Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 10 मार्च 2018

Current Affairs, Current GK Question and Answer

Current Affairs, Current GK Question and Answer


1. किस राज्य की महिला टीम ने राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप 2018 ट्रॉफी जीती है? – महाराष्ट्र
2. भारतीय पहलवानों ने किर्गिस्तान में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कितने पदक जीते हैं? – 8
3. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता ने यूके में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीता है? – शत्रुघ्न सिन्हा
4. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने किस देश की ओलंपिक सदस्यता बहाल कर दी है? – रूस
5. दिल्ली हाई कोर्ट की किस कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को 08 मार्च 2018 को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया? – गीता मित्तल
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत में किस स्थान से राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की? – झुंझूनू
7. हाल ही में किस देश में 65 वर्ष की आयु के लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले की अपेक्षा दो माह कम आंकी गयी है? – इंग्लैंड
8. किस राज्य सरकार ने 'अमा गांव, अमा विकास' कार्यक्रम की शुरुआत की है? – ओडिशा
9. किस देश के स्पिनर राशिद खान 19 वर्ष, 165 दिन की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए? – अफगानिस्तान
10. 1975 में किस देश के साथ हुई लड़ाई के बाद पहली बार अमेरिका ने इस देश में अपना विमान वाहक पोत भेजा है? – वियतनाम
11. किस देश में पहली बार महिला मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया? – सऊदी अरब

12. हाल ही में किस प्रायद्वीप ने अपनी स्वयं की क्रिप्टो-करेंसी जारी की? – मार्शल
13. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घोषणा के अनुसार सऊदी अरब ने किस भारतीय विमान कम्पनी को अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत दी? – एयर इंडिया
14. भारतीय मूल के व्यक्ति का क्या नाम है जिन्हें प्राइड आफ बर्मिंघम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा? – हैरी अटवाल
15. कृष्णा कुमारी किस देश में सीनेटर (राज्यसभा सांसद) चुनी जाने वालीं पहली हिंदू महिला बन गई हैं? – पाकिस्तान
16. भारत में इस वर्ष जीडीपी वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया गया है? – 7.2%
17. सोलह वर्षीय उस शूटिंग खिलाड़ी का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में आईएसएसएफ में गोल्ड मेडल जीता? – मनु भाकर
18. विश्व के सबसे अमीर लोगों की फ़ोर्ब्स लिस्ट में पहला स्थान किसने हासिल किया है? – जेफ़ बेज़ोस
19. हाल ही में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – श्याम बेनेगल
20. केंद्र सरकार ने किस राज्य के मास्टर प्लान 2021 में संशोधन की सिफारिश की है? – दिल्ली 
21. कौन सा देश वर्ष 2017 में अमेरिकी सरकारी प्रतिभूतियों का 12वां सबसे बड़ा विदेशी धारक बना है? – भारत
22. किस शतरंज खिलाड़ी ने हाल ही में ताल मेमोरियल रैपिड शतरंज ख़िताब जीता है? – विश्वनाथन आनंद
23. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का मुख्यालय चेन्नई से किस राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया है? – हरियाणा
24. हाल ही में किस भारतीय आर्किटेक्ट को वास्तुकला के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए प्रित्जकर प्राइज देने की घोषणा की गई? – बाल कृष्ण दोशी
25. भारत के किस खिलाड़ी ने मैक्सिको के ग्वादलहारा में आयोजित आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है? – शहज़र रिजवी
26. हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – जेरोम पॉवेल
27. हाल ही में सर्विस क्वॉलिटी देने के मामले में कौन से एयरपोर्ट को विश्व का नंबर-1 एयरपोर्ट घोषित किया गया? – आईजीआई एयरपोर्ट
28. हाल ही में किस राज्य सरकार ने विधुर पेंशन योजना आरंभ किये जाने की घोषणा की? – हरियाणा
29. किस विश्वविद्यालय द्वारा किये गये शोध में पाया गया कि चुंबकीय तरंगों से ही सूर्य को ऊष्मा प्राप्त होती है? – क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफ़ास्ट
30. हाल ही में किस देश ने सहमति के साथ सेक्स करने की आयु 15 वर्ष निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया? – फ्रांस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon