Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 18 अगस्त 2018

Lok Sabha General Knowledge Question,लोकसभा का सामान्य ज्ञान,लोकसभा सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दू

Lok Sabha General Knowledge Question,लोकसभा का सामान्य ज्ञान,लोकसभा सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दू


1. लोकसभा का जनक किसे माना जाता है? – जी. वी. मावलंकर
2. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे? – जी. वी. मावलंकर
3. लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे? – अनंतशयनम आपंगर
4. भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन है? – मीरा कुमार
5. संविधान में लोकसभा के सदस्यों की मूल संख्या क्या है? – 552
6. वर्तमान में लोकसभा में कितने सदस्य हैं? – 545
7. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गई? – 545
8. लोकसभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आवंटित होती हैं? – जनसंख्या
9. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है? – लोकसभा
10. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? – लोकसभा के सदस्य
11. लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) कौन नियुक्त करता है? – राष्ट्रपति
12. अस्थाई लोकसभा अध्यक्ष को क्या कहते है? – प्रोटेम स्पीकर
13. किस राज्य का लोकसभा एवं राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है? – उत्तर प्रदेश
14. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त लोकसभा में किन दो राज्यों का प्रतिनिध्त्वि सबसे अधिक है? – महाराष्ट्र और बिहार
15. आपातकाल के दौरान संसद लोकसभा का कार्यकाल एक बार में कितने समय के लिए बढ़ा सकती है? – 1 वर्ष
16. उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक संसदीय क्षेत्र किस राज्य में है? – महाराष्ट्र
17. वर्तमान लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए स्थानों को आवंटन किस पर आधारित है? – 1971 की जनगणना पर
18. कितने दिनों तक अनुपस्थित रहने पर लोकसभा के सदस्य की सदस्यता समाप्त हो जाती है? – 2 माह
19. किन बड़े राज्यों में लोकसभा सीटें समान हैं? – आंध्र प्रदेश व पश्चिमी बंगाल
20. किस अवस्था में संसद लोकसभा का कार्यकाल बढ़ा सकती है? – आपातकाल की स्थिति में
21. किस राज्य में लोकसभा सदस्यों की संख्या सबसे कम है? – नागालैंड, सिक्किम व मिजोरम
22. किस लोकसभा अध्यक्ष का कार्यकाल सबसे लंबा रहा? – बलराम जाखड़
23. किस वर्ष लोकसभा का कार्यकाल एक-एक करके दो बार बढ़ाया गया? – 1976 में
24. किस विधेयक को केवल लोकसभा ही पारित करती है? – वित्त विधेयक
25. किस समिति का पदेन अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होता है? – नियम समिति
26. किसे लोकसभा का अभिरक्षक कहा जाता है? – लोकसभाध्यक्ष
27. किस लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया? – के.एस. हेगड़े
28. लोकसभा में कोरम (गणमूर्ति) पूरा करने के लिए कम-से-कम कितने सदस्यों की जरूरत होती है? – कुल सदस्यों का 1/10 भाग
29. संघ शासित क्षेत्र दिल्ली कितने प्रतिनिधि निर्वाचित कर लोकसभा में भेजता हैं? – 7
30. जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन को क्या कहते है? – लोकसभा
31. 1971 की जनगणना पर आधारित लोकसभा में राज्यभार सीटों का आवंटन निर्धारण किस वर्ष तक यथावत् रहेगा? – 2026 ई. तक
32. निर्णायक मत देने का अधिकार किसको है? – लोकसभा अध्यक्ष
33. लोकसभा में किस संघ शासित क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आते हैं? – दिल्ली
34. शून्य काल क्या है? – जब सदन में अतिमहत्वपूर्ण मामलों पर विचार होता है
35. बजट पहले किसके द्वारा पारित किया जाता है? – लोकसभा
36. भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं? – मंत्रिपरिषद्
37. भारत के लोकसभा अध्यक्ष किस देश के हाऊस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष की तरह होते हैं? – इंग्लैंड
38. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है? – लद्दाख (जम्मू कश्मीर)
39. भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करती है? – भारतीय जनता का
40. भारतीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
41. भारतीय संसद में क्या शामिल है? – लोकसभा और राज्यसभा
42. भूतपूर्व सांसद सदस्यों को पेंशन व्यवस्था कब लागू की गई? – 1976 ई.
43. मंत्रीपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होती है? – लोकसभा
44. लोकसभा सदस्यों के निर्योग्यता से सम्बन्धित प्रश्नों पर निर्णय कौन करता है? – लोकसभाध्यक्ष
45. यदि कोई व्यक्ति राज्सभा का सदस्य है तो क्या वह लोकसभा में अपना वक्तव्य दे सकता है? – हाँ
46. राजनीतिक शब्दावली में ‘शून्य काल’ का अर्थ क्या है? – प्रश्नोत्तर सत्र
47. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में नामित कर सकता है? – दो
48. राष्ट्रपति लोकसभा के दो सदस्यों को किसका प्रतिनिधित्व देने के लिए नामित कर सकता है? – एंग्लो-इण्डियन
49. राष्ट्रमंडल अध्यक्षों के सम्मेलन का पदेन महासचिव कौन होता है? – लोकसभा महासचिव
50. लोकसभा अध्यक्ष अपना त्याग पत्र किसे देता है? – लोकसभा उपाध्यक्ष
51. लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है? – लोकसभा सदस्य
52. लोकसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र कम से कम कितनी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है? – 7.5 लाख
53. लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक किस अवस्था में बढ़ाया जा सकता है? – जब राष्ट्रीय आपात लागू हो
54. लोकसभा का नेता कौन होता है? – लोक सभा के सदन के नेता
55. लोकसभा का विघटन कौन करता है? – राष्ट्रपति
56. लोकसभा का सचिवालय किससे नियंत्रित होता है? – लोकसभा अध्यक्ष
57. लोकसभा का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? – 25 वर्ष
58. लोकसभा का सामान्यत: कार्यकाल कितने वर्ष का होता है? – 5 वर्ष
59. लोकसभा को कौन भंग कर सकता है? – राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर
60. लोकसभा के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोकसभा की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा का वरिष्ठतम सदस्य
61. लोकसभा में कम से कम कितने सत्र जरूरी होते हैं? – वर्ष में दो बार
62. लोकसभा सदस्य अपना त्यागपत्र किसको देते हैं? – लोकसभाध्यक्ष
63. लोकसभा के बैठक की अन्तिम तिथि तथा दूसरी बैठक की प्रथम तिथि के बीच कितने समय से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए? – 6 माह
64. लोकसभा के लिए प्रथम आम चुनाव कब हुआ था? – 1952
65. लोकसभा के सदस्यों की निर्योग्यता से संबंधित प्रश्नों का निर्णय कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
66. लोकसभा में किसी विधेयक को धन विधेयक के रूप में कौन प्रमाणित करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
67. लोकसभा महासचिव की नियुक्ति कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
68. संसद सदस्यों को प्रतिमाह वेतन के रूप में कितना रुपया प्राप्त होता है? – 16,000 रु.
69. सांसद को सुचारु रूप से अपना कार्यकाल चलाने के लिए प्रत्येक महीने कितना कार्यालय भत्ता मिलता है? –23,000 रु.
70. लोकसभा और राज्‍यसभा दोनों के हर एक सदस्‍य को प्रति महीने कितना वेतन मिलता है? – 50,000 रु.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon