Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 14 अगस्त 2018

Rajasthan GK, General Knowledge in hindi, राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न

Rajasthan GK, General Knowledge in hindi, राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न


प्रश्न-1. गंगानगर में स्थित कौन सा स्थल आर्य युगीन सभ्यता का है??
(अ)- पिंड पाडलिया
(ब)-सावणिया
(स)-तरखानवाला डेरा
(द)-आहड़
स-तरखानवाला डेरा

प्रश्न-12. बैराठ से प्राप्त भाब्रू का शिलालेख सम्राट अशोक को बौद्ध होना सिद्ध करता है वर्तमान में यह किस संग्रहालय में सुरक्षित है??
(अ)- इलाहाबाद संग्रहालय
(ब)- पटना संग्रहालय
(स)- कोलकाता संग्रहालय
(द)- चेन्नई संग्रहालय
स- कोलकाता संग्रहालय

प्रश्न 3-.डॉक्टर दयाराम साहनी ने सर्वप्रथम बैराठ के किस स्थान को उत्खनन के लिए चिन्हित किया??
(अ)- बीजक डूंगरी
(ब)- भोम जी डूंगरी
(स)- गणेश डूंगरी
(द)- भीम डूंगरी
अ-बीजक डूंगरी


प्रश्न-4.. निम्न में से कालीबंगा सभ्यता के संदर्भ में कौन सा कथन गलत है??
(अ)- अग्नि वेदिकाएँ प्राप्त हुई है
(ब)- जूते हुए खेतों के प्रमाण मिले हैं
(स)- मृण्मूर्तियां प्राप्त हुई है
(द)- गौदीवाड़ा के अवशेष
स- मृण्मूर्तियां प्राप्त हुए हैं

प्रश्न-5.. पुरास्थल आहड़ को किस वंश ने अपनी राजधानी के रूप में अपनाया??
(अ)- परमार वंश
(ब)- गुर्जर प्रतिहार वंश
(स)- चौहान वंश
(द)-गुहिल वंव
द-गुहिल वंश


प्रश्न-6.. गंदे पानी के निकास के लिए किस सभ्यता के लोग चक्रकूप को अपनाते थे??
(अ)- कालीबंगा
(ब)- बालाथल
(स)-आहड़
(द)-बैराठ
स- आहड़

प्रश्न-7.. राज्य में सर्वप्रथम पशुपालन के प्रमाण किस स्थान से प्राप्त हुए हैं??
(अ)- बागोर
(ब)- बालाथल
(स)- सुनारी
(द)-रैढ़
अ-बागौ

प्रश्न-8.. सही कथन है??
(अ)- कालीबंगा व्यास नदी के किनारे विकसित हुई
(ब)- बैराठ सभ्यता से समुद्रगुप्त का शिलालेख प्राप्त हुआ
(स)- आहड़ सभ्यता के लोग मनके (आभूषण )बनाने की कला से परिचित थे
(द)- सुनारी सभ्यता चित्तौड़गढ़ में विकसित हुई
स- आहड़ सभ्यता के लोग मनके (आभूषण) बनाने की कला से परिचित थे(कालीबंगा घग्घर नदी के किनारे विकसित हुई बैराठ सभ्यता के सम्राट अशोक का भाब्रू शिलालेख प्राप्त हुआ सुनारी सभ्यता झुंझुनू में विकसित हुई*

प्रश्न-9.. कौन सा स्थल ताम्र युगीन नहीं है??
(अ)- गणेश्वर( सीकर)
(ब)- कुराड़ा (नागौर)
(स)- जोधपुरा (जयपुर)
(द)- गिलूंड (राजसमंद)
द-गिलूंड( राजसमंद)

प्रश्न-10.. राजस्थान की किस सभ्यता को प्रसाधन सौंदर्य प्रेमी सभ्यता के नाम से जाना जाता है??
(अ)- आहड़
(ब)- कालीबंगा
(स)- बैराठ
(द)- पीलीबंगा
ब- कालीबंगा(कालीबंगा सभ्यता से हमें शहरी संस्कृति के अवशेष प्राप्त होते हैं जिसके कारण इस सभ्यता को प्रशासन सौंदर्य प्रेमी सभ्यता के नाम से जाना जाता है इससे यह भी पता चलता है कि यहां के लोगों को श्रंगार करने का शौक था कुछ श्रृंगार सामग्रियों में क्रीम पाउडर काजल दर्पण कंगाल लिपस्टिक आदि प्राप्त हुई है

प्रश्न-11.. स्वीडन देश के पुरातत्वविद् हन्नारिड़ के निर्देशन में किस सभ्यता का उत्खनन हुआ??
(अ)- पीलीबंगा
(ब)- नोह
(स)- रैढ़
(द)- रंग महल
द- रंग महल( रंग महल हनुमानगढ़ राजस्थान का एक ऐसा पुरातात्विक स्थल था जिसका उत्खनन स्वीडन देश के सदस्यों द्वारा किया गया इस प्राचीन स्थल से गांधार शैली के अवशेष प्राप्त हुए हैं*

प्रश्न-12.. नगर योजना साफ-सुथरे राजमार्ग व फर्श में लगी अलंकृत ईंटें तथा ढलान नुमा छतो के लिए प्रसिद्ध सभ्यता है??
(अ)-आहड़
(ब)-बैराठ
(स)- कालीबंगा
(द)- गणेश्वर
स- कालीबंगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon