Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

Rajasthan GK Questions and answer, Rajasthan GK For All Exam

Rajasthan GK Questions and answer, Rajasthan GK For All Exam


1. 1559 में उदयपुर शहर के संस्थापक के रूप में इतिहास में किसे श्रेय दिया जाता है? – महाराणा उदयसिंह द्वितीय
2. 1572–73 ई. में अकबर ने जोधपुर किसको सुपर्द किया? – मौटाराजा उदयसिंह
3. 17 मार्च, 1527 को खानवा (भरतपुर) युद्ध किनके मध्य हुआ? – महाराणा सांगा और बाबर
4. 1755 में मुगल साम्राज्य के पतन के बाद किस मराठा वंश ने अजमेर पर कब्जा किया था? – सिंधिया
5. 18 मार्च, 1948 को मत्स्य संघ का उद्घाटन कहां हुआ? – अलवर
6. 1817 ई. में राजस्थान की कौनसी रियासत लॉर्ड हैस्टिंग्ज की आश्रित पार्थक्य नीति का प्रथम शिकार हुई? – करौली
7. 1857 की क्रांति में अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने पराजित किया था? – ठाकुर कुशल सिंह ने
8. 1857 के विप्लव के समय कौन कोटा राज्य का पॉलिटिकल एजेंट था? – मेजर बर्टन
9. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का राजपूताना में आरंभ कहां से हुआ था? – नसीराबाद
10. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के समय राजस्थान का ए.जी.जी. कौन था? – जॉर्ज पेट्रिक लॉरेंस
11. ‘बांगड़ के गांधी’ किस जिले के रहने वाले थे? – डूंगरपुर
12. ‘राजपूताना’ नाम का प्रयोग सर्वप्रथम कब एवं किसने किया था? – 1800 ई., जॉर्ज थॉमस
13. 1 नवंबर, 1956 को राजस्थान में कितने जिले थे? – 26
14. 1113 में किस चौहान शासक ने अजमेर नगर का किला बनवाया था? – अजयराज
15. 1207 ई. में किस कछवाह शासक ने मीणों को परास्त कर आमेर को राजधानी बनाया? – कोकिल देव
16. 1439 ई. में महाराणा कुंभा के काल में रणकपुर में जैन मंदिरों का निर्माण किसने करवाया था? – जैन श्रेष्ठि धानक
17. 1468 ई. में महाराणा कुम्भा की हत्या किसने की? – उदा ने (उदयसिंह प्रथम)
18. 14वीं शताब्दी में किस झील का निर्माण किया गया था? – नक्की झील
19. 1509 में मेवाड़ का शासक कौन बना? – राणा संग्रामसिंह
20. 1543 में जैतारण गांव में सामेल की लड़ाई किनके बीच हुई थी? – शेरशाह सूरी व राव मालदेव
21. 1921 में मेवाड़ में आरंभ हुए भील आंदोलन के नेता कौन थे? – मोतीलाल तेजावत
22. 1929 में बाल विवाह निरोधक शारदा एक्ट से किसका संबंध था? – हरविलास शारदा
23. 1936 में मघाराम ने बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना किस स्थान पर की? – बीकानेर
24. 30 मार्च, 1949 को स्थापित बृहद राजस्थान के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे? – हीरालाल शास्त्री
25. अंग्रेजों के साथ संधि करने वाली राजपूताना की अंतिम रियासत कौनसी थी? – सिरोही
26. अकबर का आजीवन प्रतिरोध करने वाला प्रथम राजस्थानी शासक कौन था? – चंद्रसेन
27. अकबर ने अपनी 1570 ई. की नागौर यात्रा के बाद जोधपुर दुर्ग किसको सौंपा? – बीकानेर के रायसिंह
28. अकबर ने उदयपुर का नाम क्या रखा था? – मोहम्मदाबाद
29. अजमेर का राजस्थान में विलय कब हुआ? – 1956 ई. में
30. अजमेर की स्थापना किसने की थी? – अजयपाल
31. इतिहासकार गौरीशंकर हीराचंद ओझा ने राजपूतों की उत्पत्ति किससे होना बताया है? – क्षत्रियों से
32. उदयपुर का संस्थापक किसे कहा जाता है? – महाराणा उदयसिंह द्वितीय
33. उदयपुर के पास स्थित आहड़ सभ्यता स्थल पर सर्वप्रथम उत्खनन करवाने का श्रेय है? – अक्षय कीर्ति व्यास
34. उदयसिंह द्वारा उदयपुर की स्थापना किस वर्ष की गई थी? – 1559
35. उमराव किस रियासत के सामंत थे? – मेवाड़
36. एकी आंदोलन किसके नेतृत्व में प्रारंभ किया गया था? – मोतीलाल तेजावत
37. ऐतिहासिक स्थल मानगढ़ राजस्थान के किस जिले में है? – बांसवाड़ा
38. औरंगजेब ने जोधपुर के शासक जसवंत सिंह को 1658 ई. के धरमत के बुद्ध पराजित किया था। धरमत किस राज्य में स्थित है? – मध्य प्रदेश
39. औरंगजेब से महाराजा अजीतसिंह की रक्षा किसने की थी? – दुर्गादास राठौड़
40. करौली जिले का प्राचीन नाम क्या था? – गोपाल पाल
41. अजमेर-मेरवाड़ा का राजस्थान में विलय कब हुआ? – 1 नवंबर, 1956
42. अलवर जिले का क्षेत्र प्राचीन काल से किस महाजनपद का भाग रहा? – वन रक्षक सरिस्का मत्स्य जनपद प्रोजेक्ट-2013)
43. अलवर जिले के किस पराक्रमी वीर ने खानवा के प्रसिद्ध युद्ध में महाराणा सांगा के साथ बाबर से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की? – हसन खां मेवाती
44. अलवर राज्य की स्थापना किसने की? – राव राजा प्रतापसिंह
45. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर कब आक्रमण किया था? – 1303 ई.
46. अश्वमेध यज्ञ संपन्न करने वाला शासक कौन था? – सवाई जयसिंह
47. आहड़ प्राचीन सभ्यता के अवशेष किस जिले से मिले हैं? – उदयपुर
48. आहड़ संस्कृति के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे? – चांदी
49. आहड़ सभ्यता से प्राप्त उपकरण किससे निर्मित है? – तांबे से
50. इतालवी भारतविद् लुइगी टेस्सीटोरी द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता के प्रागैतिहासिक और पूर्व मौर्य व्यक्ति की सर्वप्रथम पहचान राजस्थान के किस स्थान पर की गयी थी? – कालीबंगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon