Sarkari Naukri

यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 10 जून 2018

भारत की जनगणना - 2011

भारत की जनगणना - 2011

हमारी इस पोस्ट में आज आपको भारत की जनगणना से सम्बंधित जानकारी तथा जनगणना 2011 के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े दिए जा रहे है जो अक्सर प्रतियोगी परिक्छाओ में पूछे जाते है 
जनगणना से संबंधित जानकारी निम्न है --
  • भारत की जनगणना का विषय संघ सूची में आता है। भारतीय संविधान की धारा 246 के अनुसार जनगणना का कार्य संघ सरकार द्वारा किया जायेगा। 
  • भारत में पहली बार आंशिक जनगणना तात्कालीन गवर्नर लार्ड मेयो के काल में 1971 में हुई थी। 
  • 1881 में पहली बार लार्ड रिपिन दॄारा नियमित प्राधिकृत रूप से जनगणना करवाई गई। 
  • भारत के पहले जनगणना आयुक्त हेनरी प्लाउडेन थे।
  • भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के आधीन महापंजीयक या जनगणना आयुक्त के निर्देश अनुसार होता है।
  • भारत में 1911 - 1921 के दशक में जन्म वृद्धि दर न्यूनतम रही थी, यह वर्ष 'महविभाजक वर्ष ' ( Great Divide Year ) कहलाता है।
  • वर्ष 1951 में जन्म वृद्धि दर अधिकतम रही थी इस वर्ष को 'लघु विभाजक वर्ष' ( Micro Divide Year ) कहा जाता है।
  • आजाद भारत की पहली जनगणना 1951 में करायी गई थी, इसमें 14 सवाल शामिल थे।
  • वर्ष 2001 की जनगणना भारत की पहली पूर्ण कम्प्यूटरीकृत जनगणना थी।
  • वर्ष 2011 में करायी गई जनगणना भारत की 15 वी जनगणना है तथा आजादी के बाद की 7 वी जनगणना है।
  • जनगणना 2011 में कुल 29 सवाल शामिल थे।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के जनगणना आयुक्त सी चन्द्रमौली थे।
  • जनगणना 2011 का प्रथम चरण अप्रैल 2010 से सितंबर 2010 तक चला एवं द्वितीय चरण की अवधि 9 फरवरी से 5 मार्च 2011 थी।
  • इस कार्य में 27 लाख कर्मचारियों को लगाया गया था, उनके द्वारा देश के 640 जिलों के 7938 शहरों व 6.41 लाख गांवों में जनगणना का कार्य किया गया।
  • भारत में विश्व की 17.5% जनसंख्या निवास करती है जबकि भारत विश्व के केवल 2.4% भू-भाग पर विस्तृत है
  • भारत की जनसंख्या अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं जापान की कुल जनसंख्या के बराबर है।
  • नागालैंड ऐसा एकमात्र राज्य है जहां जनसंख्या में कमी आई है।
  • भारत 2050 तक विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा।
भारत की जनसंख्या 2011
भारत की कुल जनसंख्या - 121.5 करोड़
विश्व की कुल जनसंख्या में भारत का प्रतिशत - 17.5 %
दशकीय जन्म वृद्धि दर  - 18.14 करोड़ ( 17.7% )
भारत में पुरुषों की जनसंख्या - 62.31 करोड़
महिलाओं की जनसंख्या - 58.47 करोड़
सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य -  उत्तर प्रदेश - 19.98 करोड़ ,महाराष्ट्र  - 11.23 करोड़, बिहार  - 10.40 करोड़, प.बंगाल, आन्ध्र प्रदेश
न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य - सिक्किम
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला - थाणे ( महा. )
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला - दिवांग घाटी ( अरुणाचल प्रदेश )

जनसंख्या घनत्व
भारत की जनसंख्या घनत्व - 382/ व्यक्ति वर्ग किमी
सर्वाधिक घनत्व वाले राज्य  - बिहार - 1106 / वर्ग किमी, प. बंगाल - 1028/ वर्ग किमी, केरल  - 860/ वर्ग किमी
न्यूनतम घनत्व वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश - 17/ व्यक्ति वर्ग किमी
सर्वाधिक घनत्व वाला जिला - उत्तर पूर्व दिल्ली
न्यूनतम घनत्व वाला जिला - दिवांग घाटी ( अरुणाचल प्रदेश )

लिंगानुपात
भारत में लिंगानुपात - 943 महिला / 1000 पुरुष
सर्वाधिक लिंगानुपात वाले राज्य - केरल - 1084, तमिलनाडु - 996, आन्ध्र प्रदेश - 993, मणिपुर - 992, छत्तीसगढ़ - 991
न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य - हरियाणा - 878
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला - माहे ( पुद्दुचेरी ) 1176
न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला - दमन - 533
साक्षरता 
भारत की साक्षरता दर - 74.0  %
पुरुष साक्षरता दर  -  82.1 %
महिला साक्षरता दर - 65.5 %
सर्वाधिक साक्षरता दर वाले राज्य - केरल - 93.9%, मिजोरम - 91.6 %
सर्वाधिक पुरष साक्षरता दर वाले राज्य - लक्क्षद्विप -  96.1 % , केरल - 96.0 %, मिजोरम - 93.7 %
सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाले राज्य - केरल 92.0 %, मिजोरम - 89.4 %
न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार- 63.8%, अरुणाचल प्रदेश -67%. राजस्थान - 67.1%, झारखंड 
न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाले राज्य - बिहार - 73.4%,  अरुणाचल प्रदेश - 73.7%, आंध्रप्रदेश - 75.6%
न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाले राज्य - राजस्थान - 52.7%, बिहार - 53.3%,  झारखंड - 56.2% 
सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला - सरचिप ( मिजोरम )
न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला - अलीराजपुर ( म.प्र. )
 केंद्र शासित पदेश 
सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य - दिल्ली - 1.67 करोड़
न्यूनतम जनसँख्या वाला केंद्रशासित राज्य - लक्क्षद्विप -  64.47 हजार 
सर्वाधिक जनसँख्या घनत्त्व वाला राज्य - दिबांग घाटी -  11320 / वर्ग किमी 
न्यूनतम जनसंख्या घनत्त्व वाला राज्य - अण्डमान - 46/ वर्ग किमी 
सर्वाधिक साक्षरता वाला केंद शासित राज्य - लक्क्षद्विप - 92.28 %
न्यूनतम साक्षरता वाला केंद्रशासित राज्य - दादर एवं नागर हवेली - 77.65 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Responsive ad

Amazon