Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 7 जनवरी 2017

History Questions, Gk Question Answer, General Knowledge Question Answer



History Questions, Gk Question Answer, General Knowledge Question Answer

1. किस सुल्तान ने सैन्य सेवा को वंशानुगत बनाया? – फिरोजशाह तुगलक
2. तुगलक वंश का संस्थापक कौन था? – गियासुद्दीन तुगलक
3. मामल्लपुरम की स्थापना किसने की थी? – नरसिं​ह वर्मन
4. विमोसा केछर किसके गुरु थे? – नामदेव
5. सल्तनत काल में शाही पत्र व्यवहार किस मंत्री का कार्य था? – दीवार-ए-इंशा
6. कृषि विकास हेतु ऋण देने की परम्परा का पहला अभिलेखीय साक्ष्य किस काल का है? – मोहम्मद तुगलक
7. साम्राज्य में नहरों का जाल किस शासक ने बनवाया? – फिरोजशाह तुगलक
8. वरकारी धर्म की स्थापना किसने की? – तुकाराम
9. अपने साम्राज्य को 'दारुल इस्लाम' का एक भाग समझने वाला प्रथम मुस्लिम शासक कौन था? – इल्तुतमिश
10. सेरीकल्चर द्वारा रेशम का भारत में उत्पादन कब शुरू हुआ? – 15वीं सदी में
11. चोल वंश का अन्तिम स्वतंत्र शासक कौन था जिसको पाण्ड्यों ने पराजित कर चोल वंश का विनाश कर दिया? – राजेन्द्र तृतीय
12. सूफी मत के प्रमुख सिद्धान्त किसके द्वारा प्रतिपादित किए गए? – अब्दुल करिमल जिली द्वारा
13. किसके शासनकाल को इब्नबतूता ने ''एक बहुत बड़ा समारोह' कहा है? – कैकूबाद
14. दिल्ली के निकट तुगलकाबाद के किले का निर्माण कराया था? – गियासुद्दीन तुगलक ने
15. मण्डलम्, कोट्टम, सरकार और नाडू इनमें से चोल शासन में कौन-सी इकाई नहीं थी? – सरकार
16. 'चैतन्य चरितम' किसने लिखी? – क्रितिवास
17. किसने प्रथम बार शराब बनाने एवं बेचने पर प्रतिबन्ध लगाया? – अलाउद्दीन खिलजी
18. फिरोज तुगलक के शासनकाल में एकमात्र अमीर ने विद्रोह किया। यह विद्रोही कौन था? – मलिक शमसुद्दीन शाह
19. चोल वंश के किससे नजदीक के राजनीतिक और वैवाहिक सम्बन्ध रहे? – वेंगी के चालुक्यों से
20. मध्य काल की प्रमुख महिला शैव संत कौन थी? – कश्मीर की लल्ला
21. किसने कहा था 'हनोज दिल्ली दूर अस्त'? – निजामुद्दीन औलिया
22. अलाउद्दीन खिलजी ने किस दक्षिणी राज्य को खिलजी साम्राज्य में मिलाया था? – देवगिरि
23. किस चोल शासक को भीड़ ने मार डाला? – अधिराजेन्द्र
24. चैतन्य का प्रमुख शिष्य कौन था? – नित्यानन्द
25. किस शासक ने वारंगल के प्रतापरुद्र देव से कोहिनूर हीरा प्राप्त किया? – अलाउद्दीन खिलजी ने
26. हम्मीर देव ने किस सुल्तान को रणथम्भोर नहीं जीतने दिया? – जलालुद्दीन फिरोज खिलजी
27. किस चोल शासक ने अपनी पुत्री का विवाह सिंहली राजकुमार से किया? – कुलोतुंग प्रथम
28. किसने कहा कि 'एक पत्थर पूजा जाता है और दूसरे में ठोकर मारी जाती है। अगर एक पत्थर भगवान है तो दूसरा भी भगवान ही होगा'? – नामदेव
29. मार्कोपोलो नामक इटालियन यात्री भारत कब आया? – 1288 ई.
30. मुबारक शाह खिलजी के समय माबार पर आक्रमण करने के लिए किसे भेजा गया था? – नसीरुद्दीन खुसरो खाँ को
31. एक बड़ा गाँव जो एक प्रशासनिक इकाई के रूप में था, उसे कहा जाता था? – तनियुर
32. भक्ति संत शंकर देव ने किस क्षेत्रीय भाषा में उपदेश दिए? – असमिया
33. सल्तनत काल में आय को ठीक करने वाले को क्या कहा जाता था? – मजूमदार
34. अलाउद्दीन के शासनकाल में 5 जीतल प्रतिमन किसकी कीमत थी? – चावल
35. श्रीलंका के अतिरिक्त चोलों ने 'कम्बोडिया, सुमात्रा, मालदीव और बर्मा' इनमें से और किस स्थान पर सैन्य अभियान भेजें? – मालदीव
36. ​क्रितिवास ने किसका अनुवाद बंगाली भाषा में किया? – रामायण
37. किस सुल्तान के नाम को काई सिक्का प्राप्त नहीं होता? – कुतुबद्दीन ऐबक
38. मदुरा को दिल्ली के किस सुल्तान ने जीता? – मुबारकशाह खिलजी
39. उर, सभा और महासभा, वरियम और नगरम इनमें से कौन-सी सामान्य परिषद् नहीं थी? – वरियम
40. ​किस भक्ति संत ने हिन्दी को शिक्षा का माध्यम नहीं बनाया? – नारसी मेहता
41. शुद्ध ताँबे के अरबी सिक्के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम जारी किए? – इल्तुतमिश
42. पुरोहित वर्ग के प्रभाव से सर्वथा मुक्त रहने वाला दिल्ली सल्तनत का प्रथम सुल्तान कौन था? – अलाउद्दीन खिलजी
43. किस राष्ट्रकूट शासन ने परान्तक प्रथम को परास्त किया? – कृष्णा तृतीय
44. किस धर्म ने सूफी मत के विकास में कोई योगदान नहीं दिया? – जैन धर्म
45. जो शक्ति सारी सुन्नी लोगों में होती है, उसे क्या कहते हैं? – ​मिल्लत
46. तैमूर का आक्रम किसके शासनकाल में हुआ? – महमूदशाह
47. कम्बोडिया के खमेर शासक से किस चोल शासक ने मित्रता की? – राजेन्द्र प्रथम
48. कौनसा सूफी मत भारत में प्रसिद्ध नहीं हुआ? – शत्तारी
49. कुतुब मीनार का मुख्य भाग किसने बनवाया? – इल्तुतमिश
50. कश्मीर का शासक 'ललितादित्य मुक्तपीड' किस वंश से सम्बन्धित था? – कार्कोट वंश
51. राजेन्द्र चोल के उत्तर अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या था? – शक्ति प्रदर्शन करना
52. सूफी संतों ने सि​लसिलों के उत्तराधिकारी के लिए क्या शब्द इस्तेमाल किया? – वली
53. किसने ​खलीफा की शक्ति का विरोध किया? – अलाउद्दीन खिलजी
54. अमीर खुसरो द्वारा रचित खजाएतुल-फुतूह का सम्बन्ध किस सुल्तान से था? – अलाउद्दीन खिलजी
55. राजराज प्रथम और राजेन्द्र प्रथम अपनी विजय स्मरणार्थ उत्सव किस प्रकार मनाते थे? – मन्दिर मिर्नाण करके
56. कौनसा सूफी सिलसिला भारत में मुगल सम्राट अकबर के समय में प्रारम्भ हुआ? – नक्शबन्दी
57. ​किसने राज्य प्रथा को अफगान शैली पर ​स्थापित किया? – बहलोल लोदी
58. ​कौनसा राज्य अलाउद्दीन के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था? – कश्मीर
59. चोल प्रशासन में कलम किसे कहते ​थे? – अनाज की तौल को
60. मीराबाई कहाँ के राणा की पुत्री थीं? – मेड़ता
61. मंगोलों ने सबसे पहले किसके समय में आक्रमण किया? – इल्तुत​मिश
62. इण्डो-इस्लामी संस्कृति का सबसे अधिक प्रभाव किस पर पड़ा? – स्थापत्य कला
63. चोल प्रशासन में वस्यिम का सदस्य कोई व्यक्ति कितनी बार रह सकता था? – तीन बार
64. किसने अकबर के कहने पर दिग्विजय का अभियान आरम्भ किया? – रघुनन्दन राय
65. बलबन ने राजदरबार में कौनसे तरीके अपनाए? – ईरानी
66. सल्तनत काल में 'मैमोर' किसे कहते थे? – अभियंता को
67. किस चोल शासक ने चीन दूत नहीं भेजे? – परान्तक प्रथम ने
68. शाहजहाँ के समय में तैयार किया गया 'शहीद-ए-सादिक' किसको समर्पित है? – शाहशुजा को
69. किस इतिहासकार ने पद्मिनी की कहानी को गलत बताया? – के.एस. लाल
70. सल्तनत काल में शरगनी और जीतल किस धातु के थे? – चाँदी और ताँबा
71. चोल काल में ग्रामीण विनिमय का साधन क्या था? – चावल
72. भारत में सर्वाधिक फिरदौसी सूफियों की लोक​प्रियता कहाँ थी? – बिहार
73. यह किसका कथन है कि मोहम्मद बिन तुगलक ने अपनी राजधानी बदलते समय लंगड़े और अंधे को भी दौलताबाद घसीटा? – इब्नबतूता
74. दिल्ली सल्तनत में सुल्तान की सहायता के लिए मंत्रिपरिषद् होती थी, इसे क्या कहा जाता था? – मजलिस-ए-खलवत
75. चोल का में 'त्रिभुवनी स्वरम' क्या था? – मन्दिर
76. भक्ति आन्दोलन का आदि पुरुष किसको कहा जाता है? – शंकराचार्य को
77. जीतल और टंका किस धातु से निर्मित सिक्के थे? – ताँबा और चाँदी
78. इल्तुतमिश को बगदाद के खलीफा का अधिकार पत्र कब मिला? – 1229 ई.
79. कौनसी सबसे छोटी चोलकालीन व्यापारिक श्रेणी थी? – नगरम्
80. दक्षिण भारत में वैष्णव भक्ति संतों को क्या कहा जाता था? – अलवार
81. बंगाल में तुगरिल खाँ का विद्रोह किसके शासनकाल में हुआ? – बलबन
82. दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक कौन था जो हिन्दू जनता के प्रति उदार दृष्टिकोण रखता था? – जलालुद्दीन खिलजी
83. उस्ताद मंसूर, आगा रजा, अब्दुल हसन और मोहम्मद नादिर इनमें से कौन-सा चित्रकार ​विदेशी नहीं था? – आगा रजा
84. कौनसा भक्ति संत इस्लाम से बुरी तरह प्रभावित था? – नामदेव
85. मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में ट्रांस ओक्सियाना के किस आक्रमण-कारी ने आक्रमण किया? – तार्मशिरिन खाँ
86. रजिया सुल्तान के सिक्कों पर उसका क्या नाम अंकित था? – रजियत उद्दीन
87. रुद्र वीणा, मियां की टोढ़ी और दरबारी कनड़ तानसेन ने में से किसकी खोज की? – उपर्युक्त सभी
88. किस भक्ति संत ने राम की आराधना नहीं की? – रामानन्द
89. अद्धा और भीख नामक दो सिक्के चलाने का श्रेय किसको जाता है? – फिरोज तुगलक
90. तुर्कों की सर्वोच्च जाति कौनसी थी? – इस्लामी क्षेत्र के विदेशी
91. किस मुगल बादशाह को गानों की रचना का श्रेय है? – जहाँगीर
92. वह भक्ति संत कौन थे जिनके बारह शिष्य थे जिसमें नाई, जुलाहे, कसाई आदि शामिल थे? – रामानन्द
93. किस शासक ने अलाउद्दीन खिलजी की अधीनता स्वीकार नहीं की? – पाण्ड्य
94. मृत्यु से पूर्व गियासुद्दीन बलबन ने अपना उत्तराधिकारीर् किसको घोषित किया? – कैखुसरो को
95. अकबर का सर्वप्रमुख दरबारी कवि कौन था? – गिजाली
96. शुद्ध अद्वैत का सिद्धान्त किसने प्रति-पादित किया? – वल्लभाचार्य
97. कृष्णदेव राय द्वारा बनवाया गया 'हजारा मन्दिर' कौन-सा है? – राम मन्दिर
98. अपने किस आक्रमण में महमूद गजनवी ने भेरा पर आक्रमण किया? – तृतीय
99. अमल-ए-साहिल, आलमगीर नामा, खुलासत-उत-तवारीख और नस्का-ए-दिलकुश इनमें से कौनसी औरंगजेब के काल की रचना नहीं है? – अमल-ए-साहिल
100. किस भक्ति संत ने पहले सूफी मत स्वीकार किया, परन्तु बाद में उसे छोड़ दिया? – नानक

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon