Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 5 अक्तूबर 2017

GK In Hindi Questions Answers

GK In Hindi Questions Answers


1. मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं → श्रीलंका से

2. संपूर्ण भारत के कितने % भाग पर पर्वत व पहाड़ियों का विस्तार है → 28.8%

3. संपूर्ण भारत के कितने क्षेत्रफल पर मैदानी विस्तार है → 44%

4. संपूर्ण भारत की अंक्षाशीय विस्तार कितना है → 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश

5. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है → बंगाल की खाड़ी में

6. लक्षद्वीप कहाँ स्थित है → अरब सागर में

7. इंदिरा प्वांइट को किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है → पिगमिलियन प्वाइंट

8. भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है → 6100 किमी

9. भारत की कुल तटरेखा की लंबाई (द्वीप समूहों सहितद्ध कितनी है → 7516 किमी

10. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है → 2. 42%

11. भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है → पाकिस्तान

12. भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है → अरब सागर

13. भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं → चीन, नेपाल, भूटान

14. भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है → 3214 किमी

15. भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है → 2933 किमी

16. भारत के पूर्व में कौन-सा देश है → बांग्लादेश

17. पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं → म्यांमार से

18. भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है → बंगाल की खाड़ी

19. भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है → हिन्द महासागर

20. भारत की स्थल सीमा से कौन-से देश लगे हैं → बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, वर्मा, भूटान

21. भारत की जल सीमा किन देशों से मिलती है → मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार व पाकिस्तान

22. कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है → राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम

23. भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा कितने अक्षांश है → 8°4’

24. भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है → 876 किमी

25. भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है → 15200 किमी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon