Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

february 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
february 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

General Knowledge Question Answer, Important Question of Science, सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान

1. थमार्र्मीटर् मे चमकने वाला पदार्थ क्या है
उत्तर - पारा
2. बिजली के हीटर मे किस धातू का तार होता है ?
उत्तर - नाइक्रोम का तार
3. कौन - सा पदार्थ पानी मे जलता है ?
उत्तर - सोडियम
4. पत्तियो का rang हरा क्यो होत है ?
उत्तर - क्लोरोफिल के कारण
5. पीने के पानी मे कौन - सी गैस मिलाते है ?
उत्तर - क्लोरिन
6. बिजली के बल्ब मे कौन सी गैस भरी होती है
उत्तर - आर्गन
7. पानी किस गैस से मिलकर बनता है ?
उत्तर - हाइड्रोजन और आक्सीजन
8. कौन सी गैस सूधने पर आदमी ह्ंसने लगता है ?
उत्तर - नाइट्र्स आक्साइड
9. किस ग्रह को रेड स्टार (लाल तारा) कहते है ?
उत्तर - मंगल ग्रह
10. किस ग्रह को इवनिग स्टार (शाम का तारा )
कहते है ?
उत्तर - शुक्र ग्रह
11. मनुष्य के शरीर मे कुल कितनी हडियॉ होती है ?
उत्तर - (206)
12. आग मे कौन सा पदर्थ नही जलता है ?
उत्तर - एसबेस्ट्स
13. "बर्फ पानी मे क्यो तैरता है ?
उत्तर - इसका सापेछित गुरुत्व पानी के गुरुत्व से कम है
14. मनुष्य के ऑसू मे क्या पाया जाता है ?
उत्तर - सोडीयम क्लोराइड
15. सबसे जहरीला पदार्थ कौन से होता है ?
उत्तर - रेडियम
16. किन - किन धातुओ को मिलाकर पीतक बनातेहै ?
उत्तर - तांबा व जस्ता
17. सबसे कठोर अधातु कौन सी होती है ?
उत्तर - हीरा
18. कौन - सी गैस हवा मे जलती है ?
उत्तर - कार्बन मोनिऑक्साइड
19. वायुमण्डल मे कौन - सी गैस नही है ?
उत्तर - क्लोरीन
20. किन - किन धातुओ को मिलाकर चुम्बक बनताहै ?
उत्तर - अल्यूमिनियम व निकल
21. कौन सा पदार्थ जो केवल हमारे देश मे पाया जाता है ?
उत्तर - अभ्रक
22. घडी के अन्दर रात मे चमकने वाला पदार्थ क्याहै
उत्तर - रेडियम


गुरुवार, 16 अगस्त 2018

महासागर से जुडी हुए कुछ रोचक जानकारियाँ

महासागर से जुडी हुए कुछ रोचक जानकारियाँ

❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢❢

1. जावा द्वीप कौन से महासागर में स्थित है?
- हिन्द महासागर
2. बरमूडा त्रिकोण किस महासागर का एक क्षेत्र है?
- उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागरपृ
3. भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है?
- अरब सागर
4. डिएगो गार्सिया द्वीप किस महासागर में है?
- हिंद महासागर
5. विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है ?
- प्रशांत महासागर
6. विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन-सा है ?
- आर्कटिक महासागर
7. विश्व के सबसे बड़े द्वीप की स्थिति कहाँ है ?
- आर्कटिक सागर में
8. प्रशान्त महासागर का चौराहा किस द्वीप को कहा जाता है ?
- हवाई द्वीप
9. भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है
- हिन्द महासागर
10. विश्व में दूसरे स्थान पर सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है ?
- अटलांटिक महासागर
11. पाँच विशाल महासागरों मे से चौथा सबसे बड़ा महासागर कोनसा है?
- अंटार्कटिक महासागर
12. कौन-सा महासागर उत्तर दिशा में एशिया महाद्वीप द्वारा अवरोधित होता है?
- हिंद महासागर
13. सबसे लवणीय सागर कौन-सा है ?
- लाल सागर
14. लाल सागर की खाड़ी कौन से महासागर में स्थित है?
- हिन्द महासागर
15. थ्वी पर कुल कितने महासागर है?
- पांच
16. भूकंप की दृष्टि से सबसे खतरनाक सागर कौन-सा है ?
- प्रशांत महासागर
17. अग्नि वलय की उपस्थिति कौन-से महासागर में पायी जाती है ?
- प्रशांत महासागर में
18. वर्तमान भूमध्यसागर को किस प्राचीन महासागर का अवशेष माना जाता है ?
- टेथिस महासागर
19. विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर कौन से महासागर में स्थित है?
- हिन्द महासागर
20. कौन से महासागर में आइसबर्ग तेरते रहते है?
- अंटार्कटिक महासागर

मानव शरीर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी



मानव शरीर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡
• Biggest Organ : Liver (सबसे बड़ा अंग : जिगर)
.
• Hear Beat :72 times in a minute (72 बार एक मिनट में : • हरा सुन)
.
• Master Gland : Pituitary (मास्टर ग्रंथि : पीयूष)
.
• Number of Bone : 206 (अस्थि की • संख्या: 206)
.
• Number of Muscles : 525 (स्नायु के • संख्या: 525)
.
• Number of chromosomes: 46 or 23 pairs (गुणसूत्रों की संख्या: 46 या 23 जोड़े)
.
• Normal Blood Pressure : 80 to 120 (सामान्य रक्तचाप : 80-120)
.
• Teeth : 32 (दांत: 32)
.
• Volume of Blood : About 7 litres in normal body or about 7% of the total body weight. (रक्त की मात्रा : सामान्य शरीर में लगभग 7 लीटर या शरीर के कुल वजन के बारे में 7 %।)
.
• Largest ;Part of human Brain : Cerebrum
(सबसे बड़ा मानव मस्तिष्क का हिस्सा : प्रमस्तिष्क)


सरकारी नौकरियों के बारे में ताजा जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपरोक्त पोस्ट से सम्बंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

उपचार सम्बंधित घरेलु नुस्खे जानने के लिए यहाँ क्लिक करें । 

देश दुनिया, समाज, रहन - सहन से सम्बंधित रोचक जानकारियाँ  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें । 


शुक्रवार, 29 जून 2018

राजस्थान GK



राजस्थान  GK

1. चित्तौड़ का किला किसने बनवाया था। -चित्रांगद मौर्य (7वीं शताब्दी में)
2. अकबर ने आगरा के किले के प्रवेश द्वार के बाहर किन दो राजस्थानी वीरों की हाथी पर सवार
संगमरमर की प्रतिमाएं स्थापित करावाई। -जयमल और पत्ता
3. बूंदी के संस्थापक कौन थे। - राव देव हाड़ा
4. बीकानेर की स्थापना किसने की। - राव बीका(1465)
5. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाला प्रथम भारतीयसमाचार पत्र है। - द हिंदू
6. इंटरनेट पर उपलब्ध होने वाली प्रथम भारतीयपत्रिका है। - इंडिया टूडे
7. भारत का प्रथम कम्प्यूटरिकृत डाकघर स्थितहै। - नई दिल्ली
8. भारत की सिलिकॉन घाटी कहलाता है। -बैंगलोर
9. कम्प्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाताहै। - दो दिसंबर
10. विद्युत आवेश का मात्रक है। - कूलॉम
11. विद्युत धारा का मात्रक क्या है। - ऐम्पियर
12. विद्युत धारिता का मात्रक कहलाता है। -फैरड
13. रेडियोएक्टिवता का मात्रक है। - क्यूरी
14. ओम किसका मात्रक है। - प्रतिरोध
15. अंतरिक्ष यान का वह कक्ष जिसमें अंतरिक्षयात्री रहते हैं, कहलाता है। - कैप्सूल

मंगलवार, 12 जून 2018

GK in Hindi Questions Answers,

GK  Questions Answers

प्रश्न-1. समुद्र में डूबी वस्तु का पता लगाने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- सोनार
प्रश्न-2. सूर्य की सतह का तापमान लगभग कितना होता है?
उत्तर- 5800 K
प्रश्न-3. `गेकोएला गेपोरेन्सिस' किसकी प्रजाति का नाम है?
उत्तर- छिपकली
प्रश्न-4. श्रीलंका के राजा मेघवर्मन ने किस गुप्त शासक से भगवान बुद्ध का मन्दिर बनवाने की अनुमति माँगी थी?
उत्तर- समुद्रगुप्त
प्रश्न-5. `गैर नृत्य' किस त्यौहार पर किया जाता है?
उत्तर- होली
प्रश्न-6. भारत में खुदरा ऋण का सर्वाधिक प्रतिशत किसका है?
उत्तर- आवास ऋण
प्रश्न-7. बिहार में 1857 ई. के विद्रोह को किसने नेतृत्व प्रदान किया था?
उत्तर- कुँवर सिंह
प्रश्न-8. भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर- राष्ट्रपति
प्रश्न-9. केन्द्रीय सरकार ने `गाँव की ओर एक कदम' की नीति स्वीकार करते हुए एक योजना जिसका नाम `भारत निर्माण योजना' था, प्रारम्भ की। यह योजना कब शुरू हुई?
उत्तर- 16 दिसम्बर, 2005
प्रश्न-10. उत्तर प्रदेश में किस वर्ष पंचायती राज प्रणाली का शुभारम्भ हुआ था?
उत्तर- 1959 ई. में
प्रश्न-11. राष्ट्रीयकृत बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक (प्रतिशत शेयरधारण में) कौन है ?
उत्तर- भारत सरकार
प्रश्न-12. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है?
उत्तर- आइसोप्रीन
प्रश्न-13. नवयुवतियों हेतु राजीव गाँधी शक्तिकरण योजना `सबला' किस आयु वर्ग की लड़कियों के लिए है?
उत्तर- 11 से 18 वर्ष
प्रश्न-14. वायुमण्डल का सबसे ऊपर का स्तर क्या कहलाता है?
उत्तर- एक्सोस्फियर
प्रश्न-15. भारत में जनगणना कितने वर्ष के अंतराल पर की जाती है?
उत्तर- 10 वर्ष
प्रश्न-16. प्रसिद्ध रशियन क्लासिक पुस्तक `दि मदर' का लेखक कौन है?
उत्तर- मैक्सिम गोर्की
प्रश्न-17. घरेलू मक्खी द्वारा फैलने वाला रोग कौन सा हैं?
उत्तर- हैजा
प्रश्न-18. विश्व में प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
उत्तर- सीरीमावो भण्डारनायके
प्रश्न-19. उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई?
उत्तर- 1982-83 ई. में
प्रश्न-20. समग्र रूप से भारतीय संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर- 26 जनवरी, 1950 को
प्रश्न-21. `रॉकीज', `एण्डीज', `एटलस', `आल्पस', `हिमालय' आदि किस प्रकार के पर्वत हैं?
उत्तर- वलित
प्रश्न-22. वाणिज्यिक कर.दाताओं के लिए RBI की ई.भुगतान प्रणाली चालू करने वाला देश का प्रथम राज्य कौनसा है ?
उत्तर- केरल
प्रश्न-23. टैगोर पुरस्कार किस क्षेत्र में शुरू किया गया है?
उत्तर- सांस्कृतिक सद्भाव
प्रश्न-24. भारत का दक्षिणतम स्थान `इन्दिरा प्वॉइण्ट' कहाँ स्थित है?
उत्तर- अण्डमान निकोबार द्वीप समूह
प्रश्न-25. किसी एक सामान्य व्यक्ति के रक्त का pH स्तर क्या होता है?
उत्तर- 7.35-7.45
प्रश्न-26. गौतम बुद्ध के बचपन का क्या नाम था ?
उत्तर- सिद्धार्थ
प्रश्न-27. उत्तर प्रदेश में उर्दू प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र कहां अवस्थित है ?
उत्तर- लखनऊ में
प्रश्न-28. `जो शीघ्र प्रसन्न हो जाए', उसे क्या कहेंगे?
उत्तर- आशुतोष
प्रश्न-29. कैला देवी का विश्व प्रसिद्ध मन्दिर राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
उत्तर- करौली
प्रश्न-30. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर- 24 अक्टूबर 1945
प्रश्न-31. भारत का संविधान किसका प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा के दो सदस्यों के नामांकन के लिए मुहैया करता है?
उत्तर- एंग्लो-इण्डियन समुदाय का
प्रश्न-32. `कामकाजी महिलाओं के लिए प्रत्यावास' योजना किसके द्वारा संचालित की जाती है?
उत्तर- केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड
प्रश्न-33. `चार मीनार' कहाँ स्थित है?
उत्तर- हैदराबाद
प्रश्न-34. किस वर्ष में भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत हुई?
उत्तर- 1942
प्रश्न-35. मध्य प्रदेश की राजधानी निम्नलखित में से कौन.सी है?
उत्तर- भोपाल
प्रश्न-36. फिरोजशाह कोटला ग्राउण्ड कहाँ स्थित है?
उत्तर- दिल्ली
प्रश्न-37. `मर्डेका कप' किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर- फुटबॉल
प्रश्न-38. पृथ्वी को 1° अक्षांश घूमने में कितना समय लगता है?
उत्तर- 4 मिनट
प्रश्न-39. कार चालक की सुरक्षा के लिए प्रयोग में आने वाले वायु थैले (एयरबैग) में क्या होता है?
उत्तर- सोडियम ऐजाइड
प्रश्न-40. रिंहद बांध परियोजना से किन राज्यों की सिंचाई होती है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश और बिहार
प्रश्न-41. कनिष्क किस वर्ष में राज्य सिंहासन पर आरूढ़ हुए?
उत्तर- 78 ई.
प्रश्न-42. जैन तीर्थंकर श्री महावीर जी का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर- वैशाली
प्रश्न-43. `विंग्स ऑफ फायर' किसकी आत्मकथा है?
उत्तर- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

General Knowledge Question Answer

शनिवार, 26 मई 2018

राजस्थान इतिहास

राजस्थान इतिहास 


1. बिजोलिया की तरह बेगूं क्षेत्र में भी किसान आंदोलन काफी प्रभावी रहा था। यहां के गोविन्दपुरा गांव में हुए गोलीकांड में दो किसान शहीद हुए थे। यह गोली कांड किस वर्ष हुआ था?
  • 1925 
  • ✓​ 1923
  • 1935
  • 1913
महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से पहले शुरु हुए बेगूं बिजौलियां के किसान आंदोलन ने इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है। देश की आजादी के लिए बेगूं के किसानों ने कोड़ों की मार झेली, जेल गए। रूपाजी करपाजी भी कई यातनाएं सहते हुए शहीद हो गए, लेकिन गुलामी स्वीकार नहीं की। 

2. पिंगल भाषा पर जिस क्षेत्र का असर पड़ा था, वह है- 
  • मालवा
  • सिंध
  • ✓​ ब्रज
  • गुजरात
डॉ. तेसीतोरी ने राजस्थान के पूर्वी भाग की भाषा को पिंगल अपभ्रंश नाम दिया है। उनके अनुसार इस भाषा से संबंद्ध क्षेत्र में मेवाती, जयपुरी, आलवी आदि बोलियाँ मानी हैं। पूर्वी राजस्थान में, ब्रज क्षेत्रीय भाषा शैली के उपकरणों को ग्रहण करती हुई, पिंगल नामक एक भाषा- शैली का जन्म हुआ, जिसमें चारण- परंपरा के श्रेष्ठ साहित्य की रचना हुई। 

3. करौली ज़िले के हिण्डोन क़स्बे में लाल पत्थर की राज्य की सबसे बड़ी मंडी है। जहां के कारीगर लाल पत्थर की मूर्तियाँ भी खूब बनाते हैं। तो यहां का यह हस्त शिल्प भी कम नहीं है।
  • मखमल
  • जूतियाँ
  • कांच की चूड़ियाँ
  • ✓​ लाख की चूड़ियाँ
4. कलख वृद्ध सिंचाई परियोजना का संबंध किस ज़िले से है? 
  • अजमेर
  • सवाईमाधोपुर
  • ✓​ जयपुर
  • भीलवाड़ा
5. राजस्थान के इस गांव में पत्थरों से होली खेलना और खून बहाना आज भी शुभ माना जाता है। 
  • बालोतरा
  • सारेगबास
  • भिनाय
  • ✓​ भीलूड़ा
राजस्थान भर में अपनी तरह की अनूठी एवं दूर-दूर तक मशहूर पत्थरमार होली आदिवासी बहुल वागड़ के भीलूड़ा गांव में खेली जाती है जिसमें लोग रंग-गुलाल और अबीर की बजाय एक-दूसरे पर पत्थरों की जमकर बारिश कर होली मनाते हैं। इस गांव की युगों पुरानी परम्परा के अनुसार धुलेड़ी पर्व के दिन शाम को इसका रोमांचक नज़ारा रह-रह कर साहस और शौर्य का दिग्दर्शन कराता है। 

6. स्थानीय भाषा राजस्थान की इस महत्वपूर्ण वन उपज को ‘टिमरू’ कहते हैं।
  • बांस
  • खैर
  • ✓​ तेंदू
  • महुआ
तेंदू पत्ते से बीड़ी तैयार की जाती है। वागड़ की आबोहवा तेंदू पत्तों के उत्पादन के लिए अनुकूल है।

7. कमला व इलाइची नाम की महिला चित्रकार किस शैली से जुड़ी थी ? 
  • ✓​ नाथद्वारा
  • मेवाड़
  • मारवाड़
  • जयपुर
8. दयाबाई एवं सहजोबाई का संबंध किस सम्प्रदाय से था ?
  • रामस्नेही
  • नाथ
  • दादू
  • ✓​ चरणदासी
संत चरणदास के परम शिष्यों रामरूप जी ,जोगजीत जी, सरस मादुरी शरण , सहजोबाई और दयाबाई ने अपनी रचनाओ मे बार बार गुरुदेव जी का यश गया है | उन्होने गुरुदेव को लोहे को सोना बना देने वाला परस और बेकार वृक्षों को अपनी सुगंधी  से सुगन्धित कर देने वाला चन्दन कहा  है | सतगुरु के  प्रेम मे मगन सहजोबाई ने सतगुरु को हरी से भी ऊँचा दर्जा दिया है |

9. यह भी ‘बणी-ठणी’ के लिए प्रसिद्ध चित्रकार निहालचन्द की प्रसिद्ध कृति रही है। 

  • चोर पंचाशिका
  • रागमाला
  • ✓​ राधा-कृष्ण
  • गुलिस्तां
 किशनगढ़ चित्रशैली का प्रसिद्ध चित्रकार ‘निहालचन्द था, जिसने प्रसिद्ध ‘बनी-ठणी’ चित्र चित्रित किया। 

10. इन्हें बागड़ की मीरां कहा जाता है। 
  • काली बाई
  • कृष्णा कुमारी
  • देऊ
  • ✓​ गवरी बाई
संवत् 1815 में राम नवमी के दिन एक नागर ब्राह्मण परिवार में इस कन्या का जन्म हुआ। साधारण परिवार में जन्मी इस कन्या का नाम गवरी बाई था जिसे आज इतिहास में ‘‘वागड़ की मीरा’’ के नाम से जाना जाता है।

11. राज्य की सबसे छोटी बकरी की नस्ल है।
  • जमनापारी
  • परबतसरी
  • ✓​ बारबरी
  • जखराना
12. ‘कलीला-दमना’ की चित्राकंन परम्परा को मेवाड़ के शासक संग्राम सिंह द्वितीय ने प्रश्रय दिया था। यह पंचतंत्र का अनुवाद था, जो स्थानीय शैली में चित्रों के माध्यम से किया गया था। इसके प्रमुख कलाकार थे - 
  • ✓​ नुरूद्दीन
  • सुरजन
  • साहिबदीन
  • रघुनाथ
13. निम्न में से किस खनिज से राज्य सरकार को सर्वाधिक राजस्व मिलता है ? 
  • मार्बल
  • लिग्नाइट
  • तांबा
  • ✓​ सीसा-जस्ता
अलौह धातु सीसा, जस्ता एवं ताबां के उत्पादन मूल्य की दृष्टि से देश में राजस्थान का प्रथम स्थान है तथा लौह खनिज टंगस्टन आदि के उत्पादन मूल्य में प्रदेश का चौथा स्थान बन गया है।

14. सोनामुखी के बेहतर विपणन के लिए विशिष्ट मंडी कहां स्थापित की गई है 
  • बाड़मेर
  • सोजत
  • ✓​ जोधपुर
  • जालोर
फलौदी, जि. जोधपुर में। सोनामुखी का पौधा मूलतः अरब देशों से भारत में आया है। इसको हिन्दी में सनाय, राजस्थानी में सोनामुखी कहते हैं। भारत में अधिकतर इसकी खेती तमिलनाडू में की जाती है। भारत का सोनामुखी की खेती में विश्व में प्रथम स्थान है। भारत से प्रति वर्ष तीस करोड़ रुपये से अधिक की सोनामुखी की पत्तियों का निर्यात किया जाता है। सोनामुखी की पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक, यूनानी तथा एलोपैथिक दवाइयों के निर्माण में किया जाता है। यह फ़सल हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम भागों में आसानी से उगाई जा सकती है। पूर्णतया बंजर भूमि में उपजाए जा सकने वाले इस औषधीय पौधे के लिए न तो ज़्यादा पानी की आवश्यकता होती है तथा न ही खाद की और न ही किसी विशेष सुरक्षा अथवा देखभल की। इसको लगाने के उपरान्त न तो कोई पशु आदि खाते हैं। इस प्रकार हरियाणा के विभिन्न भागों में विशेष रूप से बंजर भूमि में इस औषधीय पौधे को खेती करके पर्याप्त लाभ कमाया जा सकता है।

15. झीलवाड़ा की नाल या पगल्या से कौनसे दो ज़िले जुड़ते हैं ? 
  • नागौर-अजमेर
  • ✓​ पाली-राजसमन्द
  • डूंगरपुर-उदयपुर
  • सिरोही-उदयपुर
झीलवाड़ा की नाल , जिसे देसूरी की नालया पगल्या नाम से भी जाना जाता है, मेवाड़ को मारवाड़ से जोड़ती है। मुगलों के समय हल्दीघाटी के युद्ध के पश्चात् मुगलों ने अधिकांश आक्रमण इसी नाल से घुस कर किये। इसके अतिरिक्त मेवाड़ को मारवाड़ से जोडऩे वाली अन्य नाल सोमेश्वर की नाल, हाथीगुड़ा की नाल, भाणपुरा की नाल (राणकपुर का घाटा), कामली घाट, गोरम घाट व काली घाटी है। 
16. निजी क्षेत्र में पवन ऊर्जा की पहली इकाई कहां स्थापित हुई थी और कब हुई थी ? 
  • फलौदी 2010
  • हर्षपर्वत 2005
  • देवगढ़, 2007
  • ✓​ जैसलमेर, 2001
17. जिप्सम के उत्पादन के लिए आजादी के पहले और आज भी अग्रणी है। 
  • बाड़मेर
  • गंगानगर
  • नागौर
  • ✓​ बीकानेर
18. 2001 की जनगणना और 2007 की पशुगणना में किस ज़िलों में सर्वाधिक लिंगानुपात, सर्वाधिक पशुधनत्व और सर्वाधिक हिंदू आबादी का प्रतिशत पाया गया है ? 
  • ✓​ डूंगरपुर
  • जयपुर
  • बाँसवाड़ा
  • बाड़मेर
19. हांग-कांग की फोकस एनर्जी नामक कम्पनी हमें गैस की खोज और उसके उत्पादन में सहयोग कर रही है। इसको वर्तमान में कौनसा कार्यक्षेत्र दिया गया है।
  • सांचोर
  • तनोट
  • ✓​ शाहगढ़
  • बाधेवाला
वर्तमान में फोकस एनर्जी द्वारा क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाले बैस की सप्लाई रामगढ़ स्थित विद्युत तापीय गृह को की जा रही है। वर्तमान में 70 लाख क्यूबिक फीट गैस की सप्लाई हो रही है। 


20. ए.जी.जी. राजस्थान में अँग्रेज़ी राज के प्रतिनिधि हुआ करते थे। उनका कार्यालय प्रारम्भ में अजमेर में था, जिसे माउन्ट आबू में इस वर्ष स्थानान्तरित कर दिया गया था। 
  • ✓​ 1856
  • 1889
  • 1835
  • 1902
21. राजस्थान में सर्वाधिक प्रतिशत किस प्रकार के वनों का पाया जाता है ?
  • ढाक वन
  • सालर वन
  • ✓​ धौंक वन
  • बांस वन
22. राज्य में तिल के उत्पादन में अग्रणी ज़िलों का सही अवरोही क्रम है। 
  • पाली, नागौर, अजमेर, जयपुर
  • ✓​ पाली, सवाईमाधोपुर, जोधपुर, करौली
  • कोटा, करौली, बारां, जयपुर
  • जयपुर, अजमेर, टोंक, पाली
23. कुड़क, मुरकी, ओगन्या, टोटी व गुड़दा, शरीर के किस भाग में पहने जाने वाले गहने हैं ?
  • नाक
  • ✓​ कान
  • हाथ
  • गला
24. मूलतः यह नाट्य गायन पठानों की पश्तो भाषा में होता था। राजस्थान आकर यह यहां के रंग में रंग गया है। 
  • जयपुरी ख्याल
  • तुर्रा कलंगी
  • ✓​ चारबैत ख्याल
  • माच ख्याल
25. भपंग किस प्रकार का वाद्य है ? 
  • अवनद्य
  • सुषिर
  • धन
  • ✓ तत्
भपंग - तूंबे के पैंदे पर पतली खाल मढी रहती है। खाल के मध्य में छेद करके तांत का तार निकाला जाता है। तांत के ऊपरी सिरे पर लकड़ी का गुटका लगता है। तांबे को बायीं बगल में दबाकर, तार को बाएँ हाथ से तनाव देते हुए दाहिने हाथ की नखवी से प्रहार करने पर लयात्मक ध्वनि निकलती है।

Responsive ad

Amazon