कितने चरणों में पूर्ण हुआ? – 2 (सहायक कृषि अधिकारी-2013)
41. सिसोदिया वंश का संस्थापक कौन था? – राणा हम्मीर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
42. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में अंग्रेज शासित प्रदेश कौनसा था? – अजमेर (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
43. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान में कितनी रियासतें थी? – 19 (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
44. स्वतंत्रता सेनानी सावित्री देवी भाटी किस राज्य में संबंधित थी? – जोधपुर (बीएसटीसी-2014)
45. हरका बाई कौन थी? – कच्छवाहा राजकुमारी (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
46. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया? – 1576 ई. में (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
47. हल्दीघाटी किस जिले से स्थित है? – राजसमंद (तृतीय श्रेणी शिक्षक-2013)
48. हल्दीघाटी युद्ध के बाद महाराणा प्रताप ने किसे अपनी राजधानी बनाया? – चावण्ड

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon