Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

गुरुवार, 28 जनवरी 2016

इतिहास के पन्नों में 27 जनवरी

इतिहास के पन्नों में 27 जनवरी smile emoticon
=======================
भारत और विश्व इतिहास में 27 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 
1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1888 - नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी का वाशिंगटन में आयोजन।
1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
1897 - ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।
1969 - बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।
1969 - अभिनेत्री थेल्मा रिटर को दिल का दौरा पड़ा जिसके कारण पांच फरवरी को उनका निधन हो गया।
1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरी ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1996 - पाकिस्तान को सं.रा. अमेरिका द्वारा 368 करोड़ डॉलर के हथियार आपूर्ति से संबंधित ब्राउन संशोधन को क़ानूनी रूप प्राप्त, फ़्रांस ने अपना छठा और सम्भवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
1988 - पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
2008 -
पश्चिम बंगाल के 13 ज़िलों में बर्ड फ्लू फैला।
इण्डोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन।
2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon